Proverbs · chapter 3 · verse 31
Proverbs 3:31 in Hindi
उपद्रवी पुरूष के विषय में डाह न करना, न उसकी सी चाल चलना;
Upadravee puroosh ke vishay mem daah na karanaa, na usakee see chaal chalanaa;
Proverbs 3:31 in English
- King James Version (KJV)
- Envy thou not the oppressor, and choose none of his ways.
- World English Bible (WEB)
- Don’t envy the man of violence. Choose none of his ways.
- American Standard Version (ASV)
- Envy thou not the man of violence, And choose none of his ways.
- Bible in Basic English (BBE)
- Have no envy of the violent man, or take any of his ways as an example.
- Darby Translation (DBY)
- Envy not the man of violence, and choose none of his ways.
- Webster's Bible (WBS)
- Envy thou not the oppressor, and choose none of his ways.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Be not envious of a man of violence, Nor fix thou on any of his ways.
Read in context
- 29जब तेरा पड़ोसी तेरे पास बेखटके रहता है, तब उसके विरूद्ध बुरी युक्ति न बान्धना।
- 30जिस मनुष्य ने तुझ से बुरा व्यवहार न किया हो, उस से अकारण मुक मा खड़ा न करना।
- 31उपद्रवी पुरूष के विषय में डाह न करना, न उसकी सी चाल चलना;
- 32क्योंकि यहोवा कुटिल से घृणा करता है, परन्तु वह अपना भेद सीधे लोगों पर खोलता है।।
- 33दुष्ट के घर पर यहोवा का शाप और धर्मियों के वासस्थान पर उसकी आशीष होती है।
Cross references
- Proverbs 24:1 नीतिवचन 24:1बुरे लोगों के विषय में डाह न करना, और न उसकी संगति की चाह रखना;
- Psalm 37:1 भजन संहिता 37:1कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, कुटिल काम करनेवालों के विषय डाह न कर!
- Galatians 5:21 गलातियों 5:21डाह, मलवालापन, लीलाक्रीड़ा, और इन के ऐसे और और काम हैं, इन के विषय में मैं तुम को पहिले से कह देता हूं जैसा पहिले कह भी चुका हूं, कि ऐसे ऐसे काम करनेवाले परमेश्वर के राज्य के वारिस न होंगे।
- Ecclesiastes 5:8 सभोपदेशक 5:8यदि तू किसी प्रान्त में निर्धनों पर अन्धेर और न्याय और धर्म को बिगड़ता देखे, तो इस से चकित न होना; क्योंकि एक अधिकारी से बड़ा दूसरा रहता है जिसे इन बातों की सुधि रहती है, और उन से भी ओर अधिक बड़े रहते हैं।
- Proverbs 23:17 नीतिवचन 23:17तू पापियों के विषय मन में डाह न करना, दिन भर यहोवा का भय मानते रहना।
- Proverbs 24:19–20 नीतिवचन 24:19–20कुकर्मियों के कारण मत कुढ़ दुष्ट लोगों के कारण डाह न कर; क्योंकि बुरे मनुष्य को अन्त में कुछ फल न मिलेगा, दुष्टों का दिया बुझा दिया जाएगा।।
- Proverbs 12:12 नीतिवचन 12:12दुष्ट जन बुरे लोगों के जाल की अभिलाषा करते हैं, परन्तु धर्मियों की जड़ हरी भरी रहती है।
- Proverbs 1:15–18 नीतिवचन 1:15–18तो, हे मेरे पुत्रा तू उनके संग मार्ग में न चलना, वरन उनकी डगर में पांव भी न धरना; क्योंकि वे बुराई की करने को दौड़ते हैं, और हत्या करने को फुर्ती करते हैं। क्योंकि पक्षी के देखते हुए जाल फैलाना व्यर्थ होता है; और ये लोग तो अपनी ही हत्या करने के लिये घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात की ताक में रहते हैं।
- Psalm 37:7–9 भजन संहिता 37:7–9यहोवा के साम्हने चुपचाप रह, और धीरज से उसका आस्त्रा रख; उस मनुष्य के कारण न कुढ़, जिसके काम सुफल होते हैं, और वह कुरी युक्तियों को निकालता है! क्रोध से परे रह, और जलजलाहट को छोड़ दे! मत कुढ़, उस से बुराई ही निकलेगी। क्योंकि कुकर्मी लोग काट डाले जाएंगे; और जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वही पृथ्वी के अधिकारी होंगे।
- Proverbs 2:12–15 नीतिवचन 2:12–15ताकि तुझे बुराई के मार्ग से, और उलट फेर की बातों के कहने वालों से बचाए, जो सीधाई के मार्ग को छोड़ देते हैं, ताकि अन्धेरे मार्ग में चलें; जो बुराई करने से आनन्दित होते हैं, और दुष्ट जन की उलट फेर की बातों में मगन रहते हैं; जिनकी चालचलन टेढ़ी मेढ़ी और जिनके मार्ग बिगड़े हुए हैं।।
- Proverbs 22:22–25 नीतिवचन 22:22–25कंगाल पर इस कारण अन्धेर न करता कि वह कंगाल है, और न दीन जन को कचहरी में पीसना; क्योंकि यहोवा उनका मुक मा लड़ेगा, और जो लोग उनका धन हर लेते हैं, उनका प्राण भी वह हर लेगा। क्रोधी मनुष्य का मित्रा न होना, और झट क्रोध करनेवाले के संग न चलना, कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, और तेरा प्राण फन्दे में फंस जाए।
- Psalm 73:3 भजन संहिता 73:3क्योंकि जब मैं दुष्टों का कुशल देखता था, तब उन घमण्डियों के विषय डाह करता था।।