Mark · chapter 14 · verse 30
Mark 14:30 in Hindi
यीशु ने उस से कहा; मैं तुझ से सच कहता हूं, कि आज ही इसी रात को मुर्गे के दो बार बांग देने से पहिले, तू तीन बार मुझ से मुकर जाएगा।
Yeeshu ne us se kahaa; maim tujh se sach kahataa hoom, ki aaj hee isee raat ko murge ke do baar baang dene se pahile, too teen baar mujh se mukar jaaegaa.
Mark 14:30 in English
- King James Version (KJV)
- And Jesus saith unto him, Verily I say unto thee, That this day, [even] in this night, before the cock crow twice, thou shalt deny me thrice.
- World English Bible (WEB)
- Jesus said to him, “Most certainly I tell you that you today, even this night, before the rooster crows twice, you will deny me three times.”
- American Standard Version (ASV)
- And Jesus saith unto him, Verily I say unto thee, that thou to-day, [even] this night, before the cock crow twice, shalt deny me thrice.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Jesus said to him, Truly, I say to you that you, today, even this night, before the cock's second cry, will say three times that you have no knowledge of me.
- Darby Translation (DBY)
- And Jesus says to him, Verily I say to thee, that thou to-day, in this night, before [the] cock shall crow twice, thou shalt thrice deny me.
- Webster's Bible (WBS)
- And Jesus saith to him, Verily I say to thee, that this day, [even] in this night, before the cock shall crow twice, thou wilt deny me thrice.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jesus said to him, 'Verily I say to thee, that to-day, this night, before a cock shall crow twice, thrice thou shalt deny me.'
Read in context
- 28परन्तु मैं अपने जी उठने के बाद तुम से पहिले गलील को जाऊंगा।
- 29पतरस ने उस से कहा; यदि एक ठोकर खाएं तो खांए, पर मैं ठोकर नहीं खाऊंगा।
- 30यीशु ने उस से कहा; मैं तुझ से सच कहता हूं, कि आज ही इसी रात को मुर्गे के दो बार बांग देने से पहिले, तू तीन बार मुझ से मुकर जाएगा।
- 31पर उस ने और भी जोर देकर कहा, यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े तौभी तेरा इन्कार कभी न करूंगा: इसी प्रकार और सब ने भी कहा।।
- 32फिर वे गतसमने नाम एक जगह में आए, और उस ने अपने चेलों से कहा, यहां बैठे रहो, जब तक मैं प्रार्थना करूं।
Cross references
- John 13:38 यूहन्ना 13:38यीशु ने उत्तर दिया, क्या तू मेरे लिये अपना प्राण देगा? मैं तुझ से सच सच कहता हूं कि मुर्ग बांग न देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा।
- Mark 14:66–72 मरकुस 14:66–72जब पतरस नीचे आंगन में था, तो महायाजक की लौंडियों में से एक वहां आई। और पतरस को आग तापते देखकर उस पर टकटकी लगाकर देखा और कहने लगी, तू भी तो उस नासरी यीशु के साथ था। वह मुकर गया, और कहा, कि मैं तो नहीं जानता औश्र नहीं समझता कि तू क्या कह रही है: फिर वह बाहर डेवढ़ी में गया; और मुर्गे ने बांग दी। वह लौंडी उसे देखकर उन से जो पास खड़े थे, फिर कहने लगी, कि उन में से एक है। परन्तु वह फिर मुकर गया और थोड़ी देर बाद उन्हों ने जो पास खड़े थे फिर पतरस से कहा; निश्चय तू उन में से एक है; क्योंकि तू गलीली भी है। तब वह धिक्कार देन और शपथ खाने लगा, कि मैं उस मनुष्य को, जिस की तुम चर्चा करते हो, नहीं जानता। तब तुरन्त दूसरी बार मुर्ग ने बांग दी: पतरस को यह बात जो यीशु ने उस से कही थी स्मरण आई, कि मुर्ग के दो बार बांग देने से पहिले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा: वह इस बात को सोचकर रोने लगा।।
