Psalms · chapter 133 · verse 1
Psalm 133:1 in Hindi
देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिले रहें!
Dekho, yah kyaa hee bhalee aur manohar baat hai ki bhaaee log aapas mem mile rahem!
Psalm 133:1 in English
- King James Version (KJV)
- A Song of degrees of David. Behold, how good and how pleasant [it is] for brethren to dwell together in unity!
- World English Bible (WEB)
- A Song of Ascents. By David. See how good and how pleasant it is for brothers to live together in unity!
- American Standard Version (ASV)
- A Song of Ascents; of David. Behold, how good and how pleasant it is For brethren to dwell together in unity!
- Bible in Basic English (BBE)
- A Song of the going up. Of David. See how good and how pleasing it is for brothers to be living together in harmony!
- Darby Translation (DBY)
- A Song of degrees. Of David. Behold, how good and how pleasant it is for brethren to dwell together in unity!
- Webster's Bible (WBS)
- A Song of degrees of David. Behold, how good and how pleasant [it is] for brethren to dwell together in unity!
- Young's Literal Translation (YLT)
- A Song of the Ascents, by David. Lo, how good and how pleasant The dwelling of brethren — even together!
Read in context
- 1देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिले रहें!
- 2यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था, और उसकी दाढ़ी पर बहकर, उसके वस्त्रा की छोर तक पहुंच गया।
- 3वह हेर्मोन् की उस ओस के समान है, जो सिरयोन के पहाड़ों पर गिरती है! यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।।
Cross references
- 1 Peter 3:8 1 पतरस 3:8निदान, सब के सब एक मन और कृपामय और भाईचारे की प्रीति रखनेवाले, और करूणामय, और नम्र बनो।
- 1 Corinthians 1:10 1 कुरिन्थियों 1:10हे भाइयो, मैं तुम से यीशु मसीह जो हमारा प्रभु है उसके नाम के द्वारा बिनती करता हूं, कि तुम सब एक ही बात कहो; और तुम में फूट न हो, परन्तु एक ही मन और एक ही मत होकर मिले रहो।
- John 13:35 यूहन्ना 13:35यदि आपस में प्रेम रखोगे तो इसी से सब जानेंगे, कि तुम मेरे चेले हो।।
- Hebrews 13:1 इब्रानियों 13:1भाईचारे की प्रीति बनी रहे।
- Philippians 2:2–5 फिलिप्पियों 2:2–5तो मेरा यह आनन्द पूरा करो कि एक मन रहो और एक ही प्रेम, एक ही चित्त, और एक ही मनसा रखो। विरोध या झूठी बड़ाई के लिये कुछ न करो पर दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो। हर एक अपनी ही हित की नहीं, वरन दूसरों की हित की भी चिन्ता करे। जैसा मसीह यीशु का स्वभाव था वैसा ही तुम्हारा भी स्वभाव हो।
- Ephesians 4:3–6 इफिसियों 4:3–6और मेल के बन्ध में आत्मा की एकता रखने का यत्न करो। एक ही देह है, और एक ही आत्मा; जैसे तुम्हें जो बुलाए गए थे अपने बुलाए जाने से एक ही आशा है। एक ही प्रभु है, एक ही विश्वास, एक ही बपतिस्मा। और सब का एक ही परमेश्वर और पिता है, जो सब के ऊपर और सब के मध्य में, और सब में है।
- John 17:21 यूहन्ना 17:21जैसा तू हे पिता मुझ में हैं, और मैं तुझ में हूं, वैसे ही वे भी हम में हों, इसलिये कि जगत प्रतीति करे, कि तू ही ने मुझे भेजा।
- Jeremiah 32:39 यिर्मयाह 32:39मैं उन को एक ही मन और एक ही चाल कर दूंगा कि वे सदा मेरा भय मानते रहें, जिस से उनका और उनके बाद उनके वंश का भी भला हो।
- 1 John 3:14–19 1 यूहन्ना 3:14–19हम जानते हैं, कि हम मृत्यु से पार होकर जीवन में पहुंचे हैं; क्योंकि हम भाइयों से प्रेम रखते हैं: जो प्रेम नहीं रखता, वह मृत्यु की दशा में रहता है। जो कोई अपने भाई से बैर रखता है, वह हत्यारा है; और तुम जानते हो, कि किसी हत्यारे में अनन्त जीवन नहीं रहता। हम ने प्रेम इसी से जाना, कि उस ने हमारे अपने प्राण दे दिए; और हमें भी भाइयों के लिये प्राण देना चाहिए। पर जिस किसी के पास संसार की संपत्ति हो और वह अपने भाई को कंगाल देखकर उस पर तरस न खाना चाहे, तो उस में परमेश्वर का प्रेम क्योंकर बना रह सकता है? हे बालको, हम वचन और जीभ ही से नहीं, पर काम और सत्य के द्वारा भी प्रेम करें। इसी से हम जानेंगे, कि हम सत्य के हैं; और जिस बात में हमारा मन हमें दोष देगा, उसे विषय में हम उसके साम्हने अपने अपने मन को ढाढ़स दे सकेंगे।
- Genesis 13:8 उत्पत्ति 13:8तब अब्राम लूत से कहने लगा, मेरे और तेरे बीच, और मेरे और तेरे चरवाहों के बीच में झगड़ा न होने पाए; क्योंकि हम लोग भाई बन्धु हैं।
- Psalm 122:6–8 भजन संहिता 122:6–8यरूशलेम की शान्ति का वरदान मांगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें! तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे! अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूंगा कि तुझ में शान्ति होवे!
- Genesis 45:24 उत्पत्ति 45:24और उस ने अपने भाइयों को विदा किया, और वे चल दिए; और उस ने उन से कहा, मार्ग में कहीं झगड़ा न करना।