Matthew · chapter 8 · verse 2
Matthew 8:2 in Hindi
और देखो, एक कोढ़ी ने पास आकर उसे प्रणाम किया और कहा; कि हे प्रभु यदि तू चाहे, तो मुझे शुद्ध कर सकता है।
Aur dekho, ek kodhee ne paas aakar use pranaam kiyaa aur kahaa; ki he prabhu yadi too chaahe, to mujhe shuddh kar sakataa hai.
Matthew 8:2 in English
- King James Version (KJV)
- And, behold, there came a leper and worshipped him, saying, Lord, if thou wilt, thou canst make me clean.
- World English Bible (WEB)
- Behold, a leper came to him and worshiped him, saying, “Lord, if you want to, you can make me clean.”
- American Standard Version (ASV)
- And behold, there came to him a leper and worshipped him, saying, Lord, if thou wilt, thou canst make me clean.
- Bible in Basic English (BBE)
- And a leper came and gave him worship, saying, Lord, if it is your pleasure, you have power to make me clean.
- Darby Translation (DBY)
- And behold, a leper came up to [him] and did him homage, saying, Lord, if thou wilt, thou art able to cleanse me.
- Webster's Bible (WBS)
- And behold, there came a leper and worshiped him, saying, Lord, if thou wilt, thou canst make me clean.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and lo, a leper having come, was bowing to him, saying, 'Sir, if thou art willing, thou art able to cleanse me;'
Read in context
- 1जब वह उस पहाड़ से उतरा, तो एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली।
- 2और देखो, एक कोढ़ी ने पास आकर उसे प्रणाम किया और कहा; कि हे प्रभु यदि तू चाहे, तो मुझे शुद्ध कर सकता है।
- 3यीशु ने हाथ बढ़ाकर उसे छूआ, और कहा, मैं चाहता हूं, तू शुद्ध हो जा और वह तुरन्त कोढ़ से शुद्ध हो गया।
- 4यीशु ने उस से कहा; देख, किसी से न कहना परन्तु जाकर अपने आप को याजक को दिखला और जो चढ़ावा मूसा ने ठहराया है उसे चढ़ा, ताकि उन के लिये गवाही हो।
Cross references
- Mark 1:40–45 मरकुस 1:40–45और एक कोढ़ी ने उसके पास आकर, उस से बिनती की, और उसके साम्हने घुटने टेककर, उस से कहा; यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है। उस ने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा; मैं चाहता हूं तू शुद्ध हो जा। और तुरन्त उसका कोढ़ जाता रहा, और वह शुद्ध हो गया। तब उस ने उसे चिताकर तुरन्त विदा किया। और उस से कहा, देख, किसी से कुछ मत कहना, परन्तु जाकर अपने आप को याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने ठहराया है उसे भेंट चढ़ा, कि उन पर गवाही हो। परन्तु वह बाहर जाकर इस बात को बहुत प्रचार करने और यहां तक फैलाने लगा, कि यीशु फिर खुल्लमखुल्ला नगर में न जा सका, परन्तु बाहर जंगली स्थानों में रहा; औश्र चहुंओर से लागे उसके पास आते रहे।।
- Matthew 18:26 मत्ती 18:26इस पर उस दास ने गिरकर उसे प्रणाम किया, और कहा; हे स्वामी, धीरज धर, मैं सब कुछ भर दूंगा।
- Matthew 15:25 मत्ती 15:25पर वह आई, और उसे प्रणाम करके कहने लगी; हे प्रभु, मेरी सहायता कर।
