Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 10 of 150 · 18 verses

Psalm 10 in Hindi

भजन संहिता 10

  1. हे यहोवा तू क्यों दूर खड़ा रहता है? संकट के समय में क्यों छिपा रहता है?

    Why standest thou afar off, O LORD? [why] hidest thou [thyself] in times of trouble?

  2. दुष्टों के अहंकार के कारण दी मनुष्य खदेड़े जाते हैं; वे अपनी ही निकाली हुई युक्तियों में फंस जाएं।।

    The wicked in [his] pride doth persecute the poor: let them be taken in the devices that they have imagined.

  3. क्योंकि दुष्ट अपनी अभिलाषा पर घमण्ड करता है, और लोभी परमेश्वर को त्याग देता है और उसका तिरस्कार करता है।।

    For the wicked boasteth of his heart’s desire, and blesseth the covetous, [whom] the LORD abhorreth.

  4. दुष्ट अपने अभिमान के कारण कहता है कि वह लेखा नहीं लेने का; उसका पूरा विचार यही है कि कोई परमेश्वर है ही नहीं।।

    The wicked, through the pride of his countenance, will not seek [after God:] God [is] not in all his thoughts.

  5. वह अपने मार्ग पर दृढ़ता से बना रहता है; तेरे न्याय के विचार ऐसे ऊंचे पर होते हैं, कि उसकी दृष्टि वहां तक नहीं पहुंचती; जितने उसके विरोधी हैं उन पर वह फुंकारता है।

    His ways are always grievous; thy judgments [are] far above out of his sight: [as for] all his enemies, he puffeth at them.

  6. वह अपने मन में कहता है कि मैं कभी टलने का नहीं: मैं पीढ़ी से पीढ़ी तक दु:ख से बचा रहूंगा।।

    He hath said in his heart, I shall not be moved: for [I shall] never [be] in adversity.

  7. उसका मुंह शाप और छल और अन्धेर से भरा है; उत्पात और अनर्थ की बातें उसके मुंह में हैं।

    His mouth is full of cursing and deceit and fraud: under his tongue [is] mischief and vanity.

  8. वह गांवों के घतों में बैठा करता है, और गुप्त स्थानों में निर्दोष को घात करता है, उसकी आंखे लाचार की घात में लगी रहती है।

    He sitteth in the lurking places of the villages: in the secret places doth he murder the innocent: his eyes are privily set against the poor.

  9. जैसा सिंह अपनी झाड़ी में वैसा ही वह भी छिपकर घात में बैठा करता है; वह दीन को पकड़ने के लिये घात लगाए रहता है,

    He lieth in wait secretly as a lion in his den: he lieth in wait to catch the poor: he doth catch the poor, when he draweth him into his net.

  10. वह दीन को अपने जाल में फंसाकर घसीट लाता है, तब उसे पकड़ लेता है।

    He croucheth, [and] humbleth himself, that the poor may fall by his strong ones.

  11. वह झुक जाता है और वह दबक कर बैठता है; और लाचार लोग उसके महाबली हाथों से पटके जाते हैं।

    He hath said in his heart, God hath forgotten: he hideth his face; he will never see [it].

  12. वह अपने मन में सोचता है, कि ईश्वर भूल गया, वह अपना मुंह छिपाता है; वह कभी नहीं देखेगा।।

    Arise, O LORD; O God, lift up thine hand: forget not the humble.

  13. उठ, हे यहोवा; हे ईश्वर, अपना हाथ बढ़ा; और दीनों को न भूल।

    Wherefore doth the wicked contemn God? he hath said in his heart, Thou wilt not require [it].

  14. परमेश्वर को दुष्ट क्यों तुच्छ जानता है, और अपने मन में कहता है कि तू लेखा न लेगा?

    Thou hast seen [it;] for thou beholdest mischief and spite, to requite [it] with thy hand: the poor committeth himself unto thee; thou art the helper of the fatherless.

  15. तू ने देख लिया है, क्योंकि तू उत्पात और कलपाने पर दुष्टि रखता है, ताकि उसका पलटा अपने हाथ में रखे; लाचार अपने को तेरे हाथ में सौंपता है; अनाथों का तू ही सहायक रहा है। दुष्ट की भुजा को तोड़ डाल;

    Break thou the arm of the wicked and the evil [man:] seek out his wickedness [till] thou find none.

  16. यहोवा अनन्तकाल के लिये महाराज है; उसके देश में से अन्यजाति लोग नाश हो गए हैं।।

    The LORD [is] King for ever and ever: the heathen are perished out of his land.

  17. हे यहोवा, तू ने नम्र लोगों की अभिलाषा सुनी है; तू उनका मन तैयार करेगा, तू कान लगाकर सुनेगा

    LORD, thou hast heard the desire of the humble: thou wilt prepare their heart, thou wilt cause thine ear to hear:

  18. कि अनाथ और पिसे हुए का न्याय करे, ताकि मनुष्य जो मिट्टी से बना है फिर भय दिखाने न पाए।।

    To judge the fatherless and the oppressed, that the man of the earth may no more oppress.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 10 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.