Psalms · chapter 119 · verse 7
Psalm 119:7 in Hindi
जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूंगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूंगा।
Jab maim tere dharmamay niyamom ko seekhoongaa, tab teraa dhanyavaad seedhe man se karoongaa.
Psalm 119:7 in English
- King James Version (KJV)
- I will praise thee with uprightness of heart, when I shall have learned thy righteous judgments.
- World English Bible (WEB)
- I will give thanks to you with uprightness of heart, when I learn your righteous judgments.
- American Standard Version (ASV)
- I will give thanks unto thee with uprightness of heart, When I learn thy righteous judgments.
- Bible in Basic English (BBE)
- I will give you praise with an upright heart in learning your right decisions.
- Darby Translation (DBY)
- I will give thee thanks with uprightness of heart, when I shall have learned thy righteous judgments.
- Webster's Bible (WBS)
- I will praise thee with uprightness of heart, when I shall have learned thy righteous judgments.
- Young's Literal Translation (YLT)
- I confess Thee with uprightness of heart, In my learning the judgments of Thy righteousness.
Read in context
- 5भला होता कि तेरी विधियों के मानने के लिये मेरी चालचलन दृढ़ हो जाए!
- 6तब मैं तेरी सब आज्ञाओं की ओर चित्त लगाए रहूंगा, और मेरी आशा न टूटेगी।
- 7जब मैं तेरे धर्ममय नियमों को सीखूंगा, तब तेरा धन्यवाद सीधे मन से करूंगा।
- 8मैं तेरी विधियों को मानूंगा: मुझे पूरी रीति से न तज!
- 9जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।
Cross references
- Psalm 119:171 भजन संहिता 119:171मेरे मुंह से स्तुति निकला करे, क्योंकि तू मुझे अपनी विधियां सिखाता है।
- John 6:45 यूहन्ना 6:45भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, कि वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे। जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।
- Psalm 119:12 भजन संहिता 119:12हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियां सिखा!
- Psalm 25:4–5 भजन संहिता 25:4–5हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे। मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्वार करनेवाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जाहता रहता हूं।
- 1 Chronicles 29:13–17 1 इतिहास 29:13–17इसलिये अब हे हमारे परमेश्वर! हम तेरा ध्न्यवाद और तेरे महिमायुक्त नाम की स्तुति करते हैं। मैं क्या हूँ? और मेरी प्रजा क्या है? कि हम को इस रीति से अपनी इच्छा से तुझे भेंट देने की शक्ति मिले? तुझी से तो सब कुछ मिलता है, और हम ने तेरे हाथ से पाकर तुझे दिया है। तेरी दृष्टि में हम तो अपने सब पुरखाओं की नाईं पराए और परदेशी हैं; पृथ्वी पर हमारे दिन छाया की नाईं बीते जाते हैं, और हमारा कुछ ठिकाना नहीं। हे हमारे परमेश्वर यहोवा! वह जो बड़ा संचय हम ने तेरे पवित्र नाम का एक भवन बनाने के लिये किया है, वह तेरे ही हाथ से हमे मिला था, और सब तेरा ही है। और हे मेरे परमेश्वर! मैं जानता हूँ कि तू मन को जांचता है और सिधाई से प्रसन्न रहता है; मैं ने तो यह सब कुछ मन की सिधाई और अपनी इच्छा से दिया है; और अब मैं ने आनन्द से देखा है, कि तेरी प्रजा के लोग जो यहां उपस्थित हैं, वह अपनी इच्छा से तेरे लिये भेंट देते हैं।
- Psalm 9:1 भजन संहिता 9:1हे यहोवा परमेश्वर मैं अपने पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूंगा; मैं तेरे सब आश्चर्य कर्मों का वर्णन करूंगा।
- Isaiah 48:17 यशायाह 48:17यहोवा जो तेरा छुडानेवाला और इस्राएल का पवित्रा है, वह यो कहता है, मैं ही तेरा परमेश्वर यहोवा हूं जो तुझे तेरे लाभ के लिये शिक्षा देता हूं, और जिस मार्ग से तुझे जाना है उसी मार्ग पर तुझे ले चलता हूं।
- Psalm 25:8–10 भजन संहिता 25:8–10यहोवा भला और सीधा है; इसलिये वह पापियों को अपना मार्ग दिखलाएगा। वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देता, हां वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखलाएगा। जो यहोवा की वाचा और चितौनियों को मानते हैं, उनके लिये उसके सब मार्ग करूणा और सच्चाई हैं।।
- Psalm 119:33–34 भजन संहिता 119:33–34हे यहोवा, मुझे अपनी विधियों का मार्ग दिखा दे; तब मैं उसे अन्त तक पकड़े रहूंगा। मुझे समझ दे, तब मैं तेरी व्यवस्था को पकड़े रहूंगा और पूर्ण मन से उस पर चलूंगा।
- Psalm 119:27 भजन संहिता 119:27अपने उपदेशों का मार्ग मुझे बता, तब मैं तेरे आश्यर्चकर्मों पर ध्यान करूंगा।
- Psalm 119:73 भजन संहिता 119:73तेरे हाथों से मैं बनाया और रचा गया हूं; मुझे समझ दे कि मैं तेरी आज्ञाओं को सीखूं।
- Psalm 119:64 भजन संहिता 119:64हे यहोवा, तेरी करूणा पृथ्वी में भरी हुई है; तू मुझे अपनी विधियां सिखा!