Psalms · chapter 80 · verse 14
Psalm 80:14 in Hindi
हे सेनाओं के परमेश्वर, फिर आ! स्वर्ग से ध्यान देकर देख, और इस दाखलता की सुधि ले,
He senaaom ke parameshvar, phir aa! Svarg se dhyaan dekar dekh, aur is daakhalataa kee sudhi le,
Psalm 80:14 in English
- King James Version (KJV)
- Return, we beseech thee, O God of hosts: look down from heaven, and behold, and visit this vine;
- World English Bible (WEB)
- Turn again, we beg you, God of Armies. Look down from heaven, and see, and visit this vine,
- American Standard Version (ASV)
- Turn again, we beseech thee, O God of hosts: Look down from heaven, and behold, and visit this vine,
- Bible in Basic English (BBE)
- Come back, O God of armies: from heaven let your eyes be turned to this vine, and give your mind to it,
- Darby Translation (DBY)
- O God of hosts, return, we beseech thee; look down from the heavens, and behold, and visit this vine;
- Webster's Bible (WBS)
- Return, we beseech thee, O God of hosts: look down from heaven, and behold, and visit this vine;
- Young's Literal Translation (YLT)
- God of Hosts, turn back, we beseech Thee, Look from heaven, and see, and inspect this vine,
Read in context
- 12फिर तू ने उसके बाड़ों को क्यों गिरा दिया, कि सब बटोही उसके फलों को तोड़ते है?
- 13वनसूअर उसको नाश किए डालता है, और मैदान के सब पशु उसे चर जाते हैं।।
- 14हे सेनाओं के परमेश्वर, फिर आ! स्वर्ग से ध्यान देकर देख, और इस दाखलता की सुधि ले,
- 15ये पौधा तू ने अपने दहिने हाथ से लगाया, और जो लता की शाखा तू ने अपने लिये दृढ़ की है।
- 16वह जल गई, वह कट गई है; तेरी घुड़की से वे नाश होते हैं।
Cross references
- Isaiah 63:15 यशायाह 63:15स्वर्ग से, जो तेरा पवित्रा और महिमापूर्ण वासस्थान है, दृष्टि कर। तेरी जलन और पराक्रम कहां रहे? तेरी दया और करूणा मुझ पर से हट गई हैं।
- Psalm 90:13 भजन संहिता 90:13हे यहोवा लौट आ! कब तक? और अपने दासों पर तरस खा!
- Malachi 3:7 मलाकी 3:7अपने पुरखाओं के दिनों से तुम लोग मेरी विधियों से हटते आए हो, ओर उनका पालन नहीं करते। तुम मेरी ओर फिरो, तब मैं भी तुम्हारी ओर फिरूंगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है; परन्तु तुम पूछते हो, हम किस बात में फिरें?
- Isaiah 63:17 यशायाह 63:17हे यहोवा, तू क्यों हम को अपने मार्गों से भटका देता, और हमारे मन ऐसे कठोर करता है कि हम तेरा भय नहीं मानते? अपने दास, अपने निज भाग के गोत्रों के निमित्त लौट आ।
- Daniel 9:16–19 दानिय्येल 9:16–19हे प्रभु, हमारे पापों और हमारे पुरखाओं के अधर्म के कामों के कारण यरूशलेम की और तेरी प्रजा की, और हमारे आस पास के सब लोगों की ओर से नामधराई हो रही है; तौभी तू अपने सब धर्म के कामों के कारण अपना क्रोध और जलजलाहट अपने नगर यरूशलेम पर से उतार दे, जो तेरे पवित्रा पर्वत पर बसा है। हे हमारे परमेश्वर, अपने दास की प्रार्थना और गिड़गड़ाहट सुनकर, अपने उजड़े हुए पवित्रास्थान पर अपने मुख का प्रकाश चमका; हे प्रभु, अपने नाम के निमित्त यह कर। हे मेरे परमेश्वर, कान लगाकर सुन, आंख खोलकर हमारी उजड़ी हुई दशा और उस नगर को भी देख जो तेरा कहलाता है; क्योंकि हम जो तेरे साम्हने गिड़गिड़ाकर प्रार्थना करते हैं, सो अपने धर्म के कामों पर नहीं, वरन तेरी बड़ी दया ही के कामों पर भरोसा रखकर करते हैं। हे प्रभु, सुन ले; हे प्रभु, पाप क्षमा कर; हे प्रभु, ध्यान देकर जो करता है उसे कर, विलम्ब न कर; हे मेरे परमेश्वर, तेरा नगर और तेरी प्रजा तेरी ही कहलाती है; इसलिये अपने नाम के निमित्त ऐसा ही कर।।
- Acts 15:16 प्रेरितों के काम 15:16इस के बाद मैं फिर आकर दाऊद का गिरा हुआ डेरा उठाऊंगा, और उसके खंडहरों को फिर बनाऊंगा, और उसे खड़ा करूंगा।
- Joel 2:14 योएल 2:14क्या जाने वह फिरकर पछताए और ऐसी आशीष दे जिस से तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का अन्नबलि और अर्ध दिया जाए।।
- Lamentations 3:50 विलापगीत 3:50जब तक यहोवा स्वर्ग से मेरी ओर न देखे;
- Psalm 7:7 भजन संहिता 7:7देश देश के लोगों की मण्डली तेरे चारों ओर हो; और तू उनके ऊपर से होकर ऊंचे स्थानों पर लौट जा।
- Psalm 33:13 भजन संहिता 33:13यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, वह सब मनुष्यों को निहारता है;