Ecclesiastes · chapter 7 · verse 4
Ecclesiastes 7:4 in Hindi
बुद्धिमानों का मन शोक करनेवालों के घर की ओर लगा रहता है परन्तु मूर्खों का मन आनन्द करनेवालों के घर लगा रहता है।
Buddhimaanom kaa man shok karanevaalom ke ghar kee or lagaa rahataa hai parantu moorkhom kaa man aanand karanevaalom ke ghar lagaa rahataa hai.
Ecclesiastes 7:4 in English
- King James Version (KJV)
- The heart of the wise [is] in the house of mourning; but the heart of fools [is] in the house of mirth.
- World English Bible (WEB)
- The heart of the wise is in the house of mourning; but the heart of fools is in the house of mirth.
- American Standard Version (ASV)
- The heart of the wise is in the house of mourning; but the heart of fools is in the house of mirth.
- Bible in Basic English (BBE)
- The hearts of the wise are in the house of weeping; but the hearts of the foolish are in the house of joy.
- Darby Translation (DBY)
- The heart of the wise is in the house of mourning, but the heart of fools in the house of mirth.
- Webster's Bible (WBS)
- The heart of the wise [is] in the house of mourning; but the heart of fools [is] in the house of mirth.
- Young's Literal Translation (YLT)
- The heart of the wise [is] in a house of mourning, And the heart of fools in a house of mirth.
Read in context
- 2जेवनार के घर जाने से शोक ही के घर जाना उत्तम है; क्योंकि सब मनुष्यों का अन्त यही है, और जो जीवित है वह मन लगाकर इस पर सोचेगा।
- 3हंसी से खेद उत्तम है, क्योंकि मुंह पर के शोक से मन सुधरता है।
- 4बुद्धिमानों का मन शोक करनेवालों के घर की ओर लगा रहता है परन्तु मूर्खों का मन आनन्द करनेवालों के घर लगा रहता है।
- 5मूर्खों के गीत सुनने से बुद्धिमान की घुड़की सुनना उत्तम है।
- 6क्योंकि मूर्ख की हंसी हांडी के नीचे जलते हुए कांटो ही चरचराहट के समान होती है; यह भी व्यर्थ है।
Cross references
- Matthew 8:14–16 मत्ती 8:14–16और यीशु ने पतरस के घर में आकर उस की सांस को ज्वर में पड़ी देखा। उस ने उसका हाथ छूआ और उसका ज्वर उतर गया; और वह उठकर उस की सेवा करने लगी। जब संध्या हुई तब वे उसके पास बहुत से लोगों को लाए जिन में दुष्टात्माएं थीं और उस ने उन आत्माओं को अपने वचन से निकाल दिया, और सब बीमारों को चंगा किया।
- 1 Samuel 25:36 1 शमूएल 25:36तब अबीगैल नाबाल के पास लौट गई; और क्या देखती है, कि वह घर में राजा की सी जेवनार कर रहा है। और नाबाल का मन मगन है, और वह नशे में अति चूर हो गया है; इसलियेउस ने भोर के उजियालेहाने से पहिले उस से कुछ भी न कहा।
- Luke 7:12–13 लूका 7:12–13जब वह नगर के फाटक के पास पहुंचा, तो देखो, लोग एक मुरदे को बाहर लिए जा रहे थे; जो अपनी मां का एकलौता पुत्रा था, और वह विधवा थी: और नगर के बहुत से लोग उसके साथ थे। उसे देख कर प्रभु को तरस आया, और उस ने कहा; मत रो।
- Daniel 5:30 दानिय्येल 5:30उसी रात कसदियों का राजा बेलशस्सर मार डाला गया।
- Hosea 7:5 होशे 7:5हमारे राजा के जन्म दिन में हाकिम दाखमधु पीकर चूर हुए; उस ने ठट्ठा करनेवालों से अपना हाथ मिलाया।
- 1 Samuel 30:16 1 शमूएल 30:16जब उस ने उसे पहुंचाया, तब देखने में आया कि वे सब भूमि पर छिटके हुए खाते पीते, और उस बडी लूट के कारण, जो वे पलिश्तियों के देश और यहूदा देश से लाए थे, नाच रहे हैं।
- Isaiah 53:3–4 यशायाह 53:3–4वह तुच्छ जाना जाता और मनुष्यों का त्यागा हुआ था; वह दु:खी पुरूष था, रोग से उसकी जान पहिचान थी; और लोग उस से मुख फेर लेते थे। वह तुच्छ जाना गया, और, हम ने उसका मूल्य न जाना।। निश्चय उस ने हमारे रोगों को सह लिया और हमारे ही दु:खों को उठा लिया; तौभी हम ने उसे परमेश्वर का मारा- कूटा और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा।
- 1 Kings 20:16 1 राजा 20:16ये दोपहर को निकल गए, उस समय बेन्हदद अपने सहायक बत्तीसों राजाओं समेत डेरों में दारू पीकर मतवाला हो रहा था।
- Mark 5:38–43 मरकुस 5:38–43और अराधनालय के सरदार के घर में पहुंचकर, उस ने लोगों को बहुत रोते और चिल्लाते देखा। तब उस ने भीतर जाकर उस से कहा, तुम क्यों हल्ला मचाते और रोते हो? लड़की मरी नहीं, परन्तु सो रही है। वे उस की हंसी करने लगे, परन्तु उस ने सब को निकालकर लड़की के मातापिता और अपने साथियों को लेकर, भीतर जंहा लड़की पड़ी थी, गया। और लड़की का हाथ पकड़कर उस से कहा, `तलीता कूमी'; जिस का अर्थ यह है कि `हे लड़की, मैं तुझ से कहता हूं, उठ'। और लड़की तुरन्त उठकर चलने फिरने लगी; क्योंकि वह बारह वर्ष की थी। और इस पर लोग बहुत चकित हो गए। फिर उस ने उन्हें चिताकर आज्ञा दी कि यह बात कोई जानने न पाए और कहा; कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।।
- Jeremiah 51:39 यिर्मयाह 51:39परन्तु जब जब वे उत्तेजित हों, तब मैं जेवनार तैयार करके उन्हें ऐसा मतवाला करूंगा, कि वे हुलसकर सदा की नींद में पड़ेंगे और कभी न जागेंगे, यहोवा की यही वाणी है।
- Isaiah 21:4 यशायाह 21:4मेरा हृदय धड़कता है, मैं अत्यन्त भयभीत हूं, जिस सांझ की मैं बाट जोहता था उसे उस ने मेरी थरथराहट का कारण कर दिया है।
- John 11:31–35 यूहन्ना 11:31–35तब जो यहूदी उसके साथ घर में थे, और उसे शान्ति दे रहे थे, यह देखकर कि मरियम तुरन्त उठके बाहर गई है और यह समझकर कि वह कब्र पर रोने को जाती है, उसके पीछे हो लिये। जब मरियम वहां पहुंची जहां यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पांवों पर गिर के कहा, हे प्रभु, यदि तू यहां होता तो मेरा भाई न मरता। जब यीशु न उस को और उन यहूदियों को जो उसके साथ आए थे रोते हुए देखा, तो आत्मा में बहुत ही उदास हुआ, और घबरा कर कहा, तुम ने उसे कहां रखा है? उन्हों ने उस से कहा, हे प्रभु, चलकर देख ले। यीशु के आंसू बहने लगे।