Luke · chapter 22 · verse 48
Luke 22:48 in Hindi
यीशु ने उस से कहा, हे यहूदा, क्या तू चूमा लेकर मनुष्य के पुत्रा को पकड़वाता है?
Yeeshu ne us se kahaa, he yahoodaa, kyaa too choomaa lekar manushy ke putraa ko pakadavaataa hai?
Luke 22:48 in English
- King James Version (KJV)
- But Jesus said unto him, Judas, betrayest thou the Son of man with a kiss?
- World English Bible (WEB)
- But Jesus said to him, “Judas, do you betray the Son of Man with a kiss?”
- American Standard Version (ASV)
- But Jesus said unto him, Judas, betrayest thou the Son of man with a kiss?
- Bible in Basic English (BBE)
- But Jesus said to him, Judas, will you be false to the Son of man with a kiss?
- Darby Translation (DBY)
- And Jesus said to him, Judas, deliverest thou up the Son of man with a kiss?
- Webster's Bible (WBS)
- But Jesus said to him, Judas, betrayest thou the Son of man with a kiss?
- Young's Literal Translation (YLT)
- and Jesus said to him, 'Judas, with a kiss the Son of Man dost thou deliver up?'
Read in context
- 46उठो, प्रार्थना करो, कि परीक्षा में न पड़ो।।
- 47वह यह कह ही रहा था, कि देखो एक भीड़ आई, और उन बारहों में से एक जिस का नाम यहूदा था उनके आगे आगे आ रहा था, वह यीशु के पास आया, कि उसका चूमा ले।
- 48यीशु ने उस से कहा, हे यहूदा, क्या तू चूमा लेकर मनुष्य के पुत्रा को पकड़वाता है?
- 49उसके साथियों ने जब देखा कि क्या होनेवाला है, तो क्हा; हे प्रभु, क्या हम तलवार चलाएं?
- 50और उन में से एक ने महायाजक के दास पर चलाकर उसका दहिना कान उड़ा दिया।
Cross references
- 2 Samuel 20:9–10 2 शमूएल 20:9–10तो योआब ने अमासा से पूछा, हे मेरे भाई, क्या तू कुशल से है? तब योआब ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर अमासा को चूमने के लिये उसकी दाढ़ी पकड़ी। परन्तु अमासा ने उस तलवार की कुछ चिन्ता न की जो याआब के हाथ में थी; और उस ने उसे अमासा के पेट में भोंक दी, जिस से उसकी अन्तड़ियां निकलकर धरती पर गिर पड़ी, और उस ने उसको दूसरी बार न मारा; और वह मर गया। तब योआब और उसका भाई अबीशै बिक्री के पुत्रा शेबा का पीछा करने को चले।
- Mark 14:44–46 मरकुस 14:44–46और उसके पकड़नेवाले ने उन्हें यह पता दिया था, कि जिस को मैं चूमूं वही है, उसे पकड़कर यतन से ले जाना। और वह आया, और तुरन्त उसके पास जाकर कहा; हे रब्बी और उस को बहुत चूमा। तब उन्हों ने उस पर हाथ डालकर उसे पकड़ लिया।
- Matthew 26:48–50 मत्ती 26:48–50उसके पकड़वानेवाले ने उन्हें यह पता दिया था कि जिस को मैं चूम लूं वही है; उसे पकड़ लेना। और तुरन्त यीशु के पास आकर कहा; हे रब्बी नमस्कार; और उस को बहुत चूमा। यीशु ने उस से कहा; हे मित्रा, जिस काम के लिये तू आया है, उसे कर ले। तब उन्हों ने पास आकर यीशु पर हाथ डाले, और उसे पकड़ लिया।
- Proverbs 27:6 नीतिवचन 27:6जो घाव मित्रा के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य है परन्तु बैरी अधिक चुम्बन करता है।
- Psalm 55:21 भजन संहिता 55:21उसके मुंह की बातें तो मक्खन सी चिकनी थी परन्तु उसके मन में लड़ाई की बातें थीं; उसके वचन तेल से अधिक नरम तो थे परन्तु नंगी तलवारें थीं।।