फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
And the LORD spake unto Moses, saying,
इस्त्राएलियों से कह, कि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।
Speak unto the children of Israel, and say unto them, I am the LORD your God.
तुम मिस्र देश के कामों के अनुसार जिस में तुम रहते थे न करना; और कनान देश के कामों के अनुसार भी जहां मैं तुम्हें ले चलता हूं न करना; और न उन देशों की विधियों पर चलना।
After the doings of the land of Egypt, wherein ye dwelt, shall ye not do: and after the doings of the land of Canaan, whither I bring you, shall ye not do: neither shall ye walk in their ordinances.
मेरे ही नियमों को मानना, और मेरी ही विधियों को मानते हुए उन पर चलना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।
Ye shall do my judgments, and keep mine ordinances, to walk therein: I [am] the LORD your God.
इसलिये तुम मेरे नियमों और मेरी विधियों को निरन्तर मानना; जो मनुष्य उन को माने वह उनके कारण जीवित रहेगा। मैं यहोवा हूं।
Ye shall therefore keep my statutes, and my judgments: which if a man do, he shall live in them: I [am] the LORD.
तुम में से कोई अपनी किसी निकट कुटुम्बिन का तन उघाड़ने को उसके पास न जाए। मैं यहोवा हूं।
None of you shall approach to any that is near of kin to him, to uncover [their] nakedness: I [am] the LORD.
अपनी माता का तन जो तुम्हारे पिता का तन है न उघाड़ना; वह तो तुम्हारी माता है, इसलिये तुम उसका तन न उघाड़ना।
The nakedness of thy father, or the nakedness of thy mother, shalt thou not uncover: she [is] thy mother; thou shalt not uncover her nakedness.
अपनी सौतेली माता का भी तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे पिता ही का तन है।
The nakedness of thy father’s wife shalt thou not uncover: it [is] thy father’s nakedness.
अपनी बहिन चाहे सगी हो चाहे सौतेली हो, चाहे वह घर में उत्पन्न हुई हो चाहे बाहर, उसका तन न उघाड़ना।
The nakedness of thy sister, the daughter of thy father, or daughter of thy mother, [whether she be] born at home, or born abroad, [even] their nakedness thou shalt not uncover.
अपनी पोती वा अपनी नतिनी का तन न उघाड़ना, उनकी देह तो मानो तुम्हारी ही है।
The nakedness of thy son’s daughter, or of thy daughter’s daughter, [even] their nakedness thou shalt not uncover: for theirs [is] thine own nakedness.
तुम्हारी सोतेली बहिन जो तुम्हारे पिता से उत्पन्न हुई, वह तुम्हारी बहिन है, इस कारण उसका तन न उघाड़ना।
The nakedness of thy father’s wife’s daughter, begotten of thy father, she [is] thy sister, thou shalt not uncover her nakedness.
अपनी फूफी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे पिता की निकट कुटुम्बिन है।
Thou shalt not uncover the nakedness of thy father’s sister: she [is] thy father’s near kinswoman.
अपनी मौसी का तन न उघाड़ना; क्योंकि वह तुम्हारी माता की निकट कुटुम्बिन है।
Thou shalt not uncover the nakedness of thy mother’s sister: for she [is] thy mother’s near kinswoman.
अपने चाचा का तन न उघाड़ना, अर्थात उसकी स्त्री के पास न जाना; वह तो तुम्हारी चाची है।
Thou shalt not uncover the nakedness of thy father’s brother, thou shalt not approach to his wife: she [is] thine aunt.
अपनी बहू का तन न उघाड़ना वह तो तुम्हारे बेटे की स्त्री है, इस कारण तुम उसका तन न उघाड़ना।
Thou shalt not uncover the nakedness of thy daughter in law: she [is] thy son’s wife; thou shalt not uncover her nakedness.
अपनी भौजी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे भाई ही का तन है।
Thou shalt not uncover the nakedness of thy brother’s wife: it [is] thy brother’s nakedness.
किसी स्त्री और उसकी बेटी दोनों का तन न उघाड़ना, और उसकी पोती को वा उसकी नतिनी को अपनी स्त्री करके उसका तन न उघाड़ना; वे तो निकट कुटुम्बिन है; ऐसा करना महापाप है।
Thou shalt not uncover the nakedness of a woman and her daughter, neither shalt thou take her son’s daughter, or her daughter’s daughter, to uncover her nakedness; [for] they [are] her near kinswomen: it [is] wickedness.
