Hosea · chapter 5 · verse 10
Hosea 5:10 in Hindi
यहूदा के हाकिम उनके समान हुए हैं जो सिवाना बढ़ा लेते हैं; मैं उन पर अपनी जलजलाहट जल की नाईं उण्डेलूंगा।
Yahoodaa ke haakim unake samaan hue haim jo sivaanaa badhaa lete haim; maim un par apanee jalajalaahat jal kee naaeem undeloongaa.
Hosea 5:10 in English
- King James Version (KJV)
- The princes of Judah were like them that remove the bound: [therefore] I will pour out my wrath upon them like water.
- World English Bible (WEB)
- The princes of Judah are like those who remove a landmark. I will pour out my wrath on them like water.
- American Standard Version (ASV)
- The princes of Judah are like them that remove the landmark: I will pour out my wrath upon them like water.
- Bible in Basic English (BBE)
- The rulers of Judah are like those who take away a landmark; I will let loose my wrath on them like flowing water.
- Darby Translation (DBY)
- The princes of Judah are become like them that remove the landmark: I will pour out my wrath upon them like water.
- Webster's Bible (WBS)
- The princes of Judah were like them that remove the bound: [therefore] I will pour out my wrath upon them like water.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Princes of Judah have been as those removing a border, On them I do pour out as water My wrath.
Read in context
- 8गिबा में नरसिंगा, और रामा में तुरहीं फूंको। बेतावेन में ललकार कर कहो; हे बिन्यामीन, अपने पीछे देख!
- 9न्याय के दिन में एप्रैम उजाड़ हो जाएगा; जिस बात को होना निश्चय है, मैं ने उसी का सन्देश इस्राएल के सब गोत्रों को दिया है।
- 10यहूदा के हाकिम उनके समान हुए हैं जो सिवाना बढ़ा लेते हैं; मैं उन पर अपनी जलजलाहट जल की नाईं उण्डेलूंगा।
- 11एप्रैम पर अन्धेर किया गया है, वह मुक मा हार गया है; क्योंकि वह जी लगाकर उस आज्ञा पर चला।
- 12इसलिये मैं एप्रैम के लिये कीड़े के समान और यहूदा के घराने के लिये सड़ाहट के समान हूंगा।।
Cross references
- Deuteronomy 19:14 व्यवस्थाविवरण 19:14जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को देता है, उसका जो भाग तुझे मिलेगा, उस में किसी का सिवाना जिसे अगले लोगों ने ठहराया हो न हटाना॥
- Psalm 32:6 भजन संहिता 32:6इस कारण हर एक भक्त तुझ से ऐसे समय में प्रार्थना करे जब कि तू मिल सकता है। निश्चय जब जल की बड़ी बाढ़ आए तौभी उस भक्त के पास न पहुंचेगी।
- Psalm 93:3–4 भजन संहिता 93:3–4हे यहोवा, महानदों का कोलाहल हो रहा है, महानदों का बड़ा शब्द हो रहा है, महानद गरजते हैं। महासागर के शब्द से, और समुद्र की महातरंगों से, विराजमान यहोवा अधिक महान है।।
- Deuteronomy 27:17 व्यवस्थाविवरण 27:17शापित हो वह जो किसी दूसरे के सिवाने को हटाए। तब सब लोग कहें, आमीन।।
- Proverbs 17:14 नीतिवचन 17:14झगड़े का आरम्भ बान्ध के छेद के समान है, झगड़ा बढ़ने से पहिले उसको छोड़ देता उचित है।
- Matthew 7:27 मत्ती 7:27और मेंह बरसा, और बाढ़ें आईं, और आन्धियां चलीं, और उस घर पर टक्करें लगीं और वह गिरकर सत्यानाश हो गया।।
- Psalm 88:17 भजन संहिता 88:17वह दिन भर जल की नाई मुझे घेरे रहता है; वह मेरे चारों ओर दिखाई देता है।
- Luke 6:49 लूका 6:49परन्तु जो सुनकर नहीं मानता, वह उस मनुष्य के समान है, जिस ने मिट्टी पर बिना नेव का घर बनाया। जब उस पर धारा लगी, तो वह तुरन्त गिर पड़ा, और वह गिरकर सत्यानाश हो गया।।
- Proverbs 22:28 नीतिवचन 22:28जो सिवाना तेरे पुरखाओं ने बान्धा हो, उस पुराने सिवाने को न बढ़ाना।
- 2 Kings 16:7–9 2 राजा 16:7–9और आहाज ने दूत भेजकर अश्शूर के राजा तिग्लत्पिलेसेर के पास कहला भेजा कि मुझे अपना दास, वरन बेटा जानकर चढ़ाई कर, और मुझे अराम के राजा और इस्राएल के राजा के हाथ से बचा जो मेरे विरूद्ध उठे हैं। और आहाज ने यहोवा के भवन में और राजभवन के भणडारों में जितना सोना- चान्दी मिला उसे अश्शूर के राजा के पास भेंट करके भेज दिया। उसकी मानकर अश्शूर के राजा ने दमिश्क पर चढ़ाई की, और उसे लेकर उसके लोगों को बन्धुआ करके, कीर को ले गया, और रसीन को मार डाला।
- 2 Chronicles 28:16–22 2 इतिहास 28:16–22उस समय राजा आहाज ने अश्शूर के राजाओं के पास दूत भेजकर सहायता मांगी। क्योंकि एदोमियों ने यहूदा में आकर उसको मारा, और बन्धुओं को ले गए थे। और पलिश्तयों ने नीचे के देश और यहूदा के दक्खिन देश के नगरों पर चढ़ाई करके, बेतशेमेश, अरयालोन और गदेरोत को, और अपने अपने गांवों समेत सोको, तिम्ना, और गिमजो को ले लिया; और उन में रहने लगे थे। यों यहोवा ने इस्राएल के राजा आहाज के कारण यहूदा को दबा दिया, क्योंकि वह निरंकुश होकर चला, और यहोवा से बड़ा विश्वासघात किया। तब अश्शूर का राजा तिलगतपिलनेसेर उसके विरूद्ध आया, और उसको कष्ट दिया; दृढ़ नहीं किया। आहाज ने तो यहोवा के भवन और राजभवन और हाकिमों के घरों में से धन निकालकर अश्शूर के राजा को दिया, परन्तु इससे उसकी कुछ सहायता न हुई। और क्लेश के समय राजा आहाज ने यहोवा से और भी विश्वासघात किया।
- Ezekiel 7:8 यहेजकेल 7:8अब थोड़े दिनों में मैं अपनी जलजलाहट तुझ पर भड़काऊंगा, और तुझ पर पूरा कोप उण्डेलूंगा और तेरे चालचलन के अनुसार तुझे दण्ड दूंगा। और तेरे सारे घिनौने कामों का फल तुझे भुगताऊंगा।