Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 30 of 150 · 12 verses

Psalm 30 in Hindi

भजन संहिता 30

  1. हे यहोवा मैं तुझे सराहूंगा, क्योंकि तू ने मुझे खींचकर निकाला है, और मेरे शत्रुओं को मुझ पर आनन्द करने नहीं दिया।

    A Psalm [and] Song [at] the dedication of the house of David. I will extol thee, O LORD; for thou hast lifted me up, and hast not made my foes to rejoice over me.

  2. हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैं ने तेरी दोहाई दी और तू ने मुझे चंगा किया है।

    O LORD my God, I cried unto thee, and thou hast healed me.

  3. हे यहोवा, तू ने मेरा प्राण अधोलोक में से निकाला है, तू ने मुझ को जीवित रखा और कब्र में पड़ने से बचाया है।।

    O LORD, thou hast brought up my soul from the grave: thou hast kept me alive, that I should not go down to the pit.

  4. हे यहोवा के भक्तों, उसका भजन गाओ, और जिस पवित्रा नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो।

    Sing unto the LORD, O ye saints of his, and give thanks at the remembrance of his holiness.

  5. क्योंकि उसका क्रोध, तो क्षण भर का होता है, परन्तु उसकी प्रसन्नता जीवन भर की होती है। कदाचित् रात को रोना पड़े, परन्तु सबेरे आनन्द पहुंचेगा।।

    For his anger [endureth but] a moment; in his favour [is] life: weeping may endure for a night, but joy [cometh] in the morning.

  6. मैं ने तो चैन के समय कहा था, कि मैं कभी नहीं टलने का।

    And in my prosperity I said, I shall never be moved.

  7. हे यहोवा अपनी प्रसन्नता से तू ने मेरे पहाड़ को दृढ़ और स्थिर किया था; जब तू ने अपना मुख फेर लिया तब मैं घबरा गया।।

    LORD, by thy favour thou hast made my mountain to stand strong: thou didst hide thy face, [and] I was troubled.

  8. हे यहोवा मैं ने तुझी को पुकारा; और यहोवा से गिड़गिड़ाकर यह बिनती की, कि

    I cried to thee, O LORD; and unto the LORD I made supplication.

  9. जब मैं कब्र में चला जाऊंगा तब मेरे लोहू से क्या लाभ होगा? क्या मिट्टी तेरा धन्यवाद कर सकती है? क्या वह तेरी सच्चाई का प्रचार कर सकती है?

    What profit [is there] in my blood, when I go down to the pit? Shall the dust praise thee? shall it declare thy truth?

  10. हे यहोवा, सुन, मुझ पर अनुग्रह कर; हे यहोवा, तू मेरा सहायक हो।।

    Hear, O LORD, and have mercy upon me: LORD, be thou my helper.

  11. तू ने मेरे लिये विलाप को नृत्य में बदल डाला, तू ने मेरा टाट उतरवाकर मेरी कमर में आनन्द का पटुका बान्धा है;

    Thou hast turned for me my mourning into dancing: thou hast put off my sackcloth, and girded me with gladness;

  12. ताकि मेरी आत्मा तेरा भजन गाती रहे और कभी चुप न हो। हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैं सर्वदा तेरा धन्यवाद करता रहूंगा।।

    To the end that [my] glory may sing praise to thee, and not be silent. O LORD my God, I will give thanks unto thee for ever.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 30 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.