Genesis · chapter 14 · verse 18
Genesis 14:18 in Hindi
जब शालेम का राजा मेल्कीसेदेक, जो परमप्रधान ईश्वर का याजक था, रोटी और दाखमधु ले आया।
Jab shaalem kaa raajaa melkeesedek, jo paramapradhaan eeshvar kaa yaajak thaa, rotee aur daakhamadhu le aayaa.
Genesis 14:18 in English
- King James Version (KJV)
- And Melchizedek king of Salem brought forth bread and wine: and he [was] the priest of the most high God.
- World English Bible (WEB)
- Melchizedek king of Salem brought out bread and wine. He was priest of God Most High.
- American Standard Version (ASV)
- And Melchizedek king of Salem brought forth bread and wine: and he was priest of God Most High.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Melchizedek, king of Salem, the priest of the Most High God, took bread and wine,
- Darby Translation (DBY)
- And Melchisedec king of Salem brought out bread and wine. And he was priest of the Most High God.
- Webster's Bible (WBS)
- And Melchisedek, king of Salem, brought forth bread and wine: and he [was] the priest of the most high God.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Melchizedek king of Salem hath brought out bread and wine, and he [is] priest of God Most High;
Read in context
- 16और सारे धन को, और अपने भतीजे लूत, और उसके धन को, और स्त्रियों को, और सब बन्धुओं को, लौटा ले आया।
- 17जब वह कदोर्लाओमेर और उसके साथी राजाओं को जीतकर लौटा आता था तब सदोम का राजा शावे नाम तराई में, जो राजा की भी कहलाती है, उस से भेंट करने के लिये आया।
- 18जब शालेम का राजा मेल्कीसेदेक, जो परमप्रधान ईश्वर का याजक था, रोटी और दाखमधु ले आया।
- 19और उस ने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया, कि परमप्रधान ईश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो।
- 20और धन्य है परमप्रधान ईश्वर, जिस ने तेरे द्रोहियों को तेरे वश में कर दिया है। तब अब्राम ने उसको सब का दशमांश दिया।
Cross references
- Psalm 110:4 भजन संहिता 110:4यहोवा ने शपथ खाई और न पछताएगा, कि तू मेल्कीसेदेक की रीति पर सर्वदा का याजक है।।
- Hebrews 5:6 इब्रानियों 5:6वह दूसरी जगह में भी कहता है, तू मलिकिसिदक की रीति पर सदा के लिये याजक है।
- Hebrews 5:10 इब्रानियों 5:10और उसे परमेश्वर की ओर से मलिकिसिदक की रीति पर महायाजक का पद मिला।।
- Psalm 76:2 भजन संहिता 76:2और उसका मण्डप शालेम में, और उसका धाम सिरयोन में है।
- Psalm 57:2 भजन संहिता 57:2मैं परम प्रधान परमेश्वर को पुकारूंगा, ईश्वर को जो मेरे लिये सब कुछ सिद्ध करता है।
- Acts 16:17 प्रेरितों के काम 16:17वह पौलुस के और हमारे पीछे आकर चिल्लाने लगी कि ये मनुष्य परम प्रधान परमेश्वर के दास हैं, जो हमें उद्धार के मार्ग की कथा सुनाते हैं।
- Hebrews 7:10–22 इब्रानियों 7:10–22क्योंकि जिस समय मलिकिसिदक ने उसके पिता से भेंट की, उस समय यह अपने पिता की देह में था।। तक यदि लेवीय याजक पद के द्वारा सिद्धि हो सकती है (जिस के सहारे से लोगों को व्यवस्था मिली थी) तो फिर क्या आवश्यकता थी, कि दूसरा याजक मलिकिसिदक की रीति पर खड़ा हो, और हारून की रीति का न कहलाए? क्योंकि जब याजक का पद बदला जाता है? तो व्यवस्था का भी बदलना अवश्य है। क्योंकि जिस के विषय में ये बातें कही जाती हैं कि वह दूसरे गोत्रा का है, जिस में से किसी ने वेदी की सेवा नहीं की। तो प्रगट है, कि हमारा प्रभु यहूदा के गोत्रा में से उदय हुआ है और इस गोत्रा के विषय में मूसा ने याजक पद की कुछ चर्चा नहीं की। ओर जब मलिकिसिदक के समान एक और ऐसा याजक उत्पन्न होनेवाला था। जो शारीरिक आज्ञा की व्यवस्था के अनुसार नहीं, पर अविनाशी जीवन की सामर्थ के अनुसार नियुक्त हो तो हमारा दावा और भी स्पष्टता से प्रगट हो गया। क्योंकि उसके विषय में यह गवाही दी गई है, कि तू मलिकिसिदक की रीति पर युगानुयुग याजक है। निदान, पहिली आज्ञा निर्बल; और निष्फल होने के कारण लोप हो गई। (इसलिये कि व्यवस्था ने किसी बात की सिद्धि नहीं कि) और उसके स्थान पर एक ऐसी उत्तम आशा रखी गई है जिस के द्वारा हम परमेश्वर के समीप जा सकते हैं। और इसलिये कि मसीह की नियुक्ति बिना शपथ नहीं हुई। (क्योंकि वे तो बिना शपथ याजक ठहराए गए पर यह शपथ के साथ उस की ओर से नियुक्त किया गया जिस ने उसके विषय में कहा, कि प्रभु ने शपथ खाई, और वह उस से फिर ने पछताएगा, कि तू युगानुयुग याजक है)। सो यीशु एक उत्तम वाचा का जामिन ठहरा।
- Matthew 26:26–29 मत्ती 26:26–29उस ने उस से कहा, तू कह चुका: जब वे खा रहे थे, तो यीशु ने रोटी ली, और आशीष मांगकर तोड़ी, और चेलों को देकर कहा, लो, खाओ; यह मेरी देह है। फिर उस ने कटोरा लेकर, धन्यवाद किया, और उन्हें देकर कहा, तुम सब इस में से पीओ। क्योंकि यह वाचा का मेरा वह लोहू है, जो बहुतों के लिये पापों की क्षमा के निमित्त बहाया जाता है। मैं तुम से कहता हूं, कि दाख का यह रस उस दिन तक कभी न पीऊंगा, जब तक तुम्हारे साथ अपने पिता के राज्य में नया न पीऊं।।
- Acts 7:48 प्रेरितों के काम 7:48परन्तु परमप्रधान हाथ के बनाए घरों में नहीं रहता, जैसा कि भविष्यद्वक्ता ने कहा।
- Ruth 3:10 रूत 3:10उसने कहा, हे बेटी, यहोवा की ओर से तुझ पर आशीष हो; क्योंकि तू ने अपनी पिछली प्रीति पहिली से अधिक दिखाई, क्योंकि तू, क्या धनी, क्या कंगाल, किसी जवान के पीछे नहीं लगी।
- Psalm 7:17 भजन संहिता 7:17मैं यहोवा के धर्म के अनुसार उसका धन्यवाद करूंगा, और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊंगा।।