1 Thessalonians · chapter 3 · verse 2
1 Thessalonians 3:2 in Hindi
और हम ने तीमुथियुस को जो मसीह के सुसमाचार में हमारा भाई, और परमेश्वर का सेवक है, इसलिये भेजा, कि वह तुम्हें स्थिर करे; और तुम्हारे विश्वास के विषय में तुम्हें समझाए।
Aur ham ne teemuthiyus ko jo maseeh ke susamaachaar mem hamaaraa bhaaee, aur parameshvar kaa sevak hai, isaliye bhejaa, ki vah tumhem sthir kare; aur tumhaare vishvaas ke vishay mem tumhem samajhaae.
1 Thessalonians 3:2 in English
- King James Version (KJV)
- And sent Timotheus, our brother, and minister of God, and our fellowlabourer in the gospel of Christ, to establish you, and to comfort you concerning your faith:
- World English Bible (WEB)
- and sent Timothy, our brother and God’s servant in the Good News of Christ, to establish you and to comfort you concerning your faith,
- American Standard Version (ASV)
- and sent Timothy, our brother and God’s minister in the gospel of Christ, to establish you, and to comfort [you] concerning your faith;
- Bible in Basic English (BBE)
- We sent Timothy, our brother and God's servant in the good news of Christ, to give you strength and comfort in your faith;
- Darby Translation (DBY)
- and sent Timotheus, our brother and fellow-workman under God in the glad tidings of Christ, to confirm you and encourage [you] concerning your faith,
- Webster's Bible (WBS)
- And sent Timothy, our brother, and minister of God, and our fellow-laborer in the gospel of Christ, to establish you, and to comfort you concerning your faith:
- Young's Literal Translation (YLT)
- and did send Timotheus — our brother, and a ministrant of God, and our fellow-workman in the good news of the Christ — to establish you, and to comfort you concerning your faith,
Read in context
- 1इसलिये जब हम से और भी न रहा गया, तो हम ने यह ठहराया कि एथेन्स में अकेले रह जाएं।
- 2और हम ने तीमुथियुस को जो मसीह के सुसमाचार में हमारा भाई, और परमेश्वर का सेवक है, इसलिये भेजा, कि वह तुम्हें स्थिर करे; और तुम्हारे विश्वास के विषय में तुम्हें समझाए।
- 3कि कोई इन क्लेशों के कारण डगमगा न जाए; क्योंकि तुम आप जानते हो, कि हम इन ही के लिये ठहराए गए हैं।
- 4क्योंकि पहिले भी, जब हम तुम्हारे यहां थे, तो तुम ने कहा करते थे, कि हमें क्लेश उठाने पड़ेंगे, और ऐसा ही हुआ है, और तुम जानते भी हो।
Cross references
- Acts 14:22–23 प्रेरितों के काम 14:22–23और चेलों के मन को स्थिर करते रहे और यह उपदेश देते थे, कि हमें बड़े क्लेश उठाकर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना होगा। और उन्हों ने हर एक कलीसिया में उन के लिये प्राचीन ठहराए, और उपवास सहित प्रार्थना करके, उन्हें प्रभु के हाथ सौंपा जिस पर उन्हों ने विश्वास किया था।
- Ephesians 6:21–22 इफिसियों 6:21–22और तुखिकुस जो प्रिय भाई और प्रभु में विश्वासयोग्य सेवक है तुम्हें सब बातें बताएगा, कि तुम भी मेरी दशा जानो कि मैं कैसा रहता हूं। उसे मैं ने तुम्हारे पास इसी लिये भेजा है, कि तुम हमारी दशा जानो, और वह तुम्हारे मनों को शान्ति दे।।
