Proverbs · chapter 25 · verse 12
Proverbs 25:12 in Hindi
जैसे सोने का नत्थ और कुन्दन का जेवन अच्छा लगता है, वैसे ही माननेवाले के कान में बुद्धिमान की डांट भी अच्छी लगती है।
Jaise sone kaa natth aur kundan kaa jevan achchhaa lagataa hai, vaise hee maananevaale ke kaan mem buddhimaan kee daant bhee achchhee lagatee hai.
Proverbs 25:12 in English
- King James Version (KJV)
- [As] an earring of gold, and an ornament of fine gold, [so is] a wise reprover upon an obedient ear.
- World English Bible (WEB)
- As an earring of gold, and an ornament of fine gold, so is a wise reprover to an obedient ear.
- American Standard Version (ASV)
- [As] an ear-ring of gold, and an ornament of fine gold, [So is] a wise reprover upon an obedient ear.
- Bible in Basic English (BBE)
- Like a nose-ring of gold and an ornament of the best gold, is a wise man who says sharp words to an ear ready to give attention.
- Darby Translation (DBY)
- An ear-ring of gold, and an ornament of fine gold, is a wise reprover upon an attentive ear.
- Webster's Bible (WBS)
- [As] an ear-ring of gold, and an ornament of fine gold, [so is] a wise reprover upon an obedient ear.
- Young's Literal Translation (YLT)
- A ring of gold, and an ornament of pure gold, [Is] the wise reprover to an attentive ear.
Read in context
- 10ऐसा न हो कि सुननेवाला तेरी भी निन्दा करे, और तेरा अपवाद बना रहे।।
- 11जैसे चान्दी की टोकरियों में सोनहले सेब हों वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है।
- 12जैसे सोने का नत्थ और कुन्दन का जेवन अच्छा लगता है, वैसे ही माननेवाले के कान में बुद्धिमान की डांट भी अच्छी लगती है।
- 13जैसे कटनी के समय बर्फ की ठण्ड से, वैसे ही विश्वासयोग्य दूत से भी, भेजनेवालों का जी ठण्डा होता है।
- 14जैसे बादल और पवन बिना दृष्टि निर्लाभ होते हैं, वैसे ही झूठ- मूठ दान देनेवाले का बड़ाई मारना होता है।।
Cross references
- Psalm 141:5 भजन संहिता 141:5धर्मी मुझ को मारे तो यह कुपा मानी जाएगी, और वह मुझे ताड़ना दे, तो यह मेरे सिर पर का लेत ठहरेगा; मेरा सिर उस से इन्कार न करेगा।। लोगों के बुरे काम करने पर भी मैं प्रार्थना में लवलीन रहूंगा।
- Proverbs 15:31–32 नीतिवचन 15:31–32जो जीवनदायी डांट कान लगाकर सुनता है, वह बुद्धिमानों के संग ठिकाना पाता है। जो शिक्षा को सुनी- अनसुनी करता, वह अपने प्राण को तुच्छ जानता है, परन्तु जो डांट को सुनता, वह बुद्धि प्राप्त करता है।
- Proverbs 9:8 नीतिवचन 9:8ठट्ठा करनेवाले को न डांट ऐसा न हो कि वह तुझ से बैर रखे, बुद्धिमान को डांट, वह तो तुझ से प्रेम रखेगा।
- Proverbs 27:5–6 नीतिवचन 27:5–6खुली हुई डांट गुप्त प्रेम से उत्तम है। जो घाव मित्रा के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य है परन्तु बैरी अधिक चुम्बन करता है।
- Proverbs 15:5 नीतिवचन 15:5मूढ़ अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार करता है, परन्तु जो डांट को मानता, वह चतुर हो जाता है।
- 1 Samuel 25:31–34 1 शमूएल 25:31–34तब तुझे इस कारण पछताना न होगा, वा मेरे प्रभु का हृदय पीड़ित न होगा कि तू ने अकारण खून किया, और मेरे प्रभु ने अपना पलटा आप लिया है। फिर जब यहोवा मेरे प्रभु से भलाई करे तब अपनी दासी को स्मरण करना। दाऊद ने अबीगैल से कहा, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिस ने आज के दिन मुझ से भेंट करने केलिये तुझे भेजा है। और तेरा विवेक धन्य है, और तू आप भी धन्य है, कि तू ने मुझे आज के दिन खून करने और अपना पलटा आप लेने से रोक लिया है। क्योंकि सचमुच इस्राएल का परमेश्वर यहोवा, जिस ने मुझे तेरी हानि करने से रोका है, उसके जीवन की शपथ, यदि तू फुर्ती करके मुंझ से भेंट करने को न आती, तो नि:सन्देह बिहान को उजियाला होने तक नाबाल का कोई लड़का भी न बचता।
- Proverbs 1:8–9 नीतिवचन 1:8–9हे मेरे पुत्रा, अपने पिता की शिक्षा पर कान लगा, और अपनी माता की शिक्षा को न तज; क्योंकि वे मानो तेरे सिर के लिये शोभायमान मुकुट, और तेरे गले के लिये कन्ठ माला होगी।
- Job 42:11 अय्यूब 42:11तब उसके सब भाई, और सब बहिनें, और जितने पहिले उसको जानते पहिचानते थे, उन सभों ने आकर उसके यहां उसके संग भोजन किया; और जितनी विपत्ति यहोवा ने उस पर डाली थी, उस सब के विषय उन्हों ने विलाप किया, और उसे शान्ति दी; और उसे एक एक सिक्का ओर सोने की एक एक बाली दी।
- Proverbs 20:12 नीतिवचन 20:12सुनने के लिये कान और देखने के लिये जो आंखें हैं, उन दोनों को यहोवा ने बनाया है।