Job · chapter 28 · verse 13
Job 28:13 in Hindi
उसका मोल मनुष्य को मालूम नहीं, जीवनलोक में वह कहीं नहीं मिलती!
Usakaa mol manushy ko maaloom naheem, jeevanalok mem vah kaheem naheem milatee!
Job 28:13 in English
- King James Version (KJV)
- Man knoweth not the price thereof; neither is it found in the land of the living.
- World English Bible (WEB)
- Man doesn’t know its price, and it isn’t found in the land of the living.
- American Standard Version (ASV)
- Man knoweth not the price thereof; Neither is it found in the land of the living.
- Bible in Basic English (BBE)
- Man has not seen the way to it, and it is not in the land of the living.
- Darby Translation (DBY)
- Man knoweth not the value thereof; and it is not found in the land of the living.
- Webster's Bible (WBS)
- Man knoweth not the price of it; neither is it found in the land of the living.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Man hath not known its arrangement, Nor is it found in the land of the living.
Read in context
- 11वह नदियों को ऐसा रोक देता है, कि उन से एक बूंद भी पानी नहीं टपकता और जो कुछ छिपा है उसे वह उजियाले में निकालता है।
- 12परन्तु बुध्दि कहां मिल सकती है? और समझ का स्थान कहां है?
- 13उसका मोल मनुष्य को मालूम नहीं, जीवनलोक में वह कहीं नहीं मिलती!
- 14अथाह सागर कहता है, वह मुझ में नहीं है, और समुद्र भी कहता है, वह मेरे पास नहीं है।
- 15चोखे सोने से वह मोल लिया नहीं जाता। और न उसके दाम के लिये चान्दी तौली जाती है।
Cross references
- Proverbs 8:11 नीतिवचन 8:11क्योंकि बुद्धि, मूंगे से भी अच्छी है, और सारी मनभावनी वस्तुओं में कोई भी उसके तुल्य नहीं है।
- Proverbs 8:18–19 नीतिवचन 8:18–19धन और प्रतिष्ठा मेरे पास है, वरन ठहरनेवाला धन और धर्म भी हैं। मेरा फल चोखे सोने से, वरन कुन्दन से भी उत्तम है, और मेरी उपज उत्तम चान्दी से अच्छी है।
- Proverbs 3:14–15 नीतिवचन 3:14–15क्योंकि बुद्धि की प्राप्ति चान्दी की प्राप्ति से बड़ी, और उसका लाभ चोखे सोने के लाभ से भी उत्तम है। वह मूंगे से अधिक अनमोल है, और जितनी वस्तुओं की तू लालसा करता है, उन में से कोई भी उसके तुल्य न ठहरेगी।
- Psalm 19:10 भजन संहिता 19:10वे तो सोने से और बहुत कुन्दन से भी बढ़कर मनोहर हैं; वे मधु से और टपकनेवाले छत्ते से भी बढ़कर मधुर हैं।
- Psalm 52:5 भजन संहिता 52:5हे ईश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवतों के लोक में तुझे उखाड़ डालेगा।
- Ecclesiastes 8:16–17 सभोपदेशक 8:16–17जब मैं ने बुद्धि प्राप्त करने और सब काम देखने के लिये जो पृथ्वी पर किए जाते हैं अपना मन लगाया, कि कैसे मनुष्य रात- दिन जागते रहते हैं; तब मैं ने परमेश्वर का सारा काम देखा जो सूर्य के नीचे किया जाता है, उसकी थाह मनुष्य नहीं पा सकता। चाहे मनुष्य उसकी खोज में कितना भी परिश्रम करे, तौभी उसको न जान पाएगा; और यद्यिप बुद्धिमान कहे भी कि मैं उसे समझूंगा, तौभी वह उसे न पा सकेगा।।
- Proverbs 23:23 नीतिवचन 23:23सच्चाई को मोल लेना, बेचना नहीं; और बुद्धि और शिक्षा और समझ को भी मोल लेना।
- Psalm 119:72 भजन संहिता 119:72तेरी दी हुई व्यवस्था मेरे लिये हजारों रूपयों और मुहरों से भी उत्तम है।।
- Proverbs 16:16 नीतिवचन 16:16बुद्धि की प्राप्ति चोखे सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चान्दी से अति योग्य है।
- Job 28:21–22 अय्यूब 28:21–22वह सब प्राणियों की आंखों से छिपी है, और आकाश के पक्षियों के देखने में नहीं आती। विनाश ओर मृत्यु कहती हैं, कि हमने उसकी चर्चा सुनी है।
- Isaiah 53:8 यशायाह 53:8अत्याचार करके और दोष लगाकर वे उसे ले गए; उस समय के लोगों में से किस ने इस पर ध्यान दिया कि वह जीवतों के बीच में से उठा लिया गया? मेरे ही लोगों के अपराधों के कारण उस पर मार पड़ी।
- Matthew 13:44–46 मत्ती 13:44–46स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे हुए धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर छिपा दिया, और मारे आनन्द के जाकर और अपना सब कुछ बेचकर उस खेत को मोल लिया।। फिर स्वर्ग का राज्य एक व्योपारी के समान है जो अच्छे मोतियों की खोज में था। जब उसे एक बहुमूल्य मोती मिला तो उस ने जाकर अपना सब कुछ बेच डाला और उसे मोल ले लिया।।