Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 17 of 150 · 15 verses

Psalm 17 in Hindi

भजन संहिता 17

  1. हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे। मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुंह से निकलती है कान लगा।

    A Prayer of David. Hear the right, O LORD, attend unto my cry, give ear unto my prayer, [that goeth] not out of feigned lips.

  2. मेरे मुक में का निर्णय तेरे सम्मुख हो! तेरी आंखें न्याय पर लगी रहें!

    Let my sentence come forth from thy presence; let thine eyes behold the things that are equal.

  3. तू ने मेरे हृदय को जांचा है; तू ने रात को मेरी देखभाल की, तू ने मुझे परखा परन्तु कुछ भी खोटापन नहीं पाया; मैं ने ठान लिया है कि मेरे मुंह से अपराध की बात नहीं निकलेगी।

    Thou hast proved mine heart; thou hast visited [me] in the night; thou hast tried me, [and] shalt find nothing; I am purposed [that] my mouth shall not transgress.

  4. मानवी कामों में मैं तेरे मुंह के वचन के द्वारा क्रूरों की सी चाल से अपने को बचाए रहा।

    Concerning the works of men, by the word of thy lips I have kept [me from] the paths of the destroyer.

  5. मेरे पांव तेरे पथों में स्थिर रहे, फिसले नहीं।।

    Hold up my goings in thy paths, [that] my footsteps slip not.

  6. हे ईश्वर, मैं ने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा। अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी बिनती सुन ले।

    I have called upon thee, for thou wilt hear me, O God: incline thine ear unto me, [ and hear] my speech.

  7. तू जो अपने दहिने हाथ के द्वारा अपने शरणगतों को उनके विरोधियों से बचाता है, अपनी अद्भुत करूणा दिखा।

    Shew thy marvellous lovingkindness, O thou that savest by thy right hand them which put their trust [in thee] from those that rise up [against them].

  8. अपने आंखो की पुतली की नाई सुरक्षित रख; अपने पंखों के तले मुझे छिपा रख,

    Keep me as the apple of the eye, hide me under the shadow of thy wings,

  9. उन दुष्टों से जो मुझ पर अत्याचार करते हैं, मेरे प्राण के शत्रुओं से जो मुझे घेरे हुए हैं।।

    From the wicked that oppress me, [from] my deadly enemies, [who] compass me about.

  10. उन्हों ने अपने हृदयों को कठोर किया है; उनके मुंह से घमंड की बातें निकलती हैं।

    They are inclosed in their own fat: with their mouth they speak proudly.

  11. उन्हों ने पग पग पर हमको घेरा है; वे हमको भूमि पर पटक देने के लिये घात लगाए हुए हैं।

    They have now compassed us in our steps: they have set their eyes bowing down to the earth;

  12. वह उस सिंह की नाई है जो अपने शिकार की लालसा करता है, और जवान सिंह की नाई घात लगाने के स्थानों में बैठा रहता है।।

    Like as a lion [that] is greedy of his prey, and as it were a young lion lurking in secret places.

  13. उठ, हे यहोवा उसका सामना कर और उसे पटक दे! अपनी तलवार के बल से मेरे प्राण को दुष्ट से बचा ले।

    Arise, O LORD, disappoint him, cast him down: deliver my soul from the wicked, [which is] thy sword:

  14. अपना हाथ बढ़ाकर हे यहोवा, मुझे मनुष्यों से बचा, अर्थात् संसारी मनुष्यों से जिनका भाग इसी जीवन में है, और जिनका पेट तू अपने भण्डार से भरता है। वे बालबच्चों से सन्तुष्ट हैं; और शेष सम्पति अपने बच्चों के लिये छोड़ जाते हैं।।

    From men [which are] thy hand, O LORD, from men of the world, [which have] their portion in [this] life, and whose belly thou fillest with thy hid [treasure:] they are full of children, and leave the rest of their [substance] to their babes.

  15. परन्तु मैं तो धर्मी होकर तेरे मुख का दर्शन करूंगा जब मैं जानूंगा तब तेरे स्वरूप से सन्तुष्ट हूंगा।।

    As for me, I will behold thy face in righteousness: I shall be satisfied, when I awake, with thy likeness.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 17 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.