Exodus · chapter 39 · verse 43
Exodus 39:43 in Hindi
तब मूसा ने सारे काम का निरीक्षण करके देखा, कि उन्हों ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार सब कुछ किया है। और मूसा ने उनको आशीर्वाद दिया।।
Tab moosaa ne saare kaam kaa nireekshan karake dekhaa, ki unhom ne yahovaa kee aajnyaa ke anusaar sab kuchh kiyaa hai. Aur moosaa ne unako aasheervaad diyaa..
Exodus 39:43 in English
- King James Version (KJV)
- And Moses did look upon all the work, and, behold, they had done it as the LORD had commanded, even so had they done it: and Moses blessed them.
- World English Bible (WEB)
- Moses saw all the work, and behold, they had done it as the LORD had commanded. They had done so; and Moses blessed them.
- American Standard Version (ASV)
- And Moses saw all the work, and, behold, they had done it; as Jehovah had commanded, even so had they done it: and Moses blessed them.
- Bible in Basic English (BBE)
- Then Moses, when he saw all their work and saw that they had done everything as the Lord had said, gave them his blessing.
- Darby Translation (DBY)
- And Moses saw all the work, and behold, they had done it as Jehovah had commanded — so had they done [it]; and Moses blessed them.
- Webster's Bible (WBS)
- And Moses looked upon all the work, and behold, they had done it as the LORD had commanded, even so had they done it: and Moses blessed them.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and Moses seeth all the work, and lo, they have done it as Jehovah hath commanded; so they have done. And Moses doth bless them.
Read in context
- 41पवित्रास्थान में सेवा टहल करने के लिये बेल बूटा काढ़े हुए वस्त्रा, और हारून याजक के पवित्रा वस्त्रा, और उसके पुत्रों के वस्त्रा जिन्हें पहिनकर उन्हें याजक का काम करना था।
- 42अर्थात् जो जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थीं उन्हीं के अनुसार इस्त्राएलियों ने सब काम किया।
- 43तब मूसा ने सारे काम का निरीक्षण करके देखा, कि उन्हों ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार सब कुछ किया है। और मूसा ने उनको आशीर्वाद दिया।।
Cross references
- Leviticus 9:22–23 लैव्यव्यवस्था 9:22–23तब हारून ने लोगों की ओर हाथ बढ़ाकर उनहें आशीर्वाद दिया; और पापबलि, होमबलि, और मेलबलियों को चढ़ाकर वह नीचे उतर आया। तब मूसा और हारून मिलापवाले तम्बू में गए, और निकलकर लोगों को आशीर्वाद दिया; तब यहोवा का तेज सारी जनता को दिखाई दिया।
- Numbers 6:23–27 गिनती 6:23–27हारून और उसके पुत्रों से कह, कि तुम इस्त्राएलियों को इन वचनों से आशीर्वाद दिया करना कि, यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे: यहोवा तुझ पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, और तुझ पर अनुग्रह करे: यहोवा अपना मुख तेरी ओर करे, और तुझे शांति दे। इस रीति से मेरे नाम को इस्त्राएलियों पर रखें, और मैं उन्हें आशीष दिया करूंगा।।
- 2 Chronicles 30:27 2 इतिहास 30:27अन्त में लेवीय याजकों ने खड़े होकर प्रजा को आशीर्वाद दिया, और उनकी सुनी गई, और उनकी प्रार्थना उसके पपित्रा धाम तक अर्थात् स्वर्ग तक पहुंची।
- 2 Samuel 6:18 2 शमूएल 6:18जब दाऊद होमबलि और मेलबलि चढ़ा चुका, तब उस ने सेनाओं के यहोवा के नाम से प्रजा को आशीर्वाद दिया।
- 1 Kings 8:14 1 राजा 8:14और राजा ने इस्राएल की पूरी सभा की ओर मुंह फेरकर उसको आशीर्वाद दिया; और पूरी सभा खड़ी रही।
- Genesis 14:19 उत्पत्ति 14:19और उस ने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया, कि परमप्रधान ईश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो।
- Joshua 22:6 यहोशू 22:6तब यहोशू ने उन्हें आशीर्वाद देकर विदा किया; और वे अपने अपने डेरे को चले गए।।
- Genesis 1:31 उत्पत्ति 1:31तब परमेश्वर ने जो कुछ बनाया था, सब को देखा, तो क्या देखा, कि वह बहुत ही अच्छा है। तथा सांझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार छठवां दिन हो गया।।
- Psalm 104:31 भजन संहिता 104:31यहोवा की महिमा सदा काल बनी रहे, यहोवा अपने कामों से आन्दित होवे!
- 2 Chronicles 6:3 2 इतिहास 6:3और राजा ने इस्राएल की पूरी सभा की ओर मुंह फेर कर उसको आशीर्वाद दिया, और इस्राएल की पूरी सभा खड़ी रही।
- Psalm 19:11 भजन संहिता 19:11और उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है; उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है।
- Exodus 40:25 निर्गमन 40:25और उस ने दीपकों को यहोवा के सम्मुख जला दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।