और अपनी स्त्री की बहिन को भी अपनी स्त्री करके उसकी सौत न करना, कि पहली के जीवित रहते हुए उसका तन भी उघाड़े।
Neither shalt thou take a wife to her sister, to vex [her], to uncover her nakedness, beside the other in her life [time].
फिर जब तक कोई स्त्री अपने ऋतु के कारण अशुद्ध रहे तब तक उसके पास उसका तन उघाड़ने को न जाना।
Also thou shalt not approach unto a woman to uncover her nakedness, as long as she is put apart for her uncleanness.
फिर अपने भाई बन्धु की स्त्री से कुकर्म करके अशुद्ध न हो जाना।
Moreover thou shalt not lie carnally with thy neighbour’s wife, to defile thyself with her.
और अपने सन्तान में से किसी को मोलेक के लिये होम करके न चढ़ाना, और न अपने परमेश्वर के नाम को अपवित्र ठहराना; मैं यहोवा हूं।
And thou shalt not let any of thy seed pass through [the fire] to Molech, neither shalt thou profane the name of thy God: I [am] the LORD.
स्त्रीगमन की रीति पुरूषगमन न करना; वह तो घिनौना काम है।
Thou shalt not lie with mankind, as with womankind: it [is] abomination.
किसी जाति के पशु के साथ पशुगमन करके अशुद्ध न हो जाना, और न कोई स्त्री पशु के साम्हने इसलिये खड़ी हो कि उसके संग कुकर्म करे; यह तो उल्टी बात है॥
Neither shalt thou lie with any beast to defile thyself therewith: neither shall any woman stand before a beast to lie down thereto: it [is] confusion.
ऐसा ऐसा कोई भी काम करके अशुद्ध न हो जाना, क्योंकि जिन जातियों को मैं तुम्हारे आगे से निकालने पर हूं वे ऐसे ऐसे काम करके अशुद्ध हो गई है;
Defile not ye yourselves in any of these things: for in all these the nations are defiled which I cast out before you:
और उनका देश भी अशुद्ध हो गया है, इस कारण मैं उस पर उसके अधर्म का दण्ड देता हूं, और वह देश अपने निवासियों उगल देता है।
And the land is defiled: therefore I do visit the iniquity thereof upon it, and the land itself vomiteth out her inhabitants.
इस कारण तुम लोग मेरी विधियों और नियमों को निरन्तर मानना, और चाहे देशी चाहे तुम्हारे बीच रहनेवाला परदेशी हो तुम में से कोई भी ऐसा घिनौना काम न करे;
Ye shall therefore keep my statutes and my judgments, and shall not commit [any] of these abominations; [neither] any of your own nation, nor any stranger that sojourneth among you:
क्योंकि ऐसे सब घिनौने कामों को उस देश के मनुष्य तो तुम से पहिले उस में रहते थे वे करते आए हैं, इसी से वह देश अशुद्ध हो गया है।
(For all these abominations have the men of the land done, which [were] before you, and the land is defiled;)
अब ऐसा न हो कि जिस रीति से जो जाति तुम से पहिले उस देश में रहती थी उसको उसने उगल दिया, उसी रीति जब तुम उसको अशुद्ध करो, तो वह तुम को भी उगल दे।
That the land spue not you out also, when ye defile it, as it spued out the nations that [were] before you.
जितने ऐसा कोई घिनौना काम करें वे सब प्राणी अपने लोगों में से नाश किए जाएं।
For whosoever shall commit any of these abominations, even the souls that commit [them] shall be cut off from among their people.
यह आज्ञा जो मैं ने तुम्हारे मानने को दी है उसे तुम मानना, और जो घिनौनी रीतियां तुम से पहिले प्रचलित हैं उन में से किसी पर न चलना, और न उनके कारण अशुद्ध हो जाना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं॥
Therefore shall ye keep mine ordinance, that [ye] commit not [any one] of these abominable customs, which were committed before you, and that ye defile not yourselves therein: I [am] the LORD your God.
All chapters of Leviticus · Hindi Bible · Leviticus 18 in Tamil