Deuteronomy · chapter 10 · verse 14
Deuteronomy 10:14 in Hindi
सुन, स्वर्ग और सब से ऊंचा स्वर्ग भी, और पृथ्वी और उस में जो कुछ है, वह सब तेरे परमेश्वर यहोवा ही का है;
Sun, svarg aur sab se oonchaa svarg bhee, aur pruthvee aur us mem jo kuchh hai, vah sab tere parameshvar yahovaa hee kaa hai;
Deuteronomy 10:14 in English
- King James Version (KJV)
- Behold, the heaven and the heaven of heavens [is] the LORD’s thy God, the earth [also], with all that therein [is].
- World English Bible (WEB)
- Behold, to the LORD your God belongs heaven, the heaven of heavens, and the earth, with all that is therein.
- American Standard Version (ASV)
- Behold, unto Jehovah thy God belongeth heaven and the heaven of heavens, the earth, with all that is therein.
- Bible in Basic English (BBE)
- The Lord your God is ruler of heaven, of the heaven of heavens, and of the earth with everything in it.
- Darby Translation (DBY)
- Behold, the heaven and the heaven of heavens belong to Jehovah thy God; the earth and all that is therein.
- Webster's Bible (WBS)
- Behold, the heaven and the heaven of heavens belongeth to the LORD thy God, the earth [also] , with all that it contains.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Lo, to Jehovah thy God [are] the heavens and the heavens of the heavens, the earth and all that [is] in it;
Read in context
- 12और अब, हे इस्राएल, तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से इसके सिवाय और क्या चाहता है, कि तू अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और उसके सारे मार्गों पर चले, उस से प्रेम रखे, और अपने पूरे मन और अपने सारे प्राण से उसकी सेवा करे,
- 13और यहोवा की जो जो आज्ञा और विधि मैं आज तुझे सुनाता हूं उनको ग्रहण करे, जिस से तेरा भला हो?
- 14सुन, स्वर्ग और सब से ऊंचा स्वर्ग भी, और पृथ्वी और उस में जो कुछ है, वह सब तेरे परमेश्वर यहोवा ही का है;
- 15तौभी यहोवा ने तेरे पूर्वजों से स्नेह और प्रेम रखा, और उनके बाद तुम लोगों को जो उनकी सन्तान हो सर्व देशों के लोगों के मध्य में से चुन लिया, जैसा कि आज के दिन प्रगट है।
- 16इसलिये अपने अपने हृदय का खतना करो, और आगे को हठीले न रहो।
Cross references
- Exodus 19:5 निर्गमन 19:5इसलिये अब यदि तुम निश्चय मेरी मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब लोगों में से तुम ही मेरा निज धन ठहरोगे; समस्त पृथ्वी तो मेरी है।
- Psalm 24:1 भजन संहिता 24:1पृथ्वी और जो कुछ उस में है यहोवा ही का है; जगत और उस में निवास करनेवाले भी।
- Psalm 115:16 भजन संहिता 115:16स्वर्ग तो यहोवा का है, परन्तु पृथ्वी उस ने मनुष्यों को दी है।
- Nehemiah 9:6 नहेमायाह 9:6तू ही अकेला यहोवा है; स्वर्ग वरन सब से ऊंचे स्वर्ग और उसके सब गण, और पृथ्वी और जो कुछ उस में है, और समुद्र और जो कुछ उस में है, सभों को तू ही ने बनाया, और सभों की रक्षा तू ही करता है; और स्वर्ग की समस्त सेना तुझी को दणडवत करती हैं।
- 1 Kings 8:27 1 राजा 8:27क्या परमेश्वर सचमुच पृथ्वी पर वास करेगा, स्वर्ग में वरन सब से ऊंचे स्वर्ग में भी तू नहीं समाता, फिर मेरे बनाए हुए इस भवन में क्योंकर समाएगा।
- Psalm 148:4 भजन संहिता 148:4हे सब से ऊंचे आकाश, और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो।
- Jeremiah 27:5–6 यिर्मयाह 27:5–6अपने अपने स्वामी से यों कहो कि पृथ्वी को और पृथ्वी पर के मनुष्यों और पशुओं को अपनी बड़ी शक्ति और बढ़ाई हुई भुजा के द्वारा मैं ने बनाया, और जिस किसी को मैं चाहता हूँ उसी को मैं उन्हें दिया करता हूँ। अब मैं ने ये सब देश, अपने दास बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को आप ही दे दिए हैं; और मैदान के जीवजन्तुओं को भी मैं ने उसे दिया है कि वे उसके आधीन रहें।
- Psalm 50:12 भजन संहिता 50:12यदि मैं भूखा होता तो तुझ से न कहता; क्योंकि जगत् और जो कुछ उस में है वह मेरा है।
- Exodus 9:29 निर्गमन 9:29मूसा ने उस से कहा, नगर से निकलते ही मैं यहोवा की ओर हाथ फैलाऊंगा, तब बादल का गरजना बन्द हो जाएगा, और ओले फिर न गिरेंगे, इस से तू जान लेगा कि पृथ्वी यहोवा ही की है।
- 2 Chronicles 6:18 2 इतिहास 6:18परन्तु क्या परमेश्वर सचमुच मनुष्यों के संग पृथ्वी पर वास करेगा? स्वर्ग में वरन सब से ऊंचे स्वर्ग में भी तू नहीं समाता, फिर मेरे बनाए हुए इस भवन में तू क्योंकर समाएगा?
- Genesis 14:19 उत्पत्ति 14:19और उस ने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया, कि परमप्रधान ईश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो।
- 1 Corinthians 10:28 1 कुरिन्थियों 10:28परन्तु यदि कोई तुम से कहे, यह तो मूरत को बलि की हुई वस्तु है, तो उसी बतानेवाले के कारण, और विवेक के कारण न खाओ।