- 1 Corinthians 10:12 1 कुरिन्थियों 10:12इसलिये जो समझता है, कि मैं स्थिर हूं, वह चौकस रहे; कि कहीं गिर न पड़ें।
- Genesis 1:8 उत्पत्ति 1:8और परमेश्वर ने उस अन्तर को आकाश कहा। तथा सांझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार दूसरा दिन हो गया।।
- Genesis 1:5 उत्पत्ति 1:5और परमेश्वर ने उजियाले को दिन और अन्धियारे को रात कहा। तथा सांझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार पहिला दिन हो गया।।
- John 18:25–27 यूहन्ना 18:25–27शमौन पतरस खड़ा हुआ ताप रहा था। तब उन्हों ने उस से कहा; क्या तू भी उसके चेलों में से है? उस न इन्कार करके कहा, मैं नहीं हूं। महायाजक के दासों में से एक जो उसके कुटुम्ब में से था, जिसका कान पतरस ने काट डाला था, बोला, क्या मैं ने तुझे उसके साथ बारी में न देखा था? पतरस फिर इन्कार कर गया और तुरन्त मुर्ग ने बांग दी।।
- John 18:17 यूहन्ना 18:17उस दासी ने जो द्वारपालिन थी, पतरस से कहा, क्या तू भी इस मनुष्य के चेलों में से है? उस ने कहा, मैं नहीं हूं।
- Luke 22:34 लूका 22:34उस ने कहा; हे पतरस मैं तुझ से कहता हूं, कि आज मुर्ग बांग देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा कि मैं उसे नहीं जानता।।
- Matthew 26:69–75 मत्ती 26:69–75और पतरस बाहर आंगन में बैठा हुआ था: कि एक लौंड़ी ने उसके पास आकर कहा; तू भी यीशु गलीली के साथ था। उस ने सब के साम्हने यह कह कर इन्कार किया और कहा, मैं नहीं जानता तू क्या कह रही है। जब वह बाहर डेवढ़ी में चला गया, तो दूसरी ने उसे देखकर उन से जो वहां थे कहा; यह भी तो यीशु नासरी के साथ था। उस ने शपथ खाकर फिर इन्कार किया कि मैं उस मनुष्य को नहीं जानता। थोड़ी देर के बाद, जो वहां खड़े थे, उन्हों ने पतरस के पास आकर उस से कहा, सचमुच तू भी उन में से एक है; क्योंकि तेरी बोली तेरा भेद खोल देती है। तब वह धिक्कार देने और शपथ खाने लगा, कि मैं उस मनुष्य को नहीं जानता; और तुरन्त मुर्ग ने बांग दी। तब पतरस को यीशु की कही हुई बात स्मरण आई की मुर्ग के बांग देने से पहिले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा और वह बाहर जाकर फूट फूट कर रोने लगा।।
- Luke 22:54–62 लूका 22:54–62फिर वे उसे पकड़कर ले चले, और महायाजक के घर में लाए और पतरस दूर ही दूर उसके पीछे पीछे चलता था। और जब वे आंगन में आग सुलगाकर इकट्ठे बैठे, तो पतरस भी उन के बीच में बैठ गया। और एक लौंडी उसे आग के उजियाले में बैठे देखकर और उस की ओर ताककर कहने लगी, यह भी तो उसके साथ था। परनतु उस ने यह कहकर इन्कार किया, कि हे नारी, मैं उसे नहीं जानता। थोड़ी देर बाद किसी और ने उसे देखकर कहा, तू भी तो उन्हीं में से है: पतरस ने कहा; हे मनुष्य मैं नहीं हूं। कोई घंटे भर के बाद एक और मनुष्य दृढ़ता से कहने लगा, निश्चय यह भी तो उसके साथ था; क्योंकि यह गलीली है। पतरस ने कहा, हे मनुष्य, मैं नहीं जानता कि तू क्या कहता है? वह कह ही रहा था कि तुरन्त मुर्ग ने बांग दी। तब प्रभु ने घूमकर पतरस की ओर देखा, और पतरस को प्रभु की वह बात याद आई जो उस ने कही थी, कि आज मुर्ग के बांग देने से पहिले, तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा। और वह बाहर निकलकर फूट फूट कर रोने लगा।।
- Genesis 1:13 उत्पत्ति 1:13तथा सांझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार तीसरा दिन हो गया।।
- Genesis 1:19 उत्पत्ति 1:19तथा सांझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार चौथा दिन हो गया।।