Psalms · chapter 69 · verse 26
Psalm 69:26 in Hindi
क्योंकि जिसको तू ने मारा, वे उसके पीछे पड़े हैं, और जिनको तू ने घायल किया, वे उनकी पीड़ा की चर्चा करते हैं।
Kyonki jisako too ne maaraa, ve usake peechhe pade haim, aur jinako too ne ghaayal kiyaa, ve unakee peedaa kee charchaa karate hain.
Psalm 69:26 in English
- King James Version (KJV)
- For they persecute [him] whom thou hast smitten; and they talk to the grief of those whom thou hast wounded.
- World English Bible (WEB)
- For they persecute him whom you have wounded. They tell of the sorrow of those whom you have hurt.
- American Standard Version (ASV)
- For they persecute him whom thou hast smitten; And they tell of the sorrow of those whom thou hast wounded.
- Bible in Basic English (BBE)
- Because they are cruel to him against whom your hand is turned; they make bitter the grief of him who is wounded by you.
- Darby Translation (DBY)
- For they persecute him whom thou hast smitten, and they talk for the sorrow of those whom thou hast wounded.
- Webster's Bible (WBS)
- For they persecute [him] whom thou hast smitten; and they talk to the grief of those whom thou hast wounded.
- Young's Literal Translation (YLT)
- For they have pursued him Thou hast smitten, And recount of the pain of Thy pierced ones.
Read in context
- 24उनके ऊपर अपना रोष भड़का, और तेरे क्रोध की आंच उनको लगे।
- 25उनकी छावनी उजड़ जाए, उनके डेरों में कोई न रहे।
- 26क्योंकि जिसको तू ने मारा, वे उसके पीछे पड़े हैं, और जिनको तू ने घायल किया, वे उनकी पीड़ा की चर्चा करते हैं।
- 27उनके अधर्म पर अधर्म बढ़ा; और वे तेरे धर्म को प्राप्त न करें।
- 28उनका नाम जीवन की पुस्तक में से काटा जाए, और धर्मियों के संग लिखा न जाए।।
Cross references
- Isaiah 53:4 यशायाह 53:4निश्चय उस ने हमारे रोगों को सह लिया और हमारे ही दु:खों को उठा लिया; तौभी हम ने उसे परमेश्वर का मारा- कूटा और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा।
- Mark 15:27–32 मरकुस 15:27–32और उन्हों ने उसके साथ दो डाकू, एक उस की दहिनी और एक उस की बाईं ओर क्रूस पर चढ़ाए। तब धर्मशास्त्रा का वह वचन कि वह अपराधियों के संग गिना गया पूरा हुआ। और मार्ग में जानेवाले सिर हिला हिलाकर और यह कहकर उस की निन्दा करते थे, कि वाह! मन्दिर के ढानेवाले, और तीन दिन में बनानेवाले! क्रूस पर से उतर कर अपने आप को बचा ले। इसी रीति से महायाजक भी, शास्त्रियों समेत, आपस में ठट्ठे से कहते थे; कि इस ने औरों को बचाया, और अपने को नहीं बचा सकता। इस्राएल का राजा मसीह अब क्रूस पर से उतर आए कि हम देखकर विश्वास करें: और जो उसके साथ क्रूसों पर चढ़ाए गए थे, वे भी उस की निन्दा करते थे।।
- Zechariah 1:15 जकर्याह 1:15और जो जातियां सुख से रहती हैं, उन से मैं क्रोधित हूं; क्योंकि मैं ने तो थोड़ा से क्रोध किया था, परन्तु उन्हों ने विपत्ति को बढ़ा दिया।
- Isaiah 53:10 यशायाह 53:10तौभी यहोवा को यही भया कि उसे कुचले; उसी ने उसको रोगी कर दिया; जब तू उसका प्राण दोषबलि करे, तब वह अपना वंश देखने पाएगा, वह बहुत दिन जीवित रहेगा; उसके हाथ से यहोवा की इच्छा पूरी हो जाएगी।
- Zechariah 13:7 जकर्याह 13:7सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, हे तलवार, मेरे ठहराए हुए चरवाहे के विरूद्ध अर्थात् जो पुरूष मेरा स्वजाति है, उसके विरूद्ध चल। तू उस चरवाहे को काट, तब भेड़- बकरियां तितर- बितर हो जाएंगी; और बच्चों पर मैं अपने हाथ बढ़ाऊंगा।
- 2 Chronicles 28:9 2 इतिहास 28:9परन्तु वहां ओदेद नामक यहोवा का एक नबी था; वह शोमरोन को आनेवाली सेना से मिलकर उन से कहने लगा, सुनो, तुम्हारे पितरों के परमेश्वर यहोवा ने यहूदियों पर झुंझलाकर उनको तुम्हारे हाथ कर दिया है, और तुम ने उनको ऐसा क्रोध करके घात किया जिसकी चिल्लाहट स्वर्ग को पहुंच गई है।
- 1 Thessalonians 2:15 1 थिस्सलुनीकियों 2:15जिन्हों ने प्रभु यीशु को और भविष्यद्वक्ताओं को भी मार डाला और हम को सताया, और परमेश्वर उन से प्रसन्न नहीं; और वे सब मनुष्यों को विरोध करते हैं।
- Psalm 109:16 भजन संहिता 109:16क्योंकि वह दुष्ट, कृपा करना भूल गया वरन दी और दरिद्र को सताता था और मार डालने की इच्छा से खेदित मनवालों के पीछे पड़ा रहता था।।
- Job 19:21–22 अय्यूब 19:21–22हे मेरे मित्रो! मुझ पर दया करो, दया, क्योंकि ईश्वर ने मुझे मारा है। तुम ईश्वर की नाई क्यों मेरे पीछे पड़े हो? और मेरे मांस से क्यों तृप्त नहीं हुए?