Exodus · chapter 22 · verse 26
Exodus 22:26 in Hindi
यदि तू कभी अपने भाईबन्धु के वस्त्रा को बन्धक करके रख भी ले, तो सूर्य के अस्त होने तक उसको लौटा देना;
Yadi too kabhee apane bhaaeebandhu ke vastraa ko bandhak karake rakh bhee le, to soory ke ast hone tak usako lautaa denaa;
Exodus 22:26 in English
- King James Version (KJV)
- If thou at all take thy neighbour’s raiment to pledge, thou shalt deliver it unto him by that the sun goeth down:
- World English Bible (WEB)
- If you take your neighbor’s garment as collateral, you shall restore it to him before the sun goes down,
- American Standard Version (ASV)
- If thou at all take thy neighbor’s garment to pledge, thou shalt restore it unto him before the sun goeth down:
- Bible in Basic English (BBE)
- If ever you take your neighbour's clothing in exchange for the use of your money, let him have it back before the sun goes down:
- Darby Translation (DBY)
- — If thou at all take thy neighbour's garment in pledge, thou shalt return it to him before the sun goes down;
- Webster's Bible (WBS)
- If thou shalt at all take thy neighbor's raiment to pledge, thou shalt deliver it to him by the setting of the sun.
- Young's Literal Translation (YLT)
- if thou dost at all take in pledge the garment of thy neighbour, during the going in of the sun thou dost return it to him:
Read in context
- 24तब मेरा क्रोध भड़केगा, और मैं तुम को तलवार से मरवाऊंगा, और तुम्हारी पत्नियां विधवा और तुम्हारे बालक अनाथ हो जाएंगे।।
- 25यदि तू मेरी प्रजा में से किसी दीन को जो तेरे पास रहता हो रूपए का ऋण दे, तो उस से महाजन की नाई ब्याज न लेना।
- 26यदि तू कभी अपने भाईबन्धु के वस्त्रा को बन्धक करके रख भी ले, तो सूर्य के अस्त होने तक उसको लौटा देना;
- 27क्योंकि वह उसका एक ही ओढ़ना है, उसकी देह का वही अकेला वस्त्रा होगा फिर वह किसे ओढ़कर सोएगा? तोभी जब वह मेरी दोहाई देगा तब मैं उसकी सुनूंगा, क्योंकि मैं तो करूणामय हूं।।
- 28परमेश्वर को श्राप न देना, और न अपने लोगों के प्रधान को श्राप देना।
Cross references
- Proverbs 20:16 नीतिवचन 20:16जो अनजाने का उत्तरदायी हुआ उसका कपड़ा, और जो पराए का उत्तरदायी हुआ उस से बंघक की वस्तु ले रख।
- Amos 2:8 आमोस 2:8वे हर एक वेदी के पास बन्धक के वस्त्रों पर सोते हैं, और दण्ड के रूपये से मोल लिया हुआ दाखमधु अपने देवता के घर में पी लेते हैं।।
- Deuteronomy 24:6 व्यवस्थाविवरण 24:6कोई मनुष्य चक्की को वा उसके ऊपर के पाट को बन्धक न रखे; क्योंकि वह तो मानों प्राण ही को बन्धक रखना है।।
- Ezekiel 18:16 यहेजकेल 18:16न किसी पर अन्धेर किया हो, न कुछ बन्धक लिया हो, न किसी को लूटा हो, वरन अपनी रोटी भूखे को दी हो, नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,
- Deuteronomy 24:10–13 व्यवस्थाविवरण 24:10–13जब तू अपने किसी भाई को कुछ उधार दे, तब बन्धक की वस्तु लेने के लिये उसके घर के भीतर न घुसना। तू बाहर खड़ा रहना, और जिसको तू उधार दे वही बन्धक की वस्तु को तेरे पास बाहर ले आए। और यदि वह मनुष्य कंगाल हो, तो उसका बन्धक अपने पास रखे हुए न सोना; सूर्य अस्त होते होते उसे वह बन्धक अवश्य फेर देना, इसलिये कि वह अपना ओढ़ना ओढ़कर सो सके और तुझे आशीर्वाद दे; और यह तेरे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में धर्म का काम ठहरेगा।।
- Proverbs 22:27 नीतिवचन 22:27यदि भर देने के लिये तेरे पास कुछ न हो, तो वह क्यों तेरे नीचे से खाट खींच ले जाए?
- Deuteronomy 24:17 व्यवस्थाविवरण 24:17किसी परेदशी मनुष्य वा अनाथ बालक का न्याय न बिगाड़ना, और न किसी विधवा के कपड़े को बन्धक रखना;
- Job 24:3 अय्यूब 24:3वे अनाथों का गदहा हांक ले जाते, और विधवा का बैल कन्धक कर रखते हैं।
- Ezekiel 18:7 यहेजकेल 18:7और न किसी पर अन्धेर किया हो वरन ऋणी को उसकी बन्धक फेर दी हो, न किसी को लूटा हो, वरन भूखे को अपनी रोटी दी हो और नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,
- Job 22:6 अय्यूब 22:6तू ने तो अपने भाई का बन्धक अकारण रख लिया है, और नंगे के वस्त्रा उतार लिये हैं।
- Job 24:9 अय्यूब 24:9कुछ लोग अनाथ बालक को मा की छाती पर से छीन लेते हैं, और दीन लोगों से बन्धक लेते हैं।
- Ezekiel 33:15 यहेजकेल 33:15अर्थात यदि दुष्ट जन बन्धक फेर दे, अपनी लूटी हुई वस्तुएं भर दे, और बिना कुटिल काम किए जीवनदायक विधियों पर चलने लगे, तो वह न मरेगा; वह निश्चय जीवित रहेगा।