Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Job · chapter 42 of 42 · 17 verses

Job 42 in Hindi

अय्यूब 42

  1. तब अरयूब यहोवा को उत्तर दिया;

    Then Job answered the LORD, and said,

  2. मैं जानता हूँ कि तू सब कुछ कर सकता है, और तेरी युक्तियों में से कोई रूक नहीं सकती।

    I know that thou canst do every [thing], and [that] no thought can be withholden from thee.

  3. तू कौन है जो ज्ञान रहित होकर युक्ति पर परदा डालता है? परन्तु मैं ने तो जो नहीं समझता था वही कहा, अर्थात् जो बातें मेरे लिये अधिक कठिन और मेरी समझ से बाहर थीं जिनको मैं जानता भी नहीं था।

    Who [is] he that hideth counsel without knowledge? therefore have I uttered that I understood not; things too wonderful for me, which I knew not.

  4. मैं निवेदन करता हूं सुन, मैं कुछ कहूंगा, मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, तू मुझे बता दे।

    Hear, I beseech thee, and I will speak: I will demand of thee, and declare thou unto me.

  5. मैं कानों से तेरा समाचार सुना था, परन्तु अब मेरी आंखें तुझे देखती हैं;

    I have heard of thee by the hearing of the ear: but now mine eye seeth thee.

  6. इसलिये मुझे अपने ऊपर घृणा आती है, और मैं धूलि और राख में पश्चात्ताप करता हूँ।

    Wherefore I abhor [myself], and repent in dust and ashes.

  7. और ऐसा हुआ कि जब यहोवा ये बातें अरयूब से कह चुका, तब उस ने तेमानी एलीपज से कहा, मेरा क्रोध तेरे और तेरे दोनों मित्रों पर भड़का है, क्योंकि जैसी ठीक बात मेरे दास अरयूब ने मेरे विषय कही है, वैसी तुम लोगों ने नहीं कही।

    And it was [so], that after the LORD had spoken these words unto Job, the LORD said to Eliphaz the Temanite, My wrath is kindled against thee, and against thy two friends: for ye have not spoken of me [the thing that is] right, as my servant Job [hath].

  8. इसलिये अब तुम सात बैल और सात मेढ़े छांटकर मेरे दास अरयूब के पास जाकर अपने निमित्त होमबलि चढ़ाओ, तब मेरा दास अरयूब तुम्हारे लिये प्रार्थना करेगा, क्योंकि उसी की मैं ग्रहण करूंगा; और नहीं, तो मैं तुम से तुम्हारी मूढ़ता के योग्य बर्ताव करूंगा, क्योंकि तुम लोगों ने मेरे विषय मेरे दास अरयूब की सी ठीक बात नहीं कही।

    Therefore take unto you now seven bullocks and seven rams, and go to my servant Job, and offer up for yourselves a burnt offering; and my servant Job shall pray for you: for him will I accept: lest I deal with you [after your] folly, in that ye have not spoken of me [the thing which is] right, like my servant Job.

  9. यह सुन तेमानी एलीपज, शूही बिल्दद और नामाती सोपर ने जाकर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया, और यहोवा ने अरयूब की प्रार्थना ग्रहण की।

    So Eliphaz the Temanite and Bildad the Shuhite [and] Zophar the Naamathite went, and did according as the LORD commanded them: the LORD also accepted Job.

  10. जब अरयूब ने अपने मित्रों के लिये प्रार्थना की, तब यहोरवा ने उसका सारा दु:ख दूर किया, और जितना अरयूब का पहिले था, उसका दुगना यहोवा ने उसे दे दिया।

    And the LORD turned the captivity of Job, when he prayed for his friends: also the LORD gave Job twice as much as he had before.

  11. तब उसके सब भाई, और सब बहिनें, और जितने पहिले उसको जानते पहिचानते थे, उन सभों ने आकर उसके यहां उसके संग भोजन किया; और जितनी विपत्ति यहोवा ने उस पर डाली थी, उस सब के विषय उन्हों ने विलाप किया, और उसे शान्ति दी; और उसे एक एक सिक्का ओर सोने की एक एक बाली दी।

    Then came there unto him all his brethren, and all his sisters, and all they that had been of his acquaintance before, and did eat bread with him in his house: and they bemoaned him, and comforted him over all the evil that the LORD had brought upon him: every man also gave him a piece of money, and every one an earring of gold.

  12. और यहोवा ने अरयूब के पिछले दिनों में उसको अगले दिनों से अधिक आशीष दी; और उसके चौदह हजार भेंड़ बकरियां, छेहजार ऊंट, हजार जोड़ी बैल, और हजार गदहियां हो गई।

    So the LORD blessed the latter end of Job more than his beginning: for he had fourteen thousand sheep, and six thousand camels, and a thousand yoke of oxen, and a thousand she asses.

  13. और उसके सात बेटे ओर तीन बेटियां भी उत्पन्न हुई।

    He had also seven sons and three daughters.

  14. इन में से उस ने जेठी बेटी का नाम तो यमीमा, दूसरी का कसीआ और तीसरी का केरेन्हप्पूक रखा।

    And he called the name of the first, Jemima; and the name of the second, Kezia; and the name of the third, Keren-happuch.

  15. और उस सारे देश में एंसी स्त्रियां कहीं न थीं, जो अरयूब की बेटियों के समान सुन्दर हों, और उनके पिता ने उनको उनके भाइयों के संग ही सम्पत्ति दी।

    And in all the land were no women found [so] fair as the daughters of Job: and their father gave them inheritance among their brethren.

  16. इसके बाद अरयूब एक सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और चार पीढ़ी तक अपना वंश देखने पाया।

    After this lived Job an hundred and forty years, and saw his sons, and his sons’ sons, [even] four generations.

  17. निदान अरयूब वृद्धावस्था में दीर्घायु होकर मर गया।

    So Job died, [being] old and full of days.

All chapters of Job · Hindi Bible · Job 42 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.