Proverbs · chapter 3 · verse 16
Proverbs 3:16 in Hindi
उसके दहिने हाथ में दीर्घायु, और उसके बाएं हाथ में धन और महिमा है।
Usake dahine haath mem deerghaayu, aur usake baaem haath mem dhan aur mahimaa hai.
Proverbs 3:16 in English
- King James Version (KJV)
- Length of days [is] in her right hand; [and] in her left hand riches and honour.
- World English Bible (WEB)
- Length of days is in her right hand. In her left hand are riches and honor.
- American Standard Version (ASV)
- Length of days is in her right hand; In her left hand are riches and honor.
- Bible in Basic English (BBE)
- Long life is in her right hand, and in her left are wealth and honour.
- Darby Translation (DBY)
- Length of days is in her right hand; in her left hand riches and honour.
- Webster's Bible (WBS)
- Length of days [is] in her right hand; [and] in her left hand riches and honor.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Length of days [is] in her right hand, In her left [are] wealth and honour.
Read in context
- 14क्योंकि बुद्धि की प्राप्ति चान्दी की प्राप्ति से बड़ी, और उसका लाभ चोखे सोने के लाभ से भी उत्तम है।
- 15वह मूंगे से अधिक अनमोल है, और जितनी वस्तुओं की तू लालसा करता है, उन में से कोई भी उसके तुल्य न ठहरेगी।
- 16उसके दहिने हाथ में दीर्घायु, और उसके बाएं हाथ में धन और महिमा है।
- 17उसके मार्ग मनभाऊ हैं, और उसके सब मार्ग कुशल के हैं।
- 18जो बुद्धि को ग्रहण कर लेते हैं, उनके लिये वह जीवन का वृक्ष बनती है; और जो उसको पकड़े रहते हैं, वह धन्य हैं।।
Cross references
- Proverbs 3:2 नीतिवचन 3:2क्योंकि ऐसा करने से तेरी आयु बढ़ेगी, और तू अधिक कुशल से रहेगा।
- 2 Corinthians 6:10 2 कुरिन्थियों 6:10शोक करनेवाले के समान हैं, परन्तु सर्वदा आनन्द करते हैं, कंगालों के ऐसे हैं, परन्तु बहुतों को धनवान बना देते हैं; ऐसे हैं जैसे हमारे पास कुछ नहीं तौभी सब कुछ रखते हैं।
- Proverbs 22:4 नीतिवचन 22:4नम्रता और यहोवा के भय मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है।
- 1 Kings 3:13 1 राजा 3:13फिर जो तू ने नहीं मांगा, अर्थात् धन और महिमा, वह भी मैं तुझे यहां तक देता हूँ, कि तेरे जीवन भर कोई राजा तेरे तुल्य न होगा।
- 1 Timothy 4:8 1 तीमुथियुस 4:8क्योंकि देह ही साधना से कम लाभ होता है, पर भक्ति सब बातों के लिये लाभदायक है, क्योंकि इस समय के और आनेवाले जीवन की भी प्रतिज्ञा इसी के लिये है।
- Mark 10:30 मरकुस 10:30और अब इस समय सौ गुणा न पाए, घरों और भाइयों और बहिनों और माताओं और लड़के- बालों और खेतों को पर उपद्रव के साथ और परलोक में अनन्त जीवन।
- Proverbs 8:18–21 नीतिवचन 8:18–21धन और प्रतिष्ठा मेरे पास है, वरन ठहरनेवाला धन और धर्म भी हैं। मेरा फल चोखे सोने से, वरन कुन्दन से भी उत्तम है, और मेरी उपज उत्तम चान्दी से अच्छी है। मैं धर्म की बाट में, और न्याय की डगरों के बीच में चलती हूं, जिस से मैं अपने प्रेमियों को परमार्थ के भागी करूं, और उनके भण्डारों को भर दूं।
- Psalm 21:4 भजन संहिता 21:4उस ने तुझ से जीवन मांगा, ओर तू ने जीवनदान दिया; तू ने उसको युगानुयुग का जीवन दिया है।
- 1 Corinthians 3:21–23 1 कुरिन्थियों 3:21–23इसलिये मनुष्यों पर कोई घमण्ड न करे, क्योंकि सब कुछ तुम्हारा है। क्या पौलुस, क्या अपुल्लोस, क्या कैफा, क्या जगत, क्या जीवन, क्या मरण, क्या वर्तमान, क्या भविष्य, सब कुछ तुम्हारा है, और तुम मसीह के हो, और मसीह परमेश्वर का है।।
- Proverbs 4:6–10 नीतिवचन 4:6–10बुद्धि को न छोड़, वह तेरी रक्षा करेगी; उस से प्रीति रख, वह तेरा पहरा देगी। बुद्धि श्रेष्ठ है इसलिये उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर; जो कुछ तू प्राप्त करे उसे प्राप्त तो कर परन्तु समझ की प्राप्ति का यत्न घटने न पाए। उसकी बड़ाई कर, वह तुझ को बढ़ाएगी; जब तू उस से लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी। वह तेरे सिर पर शोभायमान भूषण बान्धेगी; और तुझे सुन्दर मुकुट देगी।। हे मेरे पुत्रा, मेरी बातें सुनकर ग्रहण कर, तब तू बहुत वर्ष तब जीवित रहेगा।
- Psalm 71:9 भजन संहिता 71:9बुढ़ापे के समय मेरा त्याग न कर; जब मेरा बल घटे तब मुझ को छोड़ न दे।