Job · chapter 19 · verse 9
Job 19:9 in Hindi
मेरा विभव उस ने हर लिया है, और मेरे सिर पर से मुकुट उतार दिया है।
Meraa vibhav us ne har liyaa hai, aur mere sir par se mukut utaar diyaa hai.
Job 19:9 in English
- King James Version (KJV)
- He hath stripped me of my glory, and taken the crown [from] my head.
- World English Bible (WEB)
- He has stripped me of my glory, and taken the crown from my head.
- American Standard Version (ASV)
- He hath stripped me of my glory, And taken the crown from my head.
- Bible in Basic English (BBE)
- He has put off my glory from me, and taken the crown from my head.
- Darby Translation (DBY)
- He hath stripped me of my glory, and taken the crown from my head.
- Webster's Bible (WBS)
- He hath stripped me of my glory, and taken the crown [from] my head.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Mine honour from off me He hath stripped, And He turneth the crown from my head.
Read in context
- 7देखो, मैं उपद्रव! उपद्रव! यों चिल्लाता रहता हूँ, परन्तु कोई नहीं सुनता; मैं सहायता के लिये दोहाई देता रहता हूँ, परन्तु कोई न्याय नहीं करता।
- 8उस ने मेरे मार्ग को ऐसा रूंधा है कि मैं आगे चल नहीं सकता, और मेरी डगरें अन्धेरी कर दी हैं।
- 9मेरा विभव उस ने हर लिया है, और मेरे सिर पर से मुकुट उतार दिया है।
- 10उस ने चारों ओर से मुझे तोड़ दिया, बस मैं जाता रहा, और मेरा आसरा उस ने वृक्ष की नाई उखाड़ डाला है।
- 11उस ने मुझ पर अपना क्रोध भड़काया है और अपने शत्रुओं में मुझे गिनता है।
Cross references
- Psalm 89:44 भजन संहिता 89:44तू ने उसका तेज हर लिया है और उसके सिंहासन को भूमि पर पटक दिया है।
- Job 29:7–14 अय्यूब 29:7–14जब जब मैं नगर के फाटक की ओर चलकर खुले स्थान में अपने बैठने का स्थान तैयार करता था, तब तब जवान मुझे देखकर छिप जाते, और पुरनिये उठकर खड़े हो जाते थे। हाकिम लोग भी बोलने से रूक जाते, और हाथ से मुंह मूंदे रहते थे। प्रधान लोग चुप रहते थे और उनकी जीभ तालू से सट जाती थी। क्योंकि जब कोई मेरा समाचार सुनता, तब वह मुझे धन्य कहता था, और जब कोई मुझे देखता, तब मेरे विषय साक्षी देता था; क्योंकि मैं दोहाई देनेवाले दीन जन को, और असहाय अनाथ को भी छुड़ाता था। जो नाश होने पर था मुझे आशीर्वाद देता था, और मेरे कारण विधवा आनन्द के मारे गाती थी। मैं धर्म को पहिने रहा, और वह मुझे ढांके रहा; मेरा न्याय का काम मेरे लिये बागे और सुन्दर पगड़ी का काम देता था।
- Job 12:17 अय्यूब 12:17वह मंत्रियों को लूटकर बन्धुआई में ले जाता, और न्यायियों को मूर्ख बना देता है।
- Psalm 89:39 भजन संहिता 89:39तू अपने दास के साथ की वाचा से घिनाया, और उसके मुकुट को भूमि पर गिराकर अशुद्ध किया है।
- Job 30:1 अय्यूब 30:1परन्तु अब जिनकी अवस्था मुझ से कम है, वे मेरी हंसी करते हैं, वे जिनके पिताओं को मैं अपनी भेड़ बकरियों के कुत्तों के काम के योग्य भी न जानता था।
- Lamentations 5:16 विलापगीत 5:16हमारे सिर पर का मुकुट गिर पड़ा हे; हम पर हाय, क्योंकि हम ने पाप किया है!
- Psalm 49:16–17 भजन संहिता 49:16–17जब कोई धनी हो जाए और उसके घर का विभव बढ़ जाए, तब तू भय न खाना। क्योंकि वह मर कर कुछ भी साथ न ले जाएगा; न उसका विभव उसके साथ कब्र में जाएगा।
- Isaiah 61:6 यशायाह 61:6पर तुम यहोवा के याजक कहलाओगे, वे तुम को हमरो परमेश्वर के सेवक कहेंगे; और तुम अन्यजातियों की धन- सम्पत्ति को खाओगे, उनके विभव की वस्तुएं पाकर तुम बड़ाई करोगे।
- Job 29:20–21 अय्यूब 29:20–21मेरी महिमा ज्यों की त्यों बनी रहेगी, और मेरा धनुष मेरे हाथ में सदा नया होता जाएगा। लोग मेरी ही ओर कान लगाकर ठहरे रहते थे और मेरी सम्मति सुनकर चुप रहते थे।
- Hosea 9:11 होशे 9:11एप्रैम का विभव पक्षी की नाईं उड़ जाएगा; न तो किसी का जन्म होगा, न किसी को गर्भ रहेगा, और न कोई स्त्री गर्भवती होगी!