Psalms · chapter 18 · verse 10
Psalm 18:10 in Hindi
और वह करूब पर सवार होकर उड़ा, वरन पवन के पंखों पर सवारी करके वेग से उड़ा।
Aur vah karoob par savaar hokar udaa, varan pavan ke pankhom par savaaree karake veg se udaa.
Psalm 18:10 in English
- King James Version (KJV)
- And he rode upon a cherub, and did fly: yea, he did fly upon the wings of the wind.
- World English Bible (WEB)
- He rode on a cherub, and flew. Yes, he soared on the wings of the wind.
- American Standard Version (ASV)
- And he rode upon a cherub, and did fly; Yea, he soared upon the wings of the wind.
- Bible in Basic English (BBE)
- And he went in flight through the air, seated on a storm-cloud: going quickly on the wings of the wind.
- Darby Translation (DBY)
- And he rode upon a cherub and did fly; yea, he flew fast upon the wings of the wind.
- Webster's Bible (WBS)
- And he rode upon a cherub, and flew; yes, he flew upon the wings of the wind.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And He rideth on a cherub, and doth fly, And He flieth on wings of wind.
Read in context
- 8उसके नथनों से धुआं निकला, और उसके मुंह से आग निकलकर भस्म करने लगी; जिस से कोएले दहक उठे।
- 9और वह स्वर्ग को नीचे झुकाकर उतर आया; और उसके पांवों तले घोर अन्धकार था।
- 10और वह करूब पर सवार होकर उड़ा, वरन पवन के पंखों पर सवारी करके वेग से उड़ा।
- 11उस ने अन्धियारे को अपने छिपने का स्थान और अपने चारों ओर मेघों के अन्धकार और आकाश की काली घटाओं का मण्डप बनाया।
- 12उसकी उपस्थिति की झलक से उसकी काली घटाएं फट गई; ओले और अंगारे।
Cross references
- Psalm 104:3 भजन संहिता 104:3जो अपनी अटारियों की कड़ियां जल में धरता है, और मेघों को अपना रथ बनाता है, और पवन के पंखों पर चलता है,
- 2 Samuel 22:11–12 2 शमूएल 22:11–12और वह करूब पर सवार होकर उड़ा, और पवन के पंखों पर चढ़कर दिखाई दिया। और उस ने अपने चारों ओर के अंधियारे को, मेघों के समूह, और आकाश की काली घटाओं को अपना मणडप बनाया।
- Psalm 99:1 भजन संहिता 99:1यहोवा राजा हुआ है; देश देश के लोग कांप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे!
- Ezekiel 1:5–14 यहेजकेल 1:5–14फिर उसके बीच से चार जीवधारियों के समान कुछ निकले। और उनका रूप मनुष्य के समान था, परन्तु उन में से हर एक के चार चार मुख और चार चार पंख थे। उनके पांव सीधे थे, और उनके पांवों के तलुए बछड़ों के खुरों के से थे; और वे झलकाए हुए पीतल की नाई चमकते थे। उनकी चारों अलंग पर पंखों के नीचे मनुष्य के से हाथ थे। और उन चारों के मुख और पंख इस प्रकार के थे उनके पंख एक दूसरे से परस्पर मिले हुए थे; वे अपने अपने साम्हने सीधे ही चलते हुए मुड़ते नहीं थे। उनके साम्हने के मुखों का रूप मनुष्य का सा था; और उन चारों के दहिनी ओर के मुख सिंह के से, बाई ओर के मुख बैल के से थे, और चारों के पीछे के मुख उकाब पक्षी के से थे। उनके चेहरे ऐसे थे। और उनके मुख और पंख ऊपर की ओर अलग अलग थे; हर एक जीवधारी के दो दो पंख थे, जो एक दूसरे के पंखों से मिले हुए थे, और दो दो पंखों से उनका शरीर ढंपा हुआ था। और वे सीधे अपने अपने साम्हने ही चलते थे; जिध्र आत्मा जाना चाहता था, वे उधर ही जाते थे, और चलते समय मुड़ते नहीं थे। और जीबधारियों के रूप अंगारों और जलते हुए पलीतों के समान दिखाई देते थे, और वह आग जीवधारियों के बीच इधर उध्र चलती फिरती हुई बड़ा प्रकाश देती रही; और उस आग से बिजली निकलती थी। और जीवधारियों का चलना- फिरना बिजली का सा था।
- Ezekiel 10:20–22 यहेजकेल 10:20–22ये वे ही जीवधारी हैं जो मैं ने कबार नदी के पास इस्राएल के परमेश्वर के नीचे देखे थे; और मैं ने जान लिया कि वे भी करूब हैं हर एक के चार मुख और चार पंख और पंखों के नीचे मनुष्य के से हाथ भी थे। और उनके मुखों का रूप वही है जो मैं ने कबार नदी के तीर पर देखा था। और उनके मुख ही क्या वरन उनकी सारी देह भी वैसी ही थी। वे सीधे अपने अपने साम्हने ही चलते थे।
- Psalm 80:1 भजन संहिता 80:1हे इस्त्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुवाई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा!