Genesis · chapter 47 · verse 10
Genesis 47:10 in Hindi
और याकूब फिरौन को आशीर्वाद देकर उसके सम्मुख से चला गया।
Aur yaakoob phiraun ko aasheervaad dekar usake sammukh se chalaa gayaa.
Genesis 47:10 in English
- King James Version (KJV)
- And Jacob blessed Pharaoh, and went out from before Pharaoh.
- World English Bible (WEB)
- Jacob blessed Pharaoh, and went out from the presence of Pharaoh.
- American Standard Version (ASV)
- And Jacob blessed Pharaoh, and went out from the presence of Pharaoh.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Jacob gave Pharaoh his blessing, and went out from before him.
- Darby Translation (DBY)
- And Jacob blessed Pharaoh, and went out from Pharaoh.
- Webster's Bible (WBS)
- And Jacob blessed Pharaoh, and went out from before Pharaoh.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Jacob blesseth Pharaoh, and goeth out from before Pharaoh.
Read in context
- 8तब फिरौन ने याकूब से पूछा, तेरी अवस्था कितने दिन की हुई है?
- 9याकूब ने फिरौन से कहा, मैं तो एक सौ तीस वर्ष परदेशी होकर अपना जीवन बीता चुका हूं; मेरे जीवन के दिन थोड़े और दु:ख से भरे हुए भी थे, और मेरे बापदादे परदेशी होकर जितने दिन तक जीवित रहे उतने दिन का मैं अभी नहीं हुआ।
- 10और याकूब फिरौन को आशीर्वाद देकर उसके सम्मुख से चला गया।
- 11तब यूसुफ ने अपने पिता और भाइयों को बसा दिया, और फिरौन की आज्ञा के अनुसार मि देश के अच्छे से अच्छे भाग में, अर्थात् रामसेस नाम देश में, भूमि देकर उनको सौंप दिया।
- 12और यूसुफ अपने पिता का, और अपने भाइयों का, और पिता के सारे घराने का, एक एक के बालबच्चों के घराने की गिनती के अनुसार, भोजन दिला दिलाकर उनका पालन पोषण करने लगा।।
Cross references
- Genesis 47:7 उत्पत्ति 47:7तब यूसुफ ने अपने पिता याकूब को ले आकर फिरौन के सम्मुख खड़ा किया: और याकूब ने फिरौन को आशीर्वाद दिया।
- 2 Samuel 19:39 2 शमूएल 19:39तब सब लोग यरदन पार गए, और राजा भी पार हुआ; तब राजा ने बर्जिल्लै को चूमकर आशीर्वाद दिया, और वह अपने स्थान को लौट गया।
- Deuteronomy 33:1 व्यवस्थाविवरण 33:1जो आशीर्वाद परमेश्वर के जन मूसा ने अपनी मृत्यु से पहिले इस्राएलियों को दिया वह यह है।।
- Genesis 14:19 उत्पत्ति 14:19और उस ने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया, कि परमप्रधान ईश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो।
- Hebrews 7:7 इब्रानियों 7:7और उस में संदेह नहीं, कि छोटा बड़े से आशीष पाता है।
- Psalm 129:8 भजन संहिता 129:8और न आने जानेवाले यह कहते हैं, कि यहोवा की आशीष तुम पर होवे! हम तुम को यहोवा के नाम से आशीर्वाद देते हैं!
- 2 Samuel 8:10 2 शमूएल 8:10तब तोई ने योराम नाम अपने पुत्रा को दाऊद राजा के पास उसका कुशल क्षेम पूछने, और उसे इसलिये बधाई देने को भेजा, कि उस ने हददेजेर से लड़ कर उसको जीत लिया था; क्योंकि हददेजेर तोई से लड़ा करता था। और योराम चांदी, सोने और पीतल के पात्रा लिए हुए आया।
- Numbers 6:23–27 गिनती 6:23–27हारून और उसके पुत्रों से कह, कि तुम इस्त्राएलियों को इन वचनों से आशीर्वाद दिया करना कि, यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे: यहोवा तुझ पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, और तुझ पर अनुग्रह करे: यहोवा अपना मुख तेरी ओर करे, और तुझे शांति दे। इस रीति से मेरे नाम को इस्त्राएलियों पर रखें, और मैं उन्हें आशीष दिया करूंगा।।
- Psalm 119:46 भजन संहिता 119:46और मैं तेरी चितौनियों की चर्चा राजाओं के साम्हने भी करूंगा, और संकोच न करूंगा;
- Ruth 2:4 रूत 2:4और बोअज बेतलेहेम से आकर लवनेवालों से कहने लगा, यहोवा तुम्हारे संग रहे, और वे उस से बोले, यहोवा तुझे आशीष दे।