Acts · chapter 25 · verse 19
Acts 25:19 in Hindi
परन्तु अपने मत के, और यीशु नाम किसी मनुष्य के विषय में जो मर गया था, और पौलुस उस को जीवित बताता था, विवाद करते थे।
Parantu apane mat ke, aur yeeshu naam kisee manushy ke vishay mem jo mar gayaa thaa, aur paulus us ko jeevit bataataa thaa, vivaad karate the.
Acts 25:19 in English
- King James Version (KJV)
- But had certain questions against him of their own superstition, and of one Jesus, which was dead, whom Paul affirmed to be alive.
- World English Bible (WEB)
- but had certain questions against him about their own religion and about one Jesus, who was dead, whom Paul affirmed to be alive.
- American Standard Version (ASV)
- but had certain questions against him of their own religion, and of one Jesus, who was dead, whom Paul affirmed to be alive.
- Bible in Basic English (BBE)
- But had certain questions against him in connection with their religion, and about one Jesus, now dead, who, Paul said, was living.
- Darby Translation (DBY)
- but had against him certain questions of their own system of worship, and concerning a certain Jesus who is dead, whom Paul affirmed to be living.
- Webster's Bible (WBS)
- But had certain questions against him of their own superstition, and of one Jesus who was dead, whom Paul affirmed to be alive.
- Young's Literal Translation (YLT)
- but certain questions concerning their own religion they had against him, and concerning a certain Jesus who was dead, whom Paul affirmed to be alive;
Read in context
- 17सो जब वे यहां इकट्ठे हुए, तो मैं ने कुछ देर न की, परन्तु दूसरे ही दिन न्याय आसन पर बैठकर, उस मनुष्य को लाने की आज्ञा दी।
- 18जब उसके मु ई खड़े हुए, तो उन्हों ने ऐसी बुरी बातों का दोष नहीं लगाया, जैसा मैं समझता था।
- 19परन्तु अपने मत के, और यीशु नाम किसी मनुष्य के विषय में जो मर गया था, और पौलुस उस को जीवित बताता था, विवाद करते थे।
- 20और मैं उलझन में था, कि इन बातों का पता कैसे लगाऊं? इसलिये मैं ने उस से पूछा, क्या तू यरूशलेम जाएगा, कि वहां इन बातों का फैसला हो?
- 21परन्तु जब पौलुस ने दोहाई दी, कि मेरे मुक में का फैसला महाराजाधिराज के यहां हो; तो मैं ने आज्ञा दी, कि जब तक उसे कैसर के पास न भेजूं, उस की रखवाली की जाए।
Cross references
- Acts 23:29 प्रेरितों के काम 23:29तब मैं ने जान लिया, कि वे अपनी व्यवस्था के विवादों के विषय में उस पर दोष लगाते हैं, परन्तु मार डाले जाने या बान्धे जाने के योग्य उस में कोई दोष नहीं।
- Acts 18:15 प्रेरितों के काम 18:15परन्तु यदि यह वाद- विवाद शब्दों, और नामों, और तुम्हारे यहां की व्यवस्था के विषय में है, तो तुम ही जानो; क्योंकि मैं इन बातों का न्यायी बनना नहीं चाहता।
- 1 Corinthians 15:3–4 1 कुरिन्थियों 15:3–4इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्रा शास्त्रा के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया। ओर गाड़ा गया; और पवित्रा शास्त्रा के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा।
- Acts 17:22–23 प्रेरितों के काम 17:22–23तब पौलुस ने अरियुपगुस के बीच में खड़ा होकर कहा; हे अथेने के लोगों मैं देखता हूं, कि तुम हर बात में देवताओं के बड़े माननेवाले हो। क्योंकि मैं फिरते हुए तुम्हारी पूजने की वस्तुओं को देख रहा था, तो एक ऐसी वेदी भी पाई, जिस पर लिखा था, कि "अनजाने ईश्वर के लिये।" सो जिसे तुम बिना जाने पूजते हो, मैं तुम्हें उसका समाचार सुनाता हूं।
- Acts 17:31 प्रेरितों के काम 17:31क्योंकि उस ने एक दिन ठहराया है, जिस में वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उस ने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रामाणित कर दी है।।
- Revelation 1:18 प्रकाशितवाक्य 1:18मैं मर गया था, और अब देख; मैं युगानुयुग जीवता हूं; और मृत्यु और अधोलोक की कुंजियां मेरे ही पास हैं।
- Acts 26:22–23 प्रेरितों के काम 26:22–23सो परमेश्वर की सहायता से मैं आज तक बना हूं और छोटे बड़े सभी के साम्हने गवाही देता हूं और उन बातों को छोड़ कुछ नहीं कहता, जो भविष्यद्वक्ताओं और मूसा ने भी कहा कि होनेवाली हैं। कि मसीह को दुख उठाना होगा, और वही सब से पहिले मरे हुओं में से जी उठकर, हमारे लोगों में और अन्यजातियों में ज्योति का प्रचार करेगा।।
- Acts 25:7 प्रेरितों के काम 25:7जब वह आया, तो जो यहूदी यरूशलेम से आए थे, उन्हों ने आस पास खड़े होकर उस पर बहुतेरे भारी दोष लगाए, जिन का प्रमाण वे नहीं दे सकते थे।
- Acts 18:19 प्रेरितों के काम 18:19और उस ने इफिसुस में पहुंचकर उन को वहां छोड़ा, और आप ही अराधनालय में जाकर यहूदियों से विवाद करने लगा।
- Acts 1:22 प्रेरितों के काम 1:22उचित है कि उन में से एक व्यक्ति हमारे साथ उसके जी उठने का गवाह हो जाए।
- Acts 2:32 प्रेरितों के काम 2:32इसी यीशु को परमेश्वर ने जिलाया, जिस के हम सब गवाह हैं।
- 1 Corinthians 15:14–20 1 कुरिन्थियों 15:14–20और यदि मसीह भी नहीं जी उठा, तो हमारा प्रचार करना भी व्यर्थ है; और तुम्हारा विश्वास भी व्यर्थ है। बरन हम परमशॆवर के झूठे गवाह ठहरे; क्योंकि हम ने परमेश्वर के विषय में यह गवाही दी कि उस ने मसीह को जिला दिया यद्यपि नहीं जिलाया, यदि मरे हुए नहीं जी उठते। और यदि मुर्दे नहीं जी उठते, तो मसीह भी नहीं जी उठा। और यदि मसीह नहीं जी उठा, तो तुम्हारा विश्वास व्यर्थ है; और तुम अब तक अपने पापों में फंसे हो। बरन जो मसीह मे सो गए हैं, वे भी नाश हुए। यदि हम केवल इसी जीवन में मसीह से आशा रखते हैं तो हम सब मनुष्यों से अधिक अभागे हैं।। परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उन में पहिला फल हुआ।
Original words (Greek)
- But · G1161δέ dé
- had · G2192ἔχω échō
- certain · G5100τὶς tìs
- questions · G2213ζήτημα zḗtēma
- against · G4314πρός prós
- him · G846αὐτός autós
- of · G4012περί perí
- own · G2398ἴδιος ídios
- superstition · G1175δεισιδαιμονία deisidaimonía
- and · G2532καί kaí
- of · G4012περί perí
- one · G5100τὶς tìs
- Jesus · G2424Ἰησοῦς Iēsoûs
- dead · G2348θνήσκω thnḗskō
- whom · G3739ὅς hós
- Paul · G3972Παῦλος Paûlos
- affirmed · G5335φάσκω pháskō
- alive · G2198ζάω záō