Job · chapter 8 · verse 13
Job 8:13 in Hindi
ईश्वर के सब बिसरानेवालों की गति ऐसी ही होती है और भक्तिहीन की आशा टूट जाती है।
Eeshvar ke sab bisaraanevaalom kee gati aisee hee hotee hai aur bhaktiheen kee aashaa toot jaatee hai.
Job 8:13 in English
- King James Version (KJV)
- So [are] the paths of all that forget God; and the hypocrite’s hope shall perish:
- World English Bible (WEB)
- So are the paths of all who forget God. The hope of the godless man will perish,
- American Standard Version (ASV)
- So are the paths of all that forget God; And the hope of the godless man shall perish:
- Bible in Basic English (BBE)
- So is the end of all who do not keep God in mind; and the hope of the evil-doer comes to nothing:
- Darby Translation (DBY)
- So are the paths of all that forget God; and the profane man's hope shall perish,
- Webster's Bible (WBS)
- So [are] the paths of all that forget God; and the hypocrite's hope shall perish:
- Young's Literal Translation (YLT)
- So [are] the paths of all forgetting God, And the hope of the profane doth perish,
Read in context
- 11क्या कछार की घास पानी बिना बढ़ सकती है? क्या सरकणडा कीच बिना बढ़ता है?
- 12चाहे वह हरी हो, और काटी भी न गई हो, तौभी वह और सब भांति की घास से पहिले ही सूख जाती है।
- 13ईश्वर के सब बिसरानेवालों की गति ऐसी ही होती है और भक्तिहीन की आशा टूट जाती है।
- 14उसकी आश का मूल कट जाता है; और जिसका वह भरोसा करता है, वह मकड़ी का जाला ठहराता है।
- 15चाहे वह अपने घर पर टेक लगाए परन्तु वह न ठहरेगा; वह उसे दृढ़ता से थांभेगा परन्तु वह स्थ्रि न रहेगा।
Cross references
- Psalm 9:17 भजन संहिता 9:17दुष्ट अधोलोक में लौट जाएंगे, तथा वे सब जातियां भी जा परमेश्वर को भूल जाती है।
- Job 13:16 अय्यूब 13:16और यह भी मेरे बचाव का कारण होगा, कि भक्तिहीन जन उसके साम्हने नहीं जा सकता।
- Job 11:20 अय्यूब 11:20परन्तु दुष्ट लोगों की आंखें रह जाएंगी, और उन्हें कोई शरूण स्थान न मिलेगा और उनकी आशा यही होगी कि प्राण निकल जाए।
- Job 15:34 अय्यूब 15:34क्योंकि भक्तिहीन के परिवार से कुछ बन न पड़ेगा, और जो घूस लेते हैं, उनके तम्बू आग से जल जाएंगे।
- Proverbs 10:28 नीतिवचन 10:28धर्मियों को आशा रखने में आनन्द मिलता है, परन्तु दुष्टों की आशा टूट जाती है।
- Job 20:5 अय्यूब 20:5कि दुष्टों का ताली बजाना जल्दी बन्द हो जाता और भक्तिहीनों का आनन्द पल भर का होता है?
- Deuteronomy 8:19 व्यवस्थाविवरण 8:19यदि तू अपने परमेश्वर यहोवा को भूलकर दूसरे देवताओं के पीछे हो लेगा, और उसकी उपासना और उनको दण्डवत् करेगा, तो मैं आज तुम को चिता देता हूं कि तुम नि:सन्देह नष्ट हो जाओगे।
- Proverbs 12:7 नीतिवचन 12:7जब दुष्ट लोग उलटे जाते हैं तब वे रहते ही नहीं, परन्तु धर्मियों का घर स्थिर रहता है।
- Psalm 50:22 भजन संहिता 50:22हे ईश्वर को भूलनेवालो यह बात भली भांति समझ लो, कहीं ऐसा न हो कि मैं तुम्हें फाड़ डालूं, और कोई छुडानेवाला न हो!
- Deuteronomy 8:11 व्यवस्थाविवरण 8:11इसलिये सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि अपने परमेश्वर यहोवा को भूलकर उसकी जो जो आज्ञा, नियम, और विधि, मैं आज तुझे सुनाता हूं उनका मानना छोड़ दे;
- Luke 12:1–2 लूका 12:1–2इतने में जब हजारों की भीड़ लग गई, यहां तक कि एक दूसरे पर गिरे पड़ते थे, तो वह सब से पहिले अपने चेलों से कहने लगा, कि फरीसियों के कपटरूपी खमीर से चौकस रहना। कुछ ढपा नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।
- Job 36:13 अय्यूब 36:13परन्तु वे जो मन ही मन भक्तिहीन होकर क्रोध बढ़ाते, और जब वह उनको बान्धता है, तब भी दोहाई नहीं देते,