- Philippians 2:19–25 फिलिप्पियों 2:19–25मुझे प्रभु यीशु में आशा है, कि मैं तीमुथियुस को तुम्हारे पास तुरन्त भेजूंगा, ताकि तुम्हारी दशा सुनकर मुझे शान्ति मिले। क्योंकि मेरे पास ऐसे स्वाभाव का कोई नहीं, जो शुद्ध मन से तुम्हारी चिन्ता करे। क्योंकि सब अपने स्वार्थ की खोज में रहते हैं, न कि यीशु मसीह की। पर उसको तो तुम ने परखा और जान भी लिया है, कि जैसा पुत्र पिता के साथ करता है, वैसा ही उस ने सुसमाचार के फैलाने में मेरे साथ परिश्रम किया। सो मुझे आशा है, कि ज्योंही मुझे जान पड़ेगा कि मेरी क्या दशा होगी, त्योंही मैं उसे तुरन्त भेज दूंगा। और मुझे प्रभु में भरोसा है, कि मैं आप भी शीघ्र आऊंगा। पर मैं ने इपफ्रदीतुस को जो मेरा भाई, और सहकर्मी और संगी योद्धा और तुम्हारा दूत, और आवश्यक बातों में मेरी सेवा टहल करने वाला है, तुम्हारे पास भेजना अवश्य समझा।
- 1 Corinthians 16:10–12 1 कुरिन्थियों 16:10–12यदि तीमुथियुस आ जाए, तो देखना, कि वह तुम्हारे यहां निडर रहे; क्योंकि वह मेरी नाई प्रभु का काम करता है। इसलिये कोई उसे तुच्छ न जाने, परन्तु उसे कुशल से इस ओर पहुंचा देना, कि मेरे पास आ जाए; क्योंकि मैं उस की बाट जोह रहा हूं, कि वह भाइयों के साथ आए। और भाई अपुल्लोस से मैं ने बहुत बिनती की है कि तुम्हारे पास भाइयों के साथ जाए; परन्तु उस ने उस समय जाने की कुछ भी इच्छा न की, परन्तु जब अवसर पाएगा, तब आ जाएगा।
- 2 Corinthians 8:23 2 कुरिन्थियों 8:23यदि कोई तितुस के विषय में पूछे, तो वह मेरा साथी, और तुम्हारे लिये मेरा सहकर्मी है, और यदि हमारे भाइयों के विषय में पूछे, तो वे कलीसियाओं के भेजे हुए और मसीह की महिमा हैं।
- Romans 16:21 रोमियों 16:21तीमुथियुस मेरे सहकर्मी का, और लूकियुस और यासोन और सोसिपत्रुस मेरे कुटुम्बियों का, तुम को नमस्कार।
- 2 Corinthians 1:19 2 कुरिन्थियों 1:19क्योंकि परमेश्वर का पुत्रा यीशु मसीह जिसका हमारे द्वारा अर्थात् मेरे और सिलवानुस और तीमुथियुस के द्वारा तुम्हारे बीच मे प्रचार हुआ; उस में हां और नहीं दोनों न थी; परन्तु, उस में हां ही हां हुई।
- 2 Corinthians 1:1 2 कुरिन्थियों 1:1पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है, और भाई तीमुथियुस की ओर से परमेश्वर की उस कलीसिया के नाम जो कुरिन्थुस में है; और सारे अखमा के सब पवित्रा लागों के नाम।।
- Acts 16:1 प्रेरितों के काम 16:1फिर वह दिरबे और लुस्त्रा में भी गया, और देखो, वहां तीमुथियुस नाम एक चेला था, जो किसी विश्वासी यहूदिनी का पुत्रा था, परन्तु उसका पिता यूनानी था।
- Acts 17:14–15 प्रेरितों के काम 17:14–15तब भाइयों ने तुरन्त पौलुस को विदा किया, कि समुद्र के किनारे चला जाए; परन्तु सीलास और तीमुथियुस वहीं रह गए। पौलुस के पहुंचानेवाले उसे अथेने तक ले गए, और सीलास और तीमुथियुस के लिये यह आज्ञा लेकर विदा हुए, कि मेरे पास बहुत शीघ्र आओ।।
- Colossians 4:12 कुलुस्सियों 4:12इपफ्रास जो तुम में से है, और मसीह यीशु का दास है, तुम से नमस्कार कहता है और सदा तुम्हारे लिये प्रार्थनाओं में प्रयत्न करता है, ताकि तुम सिद्ध होकर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा पर स्थिर रहो।
- 2 Corinthians 2:13 2 कुरिन्थियों 2:13तो मेरे मन में चैन ने मिला, इसलिये कि मैं ने अपने भाई तितुस को नहीं पाया; सो उन से विदा होकर मैं मकिदुनिया को चला गया।
Original words (Greek)
- And · G2532καί kaí
- sent · G3992πέμπω pémpō
- Timotheus · G5095Τιμόθεος Timótheos
- our · G2257ἡμῶν hēmōn
- brother · G80ἀδελφός adelphós
- and · G2532καί kaí
- minister · G1249διάκονος diákonos
- God · G2316θεός theós
- and · G2532καί kaí
- our · G2257ἡμῶν hēmōn
- fellowlabourer · G4904συνεργός synergós
- in · G1722ἐν en
- gospel · G2098εὐαγγέλιον euangélion
- Christ · G5547Χριστός Christós
- to · G1519εἰς eis
- establish · G4741στηρίζω stērízō
- you · G5209ὑμᾶς hymâs
- and · G2532καί kaí
- comfort · G3870παρακαλέω parakaléō
- you · G5209ὑμᾶς hymâs
- concerning · G4012περί perí
- your · G5216ὑμῶν hymōn
- faith · G4102πίστις pístis