1 Chronicles · chapter 29 · verse 12
1 Chronicles 29:12 in Hindi
धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभों के ऊपर प्रभुता करता है। सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना और बल देना तेरे हाथ में है।
Dhan aur mahimaa teree or se milatee haim, aur too sabhom ke oopar prabhutaa karataa hai. Saamarthy aur paraakram tere hee haath mem haim, aur sab logom ko badhaanaa aur bal denaa tere haath mem hai.
1 Chronicles 29:12 in English
- King James Version (KJV)
- Both riches and honour [come] of thee, and thou reignest over all; and in thine hand [is] power and might; and in thine hand [it is] to make great, and to give strength unto all.
- World English Bible (WEB)
- Both riches and honor come from you, and you rule over all! In your hand is power and might! It is in your hand to make great, and to give strength to all!
- American Standard Version (ASV)
- Both riches and honor come of thee, and thou rulest over all; and in thy hand is power and might; and in thy hand it is to make great, and to give strength unto all.
- Bible in Basic English (BBE)
- Wealth and honour come from you, and you are ruler over all, and in your hand is power and strength; it is in your power to make great, and to give strength to all.
- Darby Translation (DBY)
- and riches and glory are of thee, and thou rulest over everything; and in thy hand is power and might; and in thy hand it is to make all great and strong.
- Webster's Bible (WBS)
- Both riches and honor [come] from thee, and thou reignest over all; and in thy hand [is] power and might; and in thy hand [it is] to make great, and to give strength to all.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and the riches, and the honour [are] from before Thee, and Thou art ruling over all, and in Thy hand [is] power and might, and in Thy hand, to make great, and to give strength to all.
Read in context
- 10तब दाऊद ने सारी सभा के सम्मुख यहोवा का धन्यवाद किया, और दाऊद ने कहा, हे यहोवा! हे हमारे मूल पुरुष इस्राएल के परमेश्वर! अनादिकाल से अनन्तकाल तक तू धन्य है।
- 11हे यहोवा! महिमा, पराक्रम, शोभा, सामर्थ्य और वैभव, तेरा ही है; क्योंकि आकाश और पृथ्वी में जो कुछ है, वह तेरा ही है; हे यहोवा! राज्य तेरा है, और तू सभों के ऊपर मुख्य और महान ठहरा है।
- 12धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभों के ऊपर प्रभुता करता है। सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना और बल देना तेरे हाथ में है।
- 13इसलिये अब हे हमारे परमेश्वर! हम तेरा ध्न्यवाद और तेरे महिमायुक्त नाम की स्तुति करते हैं।
- 14मैं क्या हूँ? और मेरी प्रजा क्या है? कि हम को इस रीति से अपनी इच्छा से तुझे भेंट देने की शक्ति मिले? तुझी से तो सब कुछ मिलता है, और हम ने तेरे हाथ से पाकर तुझे दिया है।
Cross references
- Ephesians 3:16 इफिसियों 3:16कि वह अपनी महिमा के धन के अनुसार तुम्हें यह दान दे, कि तुम उसके आत्मा से अपने भीतरी मनुष्यत्व में सामर्थ पाकर बलवन्त होते जाओ।
- Deuteronomy 8:18 व्यवस्थाविवरण 8:18परन्तु तू अपने परमेश्वर यहोवा को स्मरण रखना, क्योंकि वही है जो तुझे सम्पति प्राप्त करने का सामर्थ्य इसलिये देता है, कि जो वाचा उस ने तेेरे पूर्वजों से शपथ खाकर बान्धी थी उसको पूरा करे, जैसा आज प्रगट है।
- 2 Chronicles 20:6 2 इतिहास 20:6यह कहने लगा, कि हे हमारे पितरों के परमेश्वर यहोवा! क्या तू स्वर्ग में परमेश्वर नहीं है? और क्या तू जाति जाति के सब राज्यों के ऊपर प्रभुता नहीं करता? और क्या तेरे हाथ में ऐसा बल और पराक्रम नहीं है कि तेरा साम्हना कोई नहीं कर सकता?
- Daniel 6:26 दानिय्येल 6:26मैं यह आज्ञा देता हूं कि जहां जहां मेरे राज्य का अधिकार है, वहां के लोग दानिरयेल के परमेश्वर के सम्मुख कांपते और थरथराते रहें, क्योंकि जीवता और युगानयुग तक रहनेवाला परमेश्वर वही है; उसका राज्य अविनाशी और उसकी प्रभुता सदा स्थिर रहेगी।
- Philippians 4:13 फिलिप्पियों 4:13जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।
- Colossians 1:11 कुलुस्सियों 1:11और उस की महिमा की शक्ति के अनुसार सब प्रकार की सामर्थ से बलवन्त होते जाओ, यहां तक कि आनन्द के साथ हर प्रकार से धीरज और सहनशीलता दिखा सको।
- Ephesians 3:20 इफिसियों 3:20अब जो ऐसा सामर्थी है, कि हमारी बिनती और समझ से कहीं अधिक काम कर सकता है, उस सामर्थ के अनुसार जो हम में कारर्य करता है,
- Romans 11:35–36 रोमियों 11:35–36या किस ने पहिले उसे कुछ दिया है जिस का बदला उसे दिया जाए। क्योंकि उस की ओर से, और उसी के द्वारा, और उसी के लिये सब कुछ है: उस की महिमा युगानुयुग होती रहे: आमीन।।
- 2 Chronicles 1:12 2 इतिहास 1:12इस कारण बुध्दि और ज्ञान तुझे दिया जाता है। और मैं तुझे इतना धन सम्पत्ति और ऐश्वर्य दूंगा, जितना न तो तुझ से पहिले किसी राजा को, मिला और न तेरे बाद किसी राजा को मिलेगा।
- Isaiah 40:29 यशायाह 40:29वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ देता है।
- Psalm 68:34–35 भजन संहिता 68:34–35परमशॆवर की सामर्थ्य की स्तुति करो, उसका प्रताप इस्राएल पर छाया हुआ है, और उसकी सामर्थ्य आकाशमण्डल में है। हे परमेश्वर, तू अपने पवित्रास्थानों में भययोग्य है, इस्राएल का ईश्वर ही अपनी प्रजा को सामर्थ्य और शक्ति का देनेवाला है। परमेश्वर धन्य है।।
- Psalm 75:6–7 भजन संहिता 75:6–7क्योंकि बढ़ती न तो पूरब से न पच्छिम से, और न जंगल की ओर से आती है; परन्तु परमेश्वर ही न्यायी है, वह एक को घटाता और दूसरे को बढ़ाता है।