2 Kings · chapter 22 · verse 7
2 Kings 22:7 in Hindi
परन्तु जिनके हाथ में वह चान्दी सौंपी गई, उन से हिसाब न लिया गया, क्योंकि वे सच्चाई से काम करते थे।
Parantu jinake haath mem vah chaandee saumpee gaee, un se hisaab na liyaa gayaa, kyonki ve sachchaaee se kaam karate the.
2 Kings 22:7 in English
- King James Version (KJV)
- Howbeit there was no reckoning made with them of the money that was delivered into their hand, because they dealt faithfully.
- World English Bible (WEB)
- However, no accounting shall be asked of them for the money delivered into their hand, for they deal faithfully.”
- American Standard Version (ASV)
- Howbeit there was no reckoning made with them of the money that was delivered into their hand; for they dealt faithfully.
- Bible in Basic English (BBE)
- They did not have to give any account of the money which was handed to them, for they made use of it with good faith.
- Darby Translation (DBY)
- But no reckoning was made with them of the money that was given into their hand, because they dealt faithfully.
- Webster's Bible (WBS)
- But there was no reckoning made with them of the money that was delivered into their hand, because they dealt faithfully.
- Young's Literal Translation (YLT)
- only, the silver that is given into their hand is not reckoned with them, for in faithfulness they are dealing.
Read in context
- 5उसको जोड़कर, उन काम करानेवालों को सौंप दे, जो यहोवा के भवन के काम पर मुखिये हैं; फिर वे उसको यहोवा के भवन में काम करनेवाले कारीगरों को दें, इसलिये कि उस में जो कुछ टूटा फूटा हो उसकी वे मरम्मत करें।
- 6अर्थात् बढ़इयों, राजों और संगतराशों को दें, और भवन की मरम्मत के लिये लकड़ी और गढ़े हुए पत्थर मोल लेने में लगाएं।
- 7परन्तु जिनके हाथ में वह चान्दी सौंपी गई, उन से हिसाब न लिया गया, क्योंकि वे सच्चाई से काम करते थे।
- 8और हिलकिरयाह महायाजक ने शापान मंत्री से कहा, मुझे यहोवा के भवन में रयवस्था की पुस्तक मिली है; तब हिलकिरयाह ने शापान को वह पुस्तक दी, और वह उसे पढ़ने लगा।
- 9तब शापान मंत्री ने राजा के पास लौटकर यह सन्देश दिया, कि जो चानदी भवन में मिली, उसे तेरे कर्मचारियो ने थैलियों में डाल कर, उनको सौंप दिया जो यहोवा के भवन में काम करानेवाले हैं।
Cross references
- 2 Kings 12:15 2 राजा 12:15और जिनके हाथ में काम करनेवालों को देने के लिये रूपया दिया जाता था, उन से कुछ हिसाब न लिया जाता था, क्योंकि वे सच्चाई से काम करते थे।
- 1 Corinthians 4:2 1 कुरिन्थियों 4:2फिर यहां भण्डारी में यह बात देखी जाती है, कि विश्वास योग्य निकले।
- 2 Corinthians 8:20–21 2 कुरिन्थियों 8:20–21हम इस बात में चौकस रहते हैं, कि इस उदारता के काम के विषय में जिस की सेवा हम करते हैं, कोई हम पर दोष न लगाते पाए। क्योंकि जो बातें केवल प्रभु ही के निकट नहीं, परन्तु मनुष्यों के निकट भी भली हैं हम उन की चिन्ता करते हैं।
- 2 Chronicles 24:14 2 इतिहास 24:14जब उन्हों ने वह काम निपटा दिया, तब वे शेष रूपए राजा और यहोयादा के पास ले गए, और उन से यहोवा के भवन के लिये पात्रा बनाए गए, अर्थात् सेवा टहल करने और होमबलि चढ़ाने के पात्रा और धूपदान आदि सोने चान्दी के पात्रा। और जब तक यहोयादा जीवित रहा, तब तक यहोवा के भवन में होमबलि नित्य चढ़ाए जाते थे।
- Nehemiah 7:2 नहेमायाह 7:2तब मैं ने अपने भाई हनानी और राजगढ़ के हाकिम हनन्याह को यरूशलेम का अधिकारी ठहराया, क्योंकि यह सच्चा पुरूष और बहुतेरों से अधिक परमेश्वर का भय माननेवाला था।
- Luke 16:10–12 लूका 16:10–12जो थोड़े से थोड़े में सच्चा है, वह बहुत में भी सच्चा है: और जो थोड़े से थोड़े में अधर्मी है, वह बहुत में भी अधर्मी है। इसलिये जब तुम अधर्म के धन में सच्चे न ठहरे, तो सच्चा तुम्हें कौन सौंपेगा। और यदि तुम पराये धन में सच्चे न ठहरे, तो जो तुम्हारा है, उसे तुम्हें कौन देगा?
- Proverbs 28:20 नीतिवचन 28:20सच्चे मनुष्य पर बहुत आशीर्वाद होते रहते हैं, परन्तु जो धनी होन से उतावली करता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।
- 3 John 1:5 3 यूहन्ना 1:5हे प्रिय, जो कुछ तू उन भाइयों के साथ करता है, जो परदेशी भी हैं, उसे विश्वासी की नाई करता है।
- Exodus 36:5–6 निर्गमन 36:5–6और कहने लगे, जिस काम के करने की आज्ञा यहोवा ने दी है उसके लिये जितना चाहिये उससे अधिक वे ले आए हैं। तब मूसा ने सारी छावनी में इस आज्ञा का प्रचार करवाया, कि क्या पुरूष, क्या स्त्री, कोई पवित्रास्थान के लिये और भेंट न लाए, इस प्रकार लोग और भेंट लाने से रोके गए।
- 2 Timothy 2:2 2 तीमुथियुस 2:2और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के साम्हने मुझ से सुनी है, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।