Exodus · chapter 23 · verse 4
Exodus 23:4 in Hindi
यदि तेरे शत्रु का बैल वा गदहा भटकता हुआ तुझे मिले, तो उसे उसके पास अवश्य फेर ले आना।
Yadi tere shatru kaa bail vaa gadahaa bhatakataa huaa tujhe mile, to use usake paas avashy pher le aanaa.
Exodus 23:4 in English
- King James Version (KJV)
- If thou meet thine enemy’s ox or his ass going astray, thou shalt surely bring it back to him again.
- World English Bible (WEB)
- “If you meet your enemy’s ox or his donkey going astray, you shall surely bring it back to him again.
- American Standard Version (ASV)
- If thou meet thine enemy’s ox or his ass going astray, thou shalt surely bring it back to him again.
- Bible in Basic English (BBE)
- If you come across the ox or the ass of one who is no friend to you wandering from its way, you are to take it back to him.
- Darby Translation (DBY)
- — If thou meet thine enemy's ox or his ass going astray, thou shalt certainly bring it back to him.
- Webster's Bible (WBS)
- If thou shalt meet thy enemy's ox or his ass going astray, thou shalt surely bring it back to him again.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'When thou meetest thine enemy's ox or his ass going astray, thou dost certainly turn it back to him;
Read in context
- 2बुराई करने के लिये न तो बहुतों के पीछे हो लेना; और न उनके पीछे फिरके मुक में में न्याय बिगाड़ने को साक्षी देना;
- 3और कंगाल के मुक में में उसका भी पक्ष न करना।।
- 4यदि तेरे शत्रु का बैल वा गदहा भटकता हुआ तुझे मिले, तो उसे उसके पास अवश्य फेर ले आना।
- 5फिर यदि तू अपने बैरी के गदहे को बोझ के मारे दबा हुआ देखे, तो चाहे उसको उसके स्वामी के लिये छुड़ाने के लिये तेरा मन न चाहे, तौभी अवश्य स्वामी का साथ देकर उसे छुड़ा लेना।।
- 6तेरे लोगों में से जो दरिद्र हों उसके मुक मे में न्याय न बिगाड़ना।
Cross references
- Deuteronomy 22:1–4 व्यवस्थाविवरण 22:1–4तू अपने भाई के गाय- बैल वा भेड़- बकरी को भटकी हुई देखकर अनदेखी न करना, उसको अवश्य उसके पास पहुंचा देना। परन्तु यदि तेरा वह भाई निकट न रहता हो, वा तू उसे न जानता हो, तो उस पशु को अपने घर के भीतर ले आना, और जब तक तेरा वह भाई उसको न ढूंढ़े तब तक वह तेरे पास रहे; और जब वह उसे ढूंढ़े तब उसको दे देना। और उसके गदहे वा वस्त्रा के विषय, वरन उसकी कोई वस्तु क्यों न हो, जो उस से खो गई हो और तुझ को मिले, उसके विषय में भी ऐसा ही करना; तू देखी- अनदेखी न करना।। तू अपने भाई के गदहे वा बैल को मार्ग पर गिरा हुआ देखकर अनदेखी न करना; उसके उठाने में अवश्य उसकी सहायता करना।।
- 1 Thessalonians 5:15 1 थिस्सलुनीकियों 5:15सावधान! कोई किसी से बुराई के बदले बुराई न करे; पर सदा भलाई करने पर तत्पर रहो आपस में और सब से भी भलाई ही की चेष्टा करो।
- Romans 12:17–21 रोमियों 12:17–21बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं, उन की चिन्ता किया करो। जहां तक हो सके, तुम अपने भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो। हे प्रियो अपना पलटा न लेना; परन्तु क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है, पलटा लेना मेरा काम है, प्रभु कहता है मैं ही बदला दूंगा। परन्तु यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उसे खाना खिला; यदि प्यासा हो, तो उसे पानी पिला; क्योंकि ऐसा करने से तू उसके सिर पर आग के अंगारों का ढेर लगाएगा। बुराई से न हारो परन्तु भलाई से बुराई का जीत लो।।
- Matthew 5:44 मत्ती 5:44परन्तु मैं तुम से यह कहता हूं, कि अपने बैरियों से प्रेम रखो और अपने सतानेवालों के लिये प्रार्थना करो।
- Luke 6:27–28 लूका 6:27–28परन्तु मैं तुम सुननेवालों से कहता हूं, कि अपने शत्रुओं से प्रेम रखो; जो तुम से बैर करें, उन का भला करो। जो तुम्हें स्राप दें, उन को आशीष दो: जो तुम्हारा अपमान करें, उन के लिये प्रार्थना करो।
- Proverbs 25:21 नीतिवचन 25:21यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उसको रोटी खिलाना; और यदि वह प्यासा हो तो उसे पानी पिलाना;
- Proverbs 24:17–18 नीतिवचन 24:17–18जब तेरा शत्रु गिर जाए तब तू आनन्दित न हो, और जब वह ठोकर खाए, तब तेरा मन मगन न हो। कहीं ऐसा न हो कि यहोवा यह देखकर अप्रसन्न हो और अपना क्रोध उस पर से हटा ले।।
- Job 31:29–30 अय्यूब 31:29–30यदि मैं अपने बैरी के नाश से आनन्दित होता, वा जब उस पर विपत्ति पड़ी तब उस पर हंसा होता; (परन्तु मैं ने न तो उसकी शाप देते हुए, और न उसके प्राणदणड की प्रार्थना करते हुए अपने मुंह से पाप किया है);