Psalms · chapter 68 · verse 1
Psalm 68:1 in Hindi
परमेश्वर उठे, उसके शत्रु तित्तर बितर हों; और उसके बैरी उसके साम्हने से भाग जाएं।
Parameshvar uthe, usake shatru tittar bitar hom; aur usake bairee usake saamhane se bhaag jaaen.
Psalm 68:1 in English
- King James Version (KJV)
- To the chief Musician, A Psalm [or] Song of David. Let God arise, let his enemies be scattered: let them also that hate him flee before him.
- World English Bible (WEB)
- For the Chief Musician. A Psalm by David. A song. Let God arise! Let his enemies be scattered! Let them who hate him also flee before him.
- American Standard Version (ASV)
- For the Chief Musician; A Psalm of David, a Song. Let God arise, let his enemies be scattered; Let them also that hate him flee before him.
- Bible in Basic English (BBE)
- To the chief music-maker. Of David. A Psalm. A Song. Let God be seen, and let his haters be put to flight; let those who are against him be turned back before him.
- Darby Translation (DBY)
- To the chief Musician. Of David. A Psalm: a Song. Let God arise, let his enemies be scattered, and let them that hate him flee before him.
- Webster's Bible (WBS)
- To the chief Musician, A Psalm [or] Song of David. Let God arise, let his enemies be scattered: let them also that hate him flee before him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- To the Overseer. — A Psalm, a song of David. Rise doth God — scattered are His enemies! And those hating Him flee from His face.
Read in context
- 1परमेश्वर उठे, उसके शत्रु तित्तर बितर हों; और उसके बैरी उसके साम्हने से भाग जाएं।
- 2जैसे धुआं उड़ जाता है, वैसे ही तू उनको उड़ा दे; जैसे मोम आग की आंच से पिघल जाता है, वैसे ही दुष्ट लोग परमेश्वर की उपस्थिति से नाश हों।
- 3परन्तु धर्मी आनन्दित हों; वे परमेश्वर के साम्हने प्रफुल्लित हों; वे आनन्द से मगन हों!
Cross references
- Numbers 10:35 गिनती 10:35और जब जब सन्दूक का प्रस्थान होता था तब तब मूसा यह कहा करता था, कि हे यहोवा, उठ, और तेरे शत्रु तित्तर बित्तर हो जाएं, और तेरे बैरी तेरे साम्हने से भाग जाएं।
- Isaiah 51:9–10 यशायाह 51:9–10हे यहोवा की भुजा, जाग! जाग और बल धारण कर; जैसे प्राचीनकाल में और बीते हुए पीढ़ियों में, वैसे ही अब भी जाग। क्या तू वही नहीं है जिस ने रहब को टुकड़े टुकड़े किया और मगरमच्छ को छेदा? क्या तू वही नहीं जिस ने समुद्र को अर्थात् गहिरे सागर के जल को सुखा डाला और उसकी गहराई में अपने छुड़ाए हओं के पार जाने के लिये मार्ग निकाला था?
- Isaiah 42:13–14 यशायाह 42:13–14यहोवा वीर की नाईं निकलेगा और योद्धा के समान अपनी जलन भड़काएगा, वह ऊंचे शब्द से ललकारेगा और अपने शत्रुओं पर जयवन्त होगा।। बहुत काल से तो मैं चुप रहा और मौन साधे अपने को रोकता रहा; परन्तु अब जच्चा की नाईं चिल्लाऊंगा मैं हांफ हांफकर सांस भरूंगा।
- Psalm 44:26 भजन संहिता 44:26हमारी सहायता के लिये उठ खड़ा हो! और अपनी करूणा के निमित्त हम को छुड़ा ले।।
- Psalm 89:10 भजन संहिता 89:10तू ने रहब को घात किए हुए के समान कुचल डाला, और अपने शत्रुओं को अपने बाहुबल से तितर बितर किया है।
- Ezekiel 12:14–15 यहेजकेल 12:14–15और जितने उसके सहायक उसके आस पास होंगे, उनको और उसकी सारी टोलियों को मैं सब दिशाओं में तितर- बितर कर दूंगा; और तलवार खींचकर उनके पीछे चलवाऊंगा। और जब मैं उन्हे जाति जाति में तितर- बितर कर दूंगा, और देश देश में छिन्न भीन्न कर दूंगा, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
- Psalm 132:8–9 भजन संहिता 132:8–9हे यहोवा, उठकर अपने विश्रामस्थान में अपनी सामर्थ्य के सन्दूक समेत आ। तेरे याजक धर्म के वस्त्रा पहिने रहें, और तेरे भक्त लोग जयजयकार करें।
- Psalm 7:6–7 भजन संहिता 7:6–7हे यहोवा क्रोध करके उठ; मेरे क्रोधभरे सतानेवाले के विरूद्ध तू खड़ा हो जा; मेरे लिये जाग! तू ने न्याय की आज्ञा तो दे दी है। देश देश के लोगों की मण्डली तेरे चारों ओर हो; और तू उनके ऊपर से होकर ऊंचे स्थानों पर लौट जा।
- Isaiah 33:3 यशायाह 33:3हुल्लडऋ सुनते ही देश देश के लोग भाग गए, तेरे उठने पर अन्यजातियां तित्तर- बित्तर हुई।
- John 14:23–24 यूहन्ना 14:23–24यीशु ने उस को उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे। जो मुझ से प्रेम नहीं रखता, वह मेरे वचन नहीं मानता, और जो वचन तुम सुनते हो, वह मेरा नहीं वरन पिता का है, जिस ने मुझे भेजा।।
- 2 Chronicles 6:41 2 इतिहास 6:41अब हे यहोवा परमेश्वर, उठ कर अपने सामर्थ्य के सन्दूक समेत अपने विश्रामस्थान में आ, हे यहोवा परमेश्वर तेरे याजक उद्धाररूपी वस्त्र पहिने रहें, और तेरे भक्त लोग भलाई के कारण आनन्द करते रहें।
- Psalm 78:65–68 भजन संहिता 78:65–68तब प्रभु मानो नींद से चौंक उठा, और ऐसे वीर के समान उठा जो दाखमधु पीकर ललकारता हो। और उस ने अपने द्रोहियों को मारकर पीछे हटा दिया; और उनकी सदा की नामधराई कराई।। फिर उस ने यूसुफ के तप्बु को तज दिया; और एप्रैम के गोत्रा को न चुना; परन्तु यहूदा ही के गोत्रा को, और अपने प्रिय सिरयोन पर्वत को चुन लिया।