Genesis · chapter 24 · verse 21
Genesis 24:21 in Hindi
और वह पुरूष उसकी ओर चुपचाप अचम्भे के साथ ताकता हुआ यह सोचता था, कि यहोवा ने मेरी यात्रा को सुफल किया है कि नहीं।
Aur vah puroosh usakee or chupachaap achambhe ke saath taakataa huaa yah sochataa thaa, ki yahovaa ne meree yaatraa ko suphal kiyaa hai ki naheen.
Genesis 24:21 in English
- King James Version (KJV)
- And the man wondering at her held his peace, to wit whether the LORD had made his journey prosperous or not.
- World English Bible (WEB)
- The man looked steadfastly at her, remaining silent, to know whether the LORD had made his journey prosperous or not.
- American Standard Version (ASV)
- And the man looked stedfastly on her, holding his peace, to know whether Jehovah had made his journey prosperous or not.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the man, looking at her, said nothing, waiting to see if the Lord had given his journey a good outcome.
- Darby Translation (DBY)
- And the man was astonished at her, remaining silent, to know whether Jehovah had made his journey prosperous or not.
- Webster's Bible (WBS)
- And the man, wondering at her, held his peace, to know whether the LORD had made his journey prosperous, or not.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the man, wondering at her, remaineth silent, to know whether Jehovah hath made his way prosperous or not.
Read in context
- 19जब वह उसको पिला चुकी, तक कहा, मैं तेरे ऊंटों के लिये भी तब तक पानी भर भर लाऊंगी, जब तक वे पी न चुकें।
- 20तब वह फुर्ती से अपने घड़े का जल हौदे में उण्डेलकर फिर कुएं पर भरने को दौड़ गई; और उसके सब ऊंटों के लिये पानी भर दिया।
- 21और वह पुरूष उसकी ओर चुपचाप अचम्भे के साथ ताकता हुआ यह सोचता था, कि यहोवा ने मेरी यात्रा को सुफल किया है कि नहीं।
- 22जब ऊंट पी चुके, तब उस पुरूष ने आध तोले सोने का एक नत्थ निकालकर उसको दिया, और दस तोले सोने के कंगन उसके हाथों में पहिना दिए;
- 23और पूछा, तू किस की बेटी है? यह मुझ को बता दे। क्या तेरे पिता के घर में हमारे टिकने के लिये स्थान है?
Cross references
- Psalm 107:43 भजन संहिता 107:43जो कोई बुद्धिमान हो, वह इन बातों पर ध्यान करेगा; और यहोवा की करूणा के कामों पर ध्यान करेगा।।
- Genesis 24:12 उत्पत्ति 24:12सो वह कहने लगा, हे मेरे स्वामी इब्राहीम के परमेश्वर, यहोवा, आज मेरे कार्य को सिद्ध कर, और मेरे स्वामी इब्राहीम पर करूणा कर।
- 2 Samuel 7:18–20 2 शमूएल 7:18–20तब दाऊद राजा भीतर जाकर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, हे प्रभु यहोवा, क्या कहूं, और मेरा घराना क्या है, कि तू ने मुझे यहां तक पहुंचा दिया है? परन्तु तौभी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टी में छोटी सी बात हुई; क्योंकि तु ने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है! दाऊद तुझ से और क्या कह सकता है? हे प्रभु यहावा, तू तो अपने दास को जानता है!
- Luke 2:19 लूका 2:19परन्तु मरियम ये सब बातें अपने मन में रखकर सोचती रही।
- Luke 2:51 लूका 2:51तब वह उन के साथ गया, और नासरत में आया, और उन के वश में रहा; और उस की माता ने ये सब बातें अपने मन में रखीं।।
- Psalm 116:1–7 भजन संहिता 116:1–7मैं प्रेम रखता हूं, इसलिये कि यहोवा ने मेरे गिड़गिड़ाने को सुना है। उस ने जो मेरी ओर कान लगाया है, इसलिये मैं जीवन भर उसको पुकारा करूंगा। मृत्यु की रस्सियां मेरे चारों ओर थीं; मैं अधोलोक की सकेती में पड़ा था; मुझे संकट और शोक भोगना पड़ा। तब मैं ने यहोवा से प्रार्थना की, कि हे यहोवा बिनती सुनकर मेरे प्राण को बचा ले! यहोवा अनुग्रहकारी और धर्मी है; और हमारा परमेश्वर दया करनेवाला है। यहोवा भोलों की रक्षा करता है; जब मैं बलहीन हो गया था, उस ने मेरा उद्धार किया। हे मेरे प्राण तू अपने विश्रामस्थान में लौट आ; क्योंकि यहोवा ने तेरा उपकार किया है।।
- Psalm 34:1–6 भजन संहिता 34:1–6मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूंगा; उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी। मैं यहोवा पर घमण्ड करूंगा; नम्र लोग यह सुनकर आनन्दित होंगे। मेरे साथ यहोवा की बड़ाई करो, और आओ हम मिलकर उसके नाम की स्तुति करें। मैं यहोवा के पास गया, तब उस ने मेरी सुन ली, और मुझे पूरी रीति से निर्भय किया। जिन्हों ने उसकी ओर दृष्टि की उन्हों ने ज्योति पाई; और उनका मुंह कभी काला न होने पाया। इस दीन जन ने पुकारा तब यहोवा ने सुन लिया, और उसको उसके सब कष्टों से छुड़ा लिया।।
- Psalm 107:15 भजन संहिता 107:15लोग यहोवा की करूणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें!
- Genesis 24:56 उत्पत्ति 24:56उस ने उन से कहा, यहोवा ने जो मेरी यात्रा को सुफल किया है; सो तुम मुझे मत रोको अब मुझे विदा कर दो, कि मैं अपने स्वामी के पास जाऊं।
- Psalm 107:8 भजन संहिता 107:8लोग यहोवा की करूणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण, जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें!
- Psalm 107:1 भजन संहिता 107:1यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करूणा सदा की है!