Deuteronomy · chapter 6 · verse 24
Deuteronomy 6:24 in Hindi
और यहोवा ने हमें ये सब विधियां पालने की आज्ञा दी, इसलिये कि हम अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और इस रीति सदैव हमारा भला हो, और वह हम को जीवित रखे, जैसा कि आज के दिन है।
Aur yahovaa ne hamem ye sab vidhiyaam paalane kee aajnyaa dee, isaliye ki ham apane parameshvar yahovaa kaa bhay maanem, aur is reeti sadaiv hamaaraa bhalaa ho, aur vah ham ko jeevit rakhe, jaisaa ki aaj ke din hai.
Deuteronomy 6:24 in English
- King James Version (KJV)
- And the LORD commanded us to do all these statutes, to fear the LORD our God, for our good always, that he might preserve us alive, as [it is] at this day.
- World English Bible (WEB)
- The LORD commanded us to do all these statutes, to fear the LORD our God, for our good always, that he might preserve us alive, as we are today.
- American Standard Version (ASV)
- And Jehovah commanded us to do all these statutes, to fear Jehovah our God, for our good always, that he might preserve us alive, as at this day.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Lord gave us orders to keep all these laws, in the fear of the Lord our God, so that it might be well for us for ever, and that he might keep us from death, as he has done to this day.
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah commanded us to do all these statutes, to fear Jehovah our God, for our good continually, that he might preserve us alive, as it is this day.
- Webster's Bible (WBS)
- And the LORD commanded us to do all these statutes, to fear the LORD our God, for our good always, that he might preserve us alive, as [it is] at this day.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jehovah commandeth us to do all these statutes, to fear Jehovah our God, for good to ourselves all the days, to keep us alive, as [at] this day;
Read in context
- 22और यहोवा ने हमारे देखते मि में फिरौन और उसके सारे घराने को दु:ख देनेवाले बड़े बड़े चिन्ह और चमत्कार दिखाए;
- 23और हम को वह वहां से निकाल लाया, इसलिये कि हमें इस देश में पहुंचाकर, जिसके विषय में उस ने हमारे पूर्वजों से शपथ खाई थी, इसको हमें सौंप दे।
- 24और यहोवा ने हमें ये सब विधियां पालने की आज्ञा दी, इसलिये कि हम अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और इस रीति सदैव हमारा भला हो, और वह हम को जीवित रखे, जैसा कि आज के दिन है।
- 25और यदि हम अपने परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में उसकी आज्ञा के अनुसार इन सारे नियमों को मानने में चौकसी करें, तो वह हमारे लिये धर्म ठहरेगा।।
Cross references
- Jeremiah 32:39 यिर्मयाह 32:39मैं उन को एक ही मन और एक ही चाल कर दूंगा कि वे सदा मेरा भय मानते रहें, जिस से उनका और उनके बाद उनके वंश का भी भला हो।
- Psalm 41:2 भजन संहिता 41:2यहोवा उसकी रक्षा करके उसको जीवित रखेगा, और वह पृथ्वी पर भाग्यवान होगा। तू उसको शत्रुओं की इच्छा पर न छोड़।
- Deuteronomy 10:12–13 व्यवस्थाविवरण 10:12–13और अब, हे इस्राएल, तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से इसके सिवाय और क्या चाहता है, कि तू अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानें, और उसके सारे मार्गों पर चले, उस से प्रेम रखे, और अपने पूरे मन और अपने सारे प्राण से उसकी सेवा करे, और यहोवा की जो जो आज्ञा और विधि मैं आज तुझे सुनाता हूं उनको ग्रहण करे, जिस से तेरा भला हो?
- Isaiah 3:10 यशायाह 3:10धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा।
- Deuteronomy 4:1 व्यवस्थाविवरण 4:1अब, हे इस्राएल, जो जो विधि और नियम मैं तुम्हें सिखाना चाहता हूं उन्हें सुन लो, और उन पर चलो; जिस से तुम जीवित रहो, और जो देश तुम्हारे पितरों का परमेश्वर यहोवा तुम्हें देता है उस में जाकर उसके अधिकारी हो जाओ।
- Romans 10:5 रोमियों 10:5क्योंकि मूसा ने यह लिखा है, कि जो मनुष्य उस धार्मिकता पर जो व्यवस्था से है, चलता है, वह इसी कारण जीवित रहेगा।
- Deuteronomy 8:1 व्यवस्थाविवरण 8:1जो जो आज्ञा मैं आज तुझे सुनाता हूं उन सभों पर चलने की चौकसी करना, इसलिये कि तुम जीवित रहो और बढ़ते रहो, और जिस देश के विषय में यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों से शपथ खाई है उस में जाकर उसके अधिकारी हो जाओ।
- Romans 6:21–22 रोमियों 6:21–22सो जिन बातों से अब तुम लज्जित होते हो, उन से उस समय तुम क्या फल पाते थे? क्योंकि उन का अन्त तो मृत्यु है परन्तु अब पाप से स्वतंत्रा होकर और परमेश्वर के दास बनकर तुम को फल मिला जिस से पवित्राता प्राप्त होती है, और उसका अन्त अनन्त जीवन है।
- Deuteronomy 4:4 व्यवस्थाविवरण 4:4परन्तु तुम जो अपने परमेश्वर यहोवा के साथ लिपटे रहे हो सब के सब आज तक जीवित हो।
- Proverbs 22:4 नीतिवचन 22:4नम्रता और यहोवा के भय मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है।
- Proverbs 9:12 नीतिवचन 9:12यदि तू बुद्धिमान हो, ते बुद्धि का फल तू ही भोगेगा; और यदि तू ठट्ठा करे, तो दण्ड केवल तू ही भोगेगा।।
- Deuteronomy 8:3 व्यवस्थाविवरण 8:3उस ने तुझ को नम्र बनाया, और भूखा भी होने दिया, फिर वह मन्ना, जिसे न तू और न तेरे पुरखा ही जानते थे, वही तुझ को खिलाया; इसलिये कि वह तुझ को सिखाए कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं जीवित रहता, परन्तु जो जो वचन यहोवा के मुंह से निकलते हैं उन ही से वह जीवित रहता है।