Lamentations · chapter 3 · verse 25
Lamentations 3:25 in Hindi
जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।
Jo yahovaa kee baat johate aur usake paas jaate haim, unake liye yahovaa bhalaa hai.
Lamentations 3:25 in English
- King James Version (KJV)
- The LORD [is] good unto them that wait for him, to the soul [that] seeketh him.
- World English Bible (WEB)
- The LORD is good to those who wait for him, to the soul who seeks him.
- American Standard Version (ASV)
- Jehovah is good unto them that wait for him, to the soul that seeketh him.
- Bible in Basic English (BBE)
- The Lord is good to those who are waiting for him, to the soul which is looking for him.
- Darby Translation (DBY)
- Jehovah is good unto them that wait for him, to the soul [that] seeketh him.
- Webster's Bible (WBS)
- The LORD [is] good to them that wait for him, to the soul [that] seeketh him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Good [is] Jehovah to those waiting for Him, To the soul [that] seeketh Him.
Read in context
- 23प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है।
- 24मेरे मन ने कहा, यहोवा मेरा भाग है, इस कारण मैं उस में आशा रखूंगा।
- 25जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।
- 26यहोवा से उठ्ठार पाने की आशा रखकर चुपचाप रहना भला है।
- 27पुरूष के लिये जवानी में जूआ उठाना भला है।
Cross references
- Micah 7:7–8 मीका 7:7–8परन्तु मैं यहोवा की ओर ताकता रहूंगा, मैं अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा; मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा।। हे मेरी बैरिन, मुझ पर आनन्द मत कर; क्योंकि ज्योंही मैं गिरूंगा त्योंही उठूंगा; और ज्योंही मैं अन्धकार में पडूंगा त्योंहि यहोवा मेरे लिये ज्योति का काम देगा।
- Isaiah 40:31 यशायाह 40:31परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों की नाई उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे।।
- Psalm 130:5–6 भजन संहिता 130:5–6मैं यहोवा की बाट जोहता हूं, मैं जी से उसकी बाट जोहता हूं, और मेरी आशा उसके वचन पर है; पहरूए जितना भोर को चाहते हैं, हां, पहरूए जितना भोर को चाहते हैं, उस से भी अधिक मैं यहोवा को अपने प्राणों से चाहता हूं।।
- Lamentations 3:26 विलापगीत 3:26यहोवा से उठ्ठार पाने की आशा रखकर चुपचाप रहना भला है।
- Psalm 37:34 भजन संहिता 37:34यहोवा की बाट जोहता रह, और उसके मार्ग पर बना रह, और वह तुझे बढ़ाकर पृथ्वी का अधिकारी कर देगा; जब दुष्ट काट डाले जाएंगे, तब तू देखेगा।।
- Psalm 40:1–5 भजन संहिता 40:1–5मैं धीरज से यहोवा की बाट जोहता रहा; और उस ने मेरी ओर झुककर मेरी दोहाई सुनी। उस ने मुझे सत्यानाश के गड़हे और दलदल की कीच में से उबारा, और मुझ को चट्टान पर खड़ा करके मेरे पैरों को दृढ़ किया है। और उस ने मुझे एक नया गीत सिखाया जो हमारे परमेश्वर की स्तुति का है। बहुतेरे यह देखकर डरेंगे, और यहोवा पर भरोसा रखेंगे।। क्या ही धन्य है वह पुरूष, जो यहोवा पर भरोसा करता है, और अभिमानियों और मिथ्या की ओर मुड़नेवालों की ओर मुंह न फेरता हो। हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू ने बहुत से काम किए हैं! जो आश्चर्यकर्म और कल्पनाएं तू हमारे लिये करता है वह बहुत सी हैं; तेरे तुल्य कोई नहीं! मैं तो चाहता हूं की खोलकर उनकी चर्चा करूं, परन्तु उनकी गिनती नहीं हो सकती।।
- Psalm 27:14 भजन संहिता 27:14यहोवा की बाट जोहता रह; हियाव बान्ध और तेरा हृदय दृढ़ रहे; हां, यहोवा ही की बाट जोहता रह!
- Psalm 37:7 भजन संहिता 37:7यहोवा के साम्हने चुपचाप रह, और धीरज से उसका आस्त्रा रख; उस मनुष्य के कारण न कुढ़, जिसके काम सुफल होते हैं, और वह कुरी युक्तियों को निकालता है!
- Isaiah 25:9 यशायाह 25:9और उस समय यह कहा जाएगा, देखो, हमारा परमेश्वर यही है; हम इसी की बाट जोहते आए हैं, कि वह हमारा उद्धार करे। यहोवा यही है; हम उसकी बाट जोहते आए हैं। हम उस से उद्धार पाकर मगन और आनन्दित होंगे।
- Isaiah 30:18 यशायाह 30:18तौभी यहोवा इसलिये विलम्ब करता है कि तुम पर अनुग्रह करे, और इसलिये ऊंचे उठेगा कि तुम पर दया करे। क्योंकि यहोवा न्यायी परमेश्वर है; क्या ही धन्य हैं वे जो उस पर आशा लगाए रहते हैं।।
- James 5:7 याकूब 5:7सो हे भाइयों, प्रभु के आगमन तक धीरज धरो, देखो, गृहस्थ पृथ्वी के बहुमूल्य फल की आशा रखता हुआ प्रथम और अन्तिम वर्षा होने तक धीरज धरता है।
- Isaiah 64:4 यशायाह 64:4क्योंकि प्राचीनकाल ही से तुझे छोड़ कोई और ऐसा परमेश्वर न तो कभी देखा गया और न काल से उसकी चर्चा सुनी गई जो अपनी बाट जोहनेवालों के लिये काम करे।