Psalms · chapter 31 · verse 9
Psalm 31:9 in Hindi
हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर क्योंकि मैं संकट में हूं; मेरी आंखे वरन मेरा प्राण और शरीर सब शोक के मारे घुले जाते हैं।
He yahovaa, mujh par anugrah kar kyonki maim sankat mem hoom; meree aankhe varan meraa praan aur shareer sab shok ke maare ghule jaate hain.
Psalm 31:9 in English
- King James Version (KJV)
- Have mercy upon me, O LORD, for I am in trouble: mine eye is consumed with grief, [yea], my soul and my belly.
- World English Bible (WEB)
- Have mercy on me, LORD, for I am in distress. My eye, my soul, and my body waste away with grief.
- American Standard Version (ASV)
- Have mercy upon me, O Jehovah, for I am in distress: Mine eye wasteth away with grief, [yea], my soul and my body.
- Bible in Basic English (BBE)
- Have mercy on me, O Lord, for I am in trouble; my eyes are wasted with grief, I am wasted in soul and body.
- Darby Translation (DBY)
- Be gracious unto me, Jehovah, for I am in trouble: mine eye wasteth away with vexation, my soul and my belly.
- Webster's Bible (WBS)
- Have mercy upon me, O LORD, for I am in trouble: my eye is consumed with grief, [yes] , my soul and my belly.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Favour me, O Jehovah, for distress [is] to me, Mine eye, my soul, and my body Have become old by provocation.
Read in context
- 7मैं तेरी करूणा से मगन और आनन्दित हूं, क्योंकि तू ने मेरे दु:ख पर दृष्टि की है, मेरे कष्ट के समय तू ने मेरी सुधि ली है,
- 8और तू ने मुझे शत्रु के हाथ में पड़ने नहीं दिया; तू ने मेरे पांवों को चौड़े स्थान में खड़ा किया है।।
- 9हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर क्योंकि मैं संकट में हूं; मेरी आंखे वरन मेरा प्राण और शरीर सब शोक के मारे घुले जाते हैं।
- 10मेरा जीवन शोक के मारे और मेरी अवस्था कराहते कराहते घट चली है; मेरा बल मेरे अधर्म के कारण जाता रह, ओर मेरी हडि्डयां घुल गई।।
- 11अपने सब विरोधियों के कारण मेरे पड़ोसियों में मेरी नामधराई हुई है, अपने जानपहिचानवालों के लिये डर का कारण हूं; जो मुझ को सड़क पर देखते है वह मुझ से दूर भाग जाते हैं।
Cross references
- Psalm 6:7 भजन संहिता 6:7मेरी आंखें शोक से बैठी जाती हैं, और मेरे सब सतानेवालों के कारण वे धुन्धला गई हैं।।
- Psalm 88:9 भजन संहिता 88:9दु:ख भोगते भोगते मेरी आंखे धुन्धला गई। हे यहोवा मैं लगातार तुझे पुकारता और अपने हाथ तेरी ओर फैलाता आया हूं।
- Psalm 73:26 भजन संहिता 73:26मेरे हृदय और मन दोनों तो हार गए हैं, परन्तु परमेश्वर सर्वदा के लिये मेरा भाग और मेरे हृदय की चट्टान बना है।।
- Lamentations 5:17 विलापगीत 5:17इस कारण हमारा हृदय निर्बल हो गया है, इन्हीं बातों से हमारी आंखें धुंधली पड़ गई हैं,
- Psalm 22:14–15 भजन संहिता 22:14–15मैं जल की नाईं बह गया, और मेरी सब हडि्डयों के जोड़ उखड़ गए: मेरा हृदय मोम हो गया, वह मेरी देह के भीतर पिघल गया। मेरा बल टूट गया, मैं ठीकरा हो गया; और मेरी जीभ मेरे तालू से चिपक गई; और तू मुझे मारकर मिट्टी में मिला देता है।
- Lamentations 4:17 विलापगीत 4:17हमारी आंखें व्यर्थ ही सहायता की बाट जोहते जोहते रह गई हैं, हम लगातार एक ऐसी जाति की ओर ताकते रहे जो बचा नहीं सकी।
- Psalm 88:3–5 भजन संहिता 88:3–5क्योंकि मेरा प्राण क्लेश में भरा हुआ है, और मेरा प्राण अधोलोक के निकट पहुंचा है। मैं कबर में पड़नेवालों में गिना गया हूं; मैं बलहीन पुरूष के समान हो गया हूं। मैं मुर्दों के बीच छोड़ा गया हूं, और जो घात होकर कबर में पड़े हैं, जिनको तू फिर स्मरण नहीं करता और वे तेरी सहायता रहित हैं, उनके समान मैं हो गया हूं।
- Psalm 66:14 भजन संहिता 66:14जो मैं ने मुंह खोलकर मानीं, और संकट के समय कही थीं।
- Psalm 44:25 भजन संहिता 44:25हमारा प्राण मिट्टी से लग गया; हमारा पेट भूमि से सट गया है।
- Job 17:7 अय्यूब 17:7खेद के मारे मेरी आंखों में घुंघलापन छा गया है, और मेरे सब अंग छाया की नाई हो गए हैं।
- Job 33:19–22 अय्यूब 33:19–22उसे ताड़ना भी हेती है, कि वह अपने बिछौने पर पड़ा पड़ा तड़पता है, और उसकी हड्डी हड्डी में लगातार झगड़ा होता है यहां तक कि उसका प्राण रोटी से, और उसका मन स्वादिष्ट भोजन से घृणा करने लगता है। उसका मांस ऐसा सूख जाता है कि दिखाई नहीं देता; और उसकी हडि्डयां जो पहिले दिखाई नहीं देती थीं निकल आती हैं। निदान वह कबर के निकट पहुंचता है, और उसका जीवन नाश करनेवालों के वश में हो जाता है।
- Psalm 6:1–2 भजन संहिता 6:1–2हे यहोवा, तू मुझे अपने क्रोध में न डांट, और न झुंझलाहट में मुझे ताड़ना दे। हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूं; हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हडि्डयों में बेचैनी है।