Psalms · chapter 86 · verse 13
Psalm 86:13 in Hindi
क्योंकि तेरी करूणा मेरे ऊपर बड़ी है; और तू ने मुझ को अधोलोक की तह में जाने से बचा लिया है।।
Kyonki teree karoonaa mere oopar badee hai; aur too ne mujh ko adholok kee tah mem jaane se bachaa liyaa hai..
Psalm 86:13 in English
- King James Version (KJV)
- For great [is] thy mercy toward me: and thou hast delivered my soul from the lowest hell.
- World English Bible (WEB)
- For your loving kindness is great toward me. You have delivered my soul from the lowest Sheol.
- American Standard Version (ASV)
- For great is thy lovingkindness toward me; And thou hast delivered my soul from the lowest Sheol.
- Bible in Basic English (BBE)
- For your mercy to me is great; you have taken my soul up from the deep places of the underworld.
- Darby Translation (DBY)
- For great is thy loving-kindness toward me, and thou hast delivered my soul from the lowest Sheol.
- Webster's Bible (WBS)
- For great [is] thy mercy towards me: and thou hast delivered my soul from the lowest hell.
- Young's Literal Translation (YLT)
- For Thy kindness [is] great toward me, And Thou hast delivered my soul from the lowest Sheol.
Read in context
- 11हे यहोवा अपना मार्ग मुझे दिखा, तब मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलूंगा, मुझ को एक चित्त कर कि मैं तेरे नाम का भय मानूं।
- 12हे प्रभु हे मेरे परमेश्वर मैं अपने सम्पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूंगा, और तेरे नाम की महिमा सदा करता रहूंगा।
- 13क्योंकि तेरी करूणा मेरे ऊपर बड़ी है; और तू ने मुझ को अधोलोक की तह में जाने से बचा लिया है।।
- 14हे परमेश्वर अभिमानी लोग तो मेरे विरूद्ध उठे हैं, और बलात्कारियों का समाज मेरे प्राण का खोजी हुआ है, और वे तेरा कुछ विचार नहीं रखते।
- 15परन्तु प्रभु दयालु और अनुग्रहकारी ईश्वर है, तू विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करूणामय है।
Cross references
- Psalm 103:8–12 भजन संहिता 103:8–12यहोवा दयालु और अनुग्रहकरी, विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करूणामय है। वह सर्वदा वादविवाद करता न रहेगा, न उसका क्रोध सदा के लिये भड़का रहेगा। उस ने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया, और न हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हम को बदला दिया है। जैसे आकाश पृथ्वी के ऊपर ऊंचा है, वैसे ही उसकी करूणा उसके डरवैयों के ऊपर प्रबल है। उदयाचल अस्ताचल से जितनी दूर है, उस ने हमारे अपराधों को हम से उतनी ही दूर कर दिया है।
- Psalm 116:8 भजन संहिता 116:8तू ने तो मेरे प्राण को मृत्यु से, मेरी आंख को आंसू बहाने से, और मेरे पांव को ठोकर खाने से बचाया है।
- Psalm 57:10 भजन संहिता 57:10क्योंकि तेरी करूणा स्वर्ग तक बड़ी है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक पहुंचती है।।
- Luke 1:58 लूका 1:58उसके पड़ोसियों और कुटुम्बियों ने यह सुन कर, कि प्रभु ने उस पर बड़ी दया की है, उसके साथ आनन्दित हुए।
- 1 Thessalonians 1:10 1 थिस्सलुनीकियों 1:10और उसके पुत्रा के स्वर्ग पर से आने की बाट जोहते रहो जिसे उस ने मरे हुओं में से जिलाया, अर्थात् यीशु की, जो हमें आनेवाले प्रकोप से बचाता है।।
- Job 33:28 अय्यूब 33:28उस ने मेरे प्राण क़ब्र में पड़ने से बचाया है, मेरा जीवन उजियाले को देखेगा।
- Psalm 56:13 भजन संहिता 56:13क्योंकि तू ने मुझ को मृत्यु से बचाया है; तू ने मेरे पैरों को भी फिसलने से न बचाया, ताकि मैं ईश्वर के साम्हने जीवतों के उजियाले में चलूं फिरूं?
- Psalm 30:3 भजन संहिता 30:3हे यहोवा, तू ने मेरा प्राण अधोलोक में से निकाला है, तू ने मुझ को जीवित रखा और कब्र में पड़ने से बचाया है।।
- Psalm 88:6 भजन संहिता 88:6तू ने मुझे गड़हे के तल ही में, अन्धेरे और गहिरे स्थान में रखा है।
- Job 33:24 अय्यूब 33:24तो वह उस पर अनुग्रह करके कहता है, कि उसे गढ़हे में जाने से वचा ले, मुझे छुड़ौती मिली है।
- Psalm 16:10 भजन संहिता 16:10क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा, न अपने पवित्रा भक्त को सड़ने देगा।।
- Job 33:18 अय्यूब 33:18वह उसके प्राण को गढ़हे से बचाता है, और उसके जीवन को खड़ग की मार से बचाता हे।