- Luke 17:12–19 लूका 17:12–19और किसी गांव में प्रवेश करते समय उसे दस कोढ़ी मिले। और उन्हों ने दूर खड़े होकर, ऊंचे शब्द से कहा, हे यीशु, हे स्वामी, हम पर दया कर। उस ने उन्हें देखकर कहा, जाओ; और अपने तई याजकों को दिखाओ; और जाते ही जाते वे शुद्ध हो गए। तब उन में से एक यह देखकर कि मैं चंगा हो गया हूं, ऊंचे शब्द से परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ लौटा। और यीशु के पांवों पर मुंह के बल गिरकर, उसका धन्यवाद करने लगा; और वह सामरी था। इस पर यीशु ने कहा, क्या दसों शुद्ध न हुए तो फिर वे नौ कहां हैं? क्या इस परदेशी को छोड़ कोई और न निकला, जो परमेश्वर की बड़ाई करता? तब उस ने उस से कहा; उठकर चला जा; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।।
- Acts 10:25 प्रेरितों के काम 10:25जब पतरस भीतर आ रहा था, तो कुरनेलियुस ने उस से भेंट की, और पांवों पड़ के प्रणाम किया।
- Leviticus 13:44–46 लैव्यव्यवस्था 13:44–46तो वह मनुष्य कोढ़ी है और अशुद्ध है; और याजक उसको अवश्य अशुद्ध ठहराए; क्योंकि वह व्याधि उसके सिर पर है।। और जिस में वह व्याधि हो उस कोढ़ी के वस्त्रा फटे और सिर के बाल बिखरे रहें, और वह अपने ऊपरवाले होंठ को ढांपे हुए अशुद्ध, अशुद्ध पुकारा करे। जितने दिन तक वह व्याधि उस में रहे उतने दिन तक वह तो अशुद्ध रहेगा; और वह अशुद्ध ठहरा रहे; इसलिये वह अकेला रहा करे, उसका निवास स्थान छावनी के बाहर हो।।
- Luke 5:12–14 लूका 5:12–14जब वह किसी नगर में था, तो देखो, वहां कोढ़ से भरा हुआ एक मनुष्य था, और वह यीशु को देखकर मुंह के बल गिरा, और बिनती की; कि हे प्रभु यदि तू चाहे हो मुझे शुद्ध कर सकता है। उस ने हाथ बढ़ाकर उसे छूआ और कहा मैं चाहता हूं तू शुद्ध हो जा: और उसका कोढ़ तुरन्त जाता रहा। तब उस ने उसे चिताया, कि किसी से न कह, परन्तु जाके अपने आप को याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने चढ़ावा ठहराया है उसे चढ़ा; कि उन पर गवाही हो।
- Mark 9:22–24 मरकुस 9:22–24उस ने कहा, बचपन से: उस ने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर। यीशु ने उस से कहा; यदि तू कर सकता है; यह क्या बता है? विश्वास करनेवाले के लिये सब कुछ हो सकता है। बालक के पिता ने तुरन्त गिड़गिड़ाकर कहा; हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं, मेरे अविश्वास का उपाय कर।
- John 9:38 यूहन्ना 9:38उस ने कहा, हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं: और उसे दंडवत किया।
- Numbers 5:2–3 गिनती 5:2–3इस्त्राएलियों को आज्ञा दे, कि वे सब कोढ़ियों को, और जितनों के प्रमेह हो, और जितने लोथ के कारण अशुद्ध हों, उन सभों को छावनी से निकाल दें; ऐसों को चाहे पुरूष हों चाहे स्त्री छावनी से निकालकर बाहर कर दें; कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी छावनी, जिसके बीच मैं निवास करता हूं, उनके कारण अशुद्ध हो जाए।
- 1 Corinthians 14:25 1 कुरिन्थियों 14:25और उसके मन के भेअ प्रगट हो जाएंगे, और तब वह मुंह के बल गिरकर परमेश्वर को दण्डवत करेगा, और मान लेगा, कि सचमुच परमेश्वर तुम्हारे बीच में है।
- Matthew 28:17 मत्ती 28:17और उन्हों ने उसके दर्शन पाकर उसे प्रणाम किया, पर किसी किसी को सन्देह हुआ।
Original words (Greek)
- And · G2532καί kaí
- behold · G2400ἰδού idoú
- came · G2064ἔρχομαι érchomai
- leper · G3015λεπρός leprós
- worshipped · G4352προσκυνέω proskynéō
- him · G846αὐτός autós
- saying · G3004λέγω légō
- Lord · G2962κύριος kýrios
- if · G1437ἐάν eán
- wilt · G2309θέλω thélō
- canst · G1410δύναμαι dýnamai
- make · G2511καθαρίζω katharízō
- me · G3165μέ mé
- clean · G2511καθαρίζω katharízō