Ruth · chapter 2 · verse 4
Ruth 2:4 in Hindi
और बोअज बेतलेहेम से आकर लवनेवालों से कहने लगा, यहोवा तुम्हारे संग रहे, और वे उस से बोले, यहोवा तुझे आशीष दे।
Aur boaj betalehem se aakar lavanevaalom se kahane lagaa, yahovaa tumhaare sang rahe, aur ve us se bole, yahovaa tujhe aasheesh de.
Ruth 2:4 in English
- King James Version (KJV)
- And, behold, Boaz came from Beth-lehem, and said unto the reapers, The LORD [be] with you. And they answered him, The LORD bless thee.
- World English Bible (WEB)
- Behold, Boaz came from Bethlehem, and said to the reapers, “May the LORD be with you.” They answered him, “May the LORD bless you.”
- American Standard Version (ASV)
- And, behold, Boaz came from Beth-lehem, and said unto the reapers, Jehovah be with you. And they answered him, Jehovah bless thee.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Boaz came from Beth-lehem, and said to the grain-cutters, The Lord be with you. And they made answer, The Lord give you his blessing.
- Darby Translation (DBY)
- And behold, Boaz came from Bethlehem; and he said to the reapers, Jehovah be with you! And they said to him, Jehovah bless thee!
- Webster's Bible (WBS)
- And behold, Boaz came from Beth-lehem, and said to the reapers, The LORD [be] with you. And they answered him, The LORD bless thee.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And lo, Boaz hath come from Beth-Lehem, and saith to the reapers, 'Jehovah [is] with you;' and they say to him, 'Jehovah doth bless thee.'
Read in context
- 2और मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्टि करे, उसके पीछे पीछे मैं सिला बीनती जाऊं। उस ने कहा, चली जा, बेटी।
- 3सो वह जाकर एक खेत में लवनेवालों के पीछे बीनने लगी, और जिस खेत में वह संयोग से गई थी वह एलीमेलेक के कुटुम्बी बोअज का था।
- 4और बोअज बेतलेहेम से आकर लवनेवालों से कहने लगा, यहोवा तुम्हारे संग रहे, और वे उस से बोले, यहोवा तुझे आशीष दे।
- 5तब बोअज ने अपने उस सेवक से जो लवनेवालों के ऊपर ठहराया गया था पूछा, वह किस की कन्या है।
- 6जो सेवक लवनेवालों के ऊपर ठहराया गया था उस ने उत्तर दिया, वह मोआबिन कन्या है, जो नाओमी के संग मोआब देश से लौट आई है।
Cross references
- Psalm 129:7–8 भजन संहिता 129:7–8जिस से कोई लवैया अपनी मुट्ठी नहीं भरता, न पूलियों का कोई बान्धनेवाला अपनी अंकवार भर पाता है, और न आने जानेवाले यह कहते हैं, कि यहोवा की आशीष तुम पर होवे! हम तुम को यहोवा के नाम से आशीर्वाद देते हैं!
- Luke 1:28 लूका 1:28और स्वर्गदूत ने उसके पास भीतर आकर कहा; आनन्द और जय तेरी हो, जिस पर ईश्वर का अनुग्रह हुआ है, प्रभु तेरे साथ है।
- Judges 6:12 न्यायियों 6:12उसको यहोवा के दूत ने दर्शन देकर कहा, हे शूरवीर सूरमा, यहोवा तेरे संग है।
- 2 Timothy 4:22 2 तीमुथियुस 4:22प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे: तुम पर अनुग्रह होता रहे।।
- 2 Thessalonians 3:16 2 थिस्सलुनीकियों 3:16अब प्रभु जो शान्ति का सोता है आप ही तुम्हें सदा और हर प्रकार से शान्ति दे: प्रभु तुम सब के साथ रहे।।
- Psalm 118:26 भजन संहिता 118:26धन्य है वह जो यहोवा के नाम से आता है! हम ने तुम को यहोवा के घर से आशीर्वाद दिया है।
- Joshua 24:15 यहोशू 24:15और यदि यहोवा की सेवा करनी तुम्हें बुरी लगे, तो आज चुन लो कि तुम किस की सेवा करोगे, चाहे उन देवताओं की जिनकी सेवा तुम्हारे पुरखा महानद के उस पार करते थे, और चाहे एमोरियों के देवताओं की सेवा करो जिनके देश में तुम रहते हो; परन्तु मैं तो अपने घराने समेत यहोवा की सेवा नित करूंगा।
- Genesis 18:19 उत्पत्ति 18:19क्योंकि मैं जानता हूं, कि वह अपने पुत्रों और परिवार को जो उसके पीछे रह जाएंगे आज्ञा देगा कि वे यहोवा के मार्ग में अटल बने रहें, और धर्म और न्याय करते रहें, इसलिये कि जो कुछ यहोवा ने इब्राहीम के विषय में कहा है उसे पूरा करे।
- Ruth 4:11 रूत 4:11तब फाटक के पास जितने लोग थे उन्हों ने और वृद्ध लोगों ने कहा, हम साक्षी हैं। यह जो स्त्री तेरे घर में आती है उसको यहोवा इस्राएल के घराने की दो उपजानेवाली राहेल और लिआ: के समान करे। और तू एप्राता में वीरता करे, और बेतलेहेम में तेरा बड़ा नाम हो;
- Psalm 133:1–3 भजन संहिता 133:1–3देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिले रहें! यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था, और उसकी दाढ़ी पर बहकर, उसके वस्त्रा की छोर तक पहुंच गया। वह हेर्मोन् की उस ओस के समान है, जो सिरयोन के पहाड़ों पर गिरती है! यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।।
- 2 John 1:10–11 2 यूहन्ना 1:10–11यदि कोई तुम्हारे पास आए, और यही शिक्षा न दे, उसे न तो घर मे आने दो, और न नमस्कार करो। क्योंकि जो कोई ऐसे जन को नमस्कार करता है, वह उस के बुरे कामों में साझी होता है।।
- 1 Timothy 6:2 1 तीमुथियुस 6:2और जिन के स्वामी विश्वासी हैं, इन्हें वे भाई होने के कारण तुच्छ न जानें; बरन उन की और भी सेवा करें, क्योंकि इस से लाभ उठाने वाले विश्वासी और प्रेमी हैं: इन बातों का उपदेश किया कर और समझाता रह।।