Luke · chapter 17 · verse 3
Luke 17:3 in Hindi
सचेत रहो; यदि तेरा भाई अपराध करे तो उसे समझा, और यदि पछताए तो उसे क्षमा कर।
Sachet raho; yadi teraa bhaaee aparaadh kare to use samajhaa, aur yadi pachhataae to use kshamaa kar.
Luke 17:3 in English
- King James Version (KJV)
- Take heed to yourselves: If thy brother trespass against thee, rebuke him; and if he repent, forgive him.
- World English Bible (WEB)
- Be careful. If your brother sins against you, rebuke him. If he repents, forgive him.
- American Standard Version (ASV)
- Take heed to yourselves: if thy brother sin, rebuke him; and if he repent, forgive him.
- Bible in Basic English (BBE)
- Give attention to yourselves: if your brother does wrong, say a sharp word to him; and if he has sorrow for his sin, let him have forgiveness.
- Darby Translation (DBY)
- Take heed to yourselves: if thy brother should sin, rebuke him; and if he should repent, forgive him.
- Webster's Bible (WBS)
- Take heed to yourselves: If thy brother shall trespass against thee, rebuke him; and if he shall repent forgive him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Take heed to yourselves, and, if thy brother may sin in regard to thee, rebuke him, and if he may reform, forgive him,
Read in context
- 1फिर उस ने अपने चेलों से कहा; हो नहीं सकता कि ठोकरें न लगें, परन्तु हाय, उस मनुष्य पर जिस के कारण वे आती है!
- 2जो इन छोटों में से किसी एक को ठोकर खिलाता है, उसके लिये यह भला होता, कि चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाता, और वह समुद्र में डाल दिया जाता।
- 3सचेत रहो; यदि तेरा भाई अपराध करे तो उसे समझा, और यदि पछताए तो उसे क्षमा कर।
- 4यदि दिन भर में वह सात बार तेरा अपराध करे और सातों बार तेरे पास फिर आकर कहे, कि मैं पछताता हूं, तो उसे क्षमा कर।।
- 5तब प्रेरितों ने प्रभु से कहा, हमारा विश्वास बढ़ा।
Cross references
- Leviticus 19:17 लैव्यव्यवस्था 19:17अपने मन में एक दूसरे के प्रति बैर न रखना; अपने पड़ोसी को अवश्य डांटना नहीं, तो उसके पाप का भार तुझ को उठाना पड़ेगा।
- Matthew 18:15–17 मत्ती 18:15–17यदि तेरा भाई तेरा अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत करके उसे समझा; यदि वह तेरी सुने तो तू ने अपने भाई को पा लिया। और यदि वह न सुने, तो और एक दो जन को अपने साथ ले जा, कि हर एक बात दो या तीन गवाहों के मुंह से ठहराई जाए। यदि वह उन की भी न माने, तो कलीसिया से कह दे, परन्तु यदि वह कलीसिया की भी न माने, तो तू उसे अन्यजाति और महसूल लेनेवाले के ऐसा जान।
- Matthew 18:21 मत्ती 18:21तब पतरस ने पास आकर, उस से कहा, हे प्रभु, यदि मेरा भाई अपराध करता रहे, तो मैं कितनी बार उसे क्षमा करूं, क्या सात बार तक?
- Proverbs 9:8 नीतिवचन 9:8ठट्ठा करनेवाले को न डांट ऐसा न हो कि वह तुझ से बैर रखे, बुद्धिमान को डांट, वह तो तुझ से प्रेम रखेगा।
- 2 Chronicles 19:6–7 2 इतिहास 19:6–7और उस ने न्यायियों से कहा, सोचो कि क्या करते हो, क्योंकि तुम जो न्याय करोगे, वह मनुष्य के लिये नहीं, यहोवा के लिये करोगे; और वह न्याय करते समय तुम्हारे साथ रहेगा। अब यहोवा का भय तुम में बना रहे; चौकसी से काम करना, क्योंकि हमारे परमेश्वर यहोवा में कुछ कुटिलता नहीं है, और न वह किसी का पक्ष करता और न घूस लेता है।
- Proverbs 27:5 नीतिवचन 27:5खुली हुई डांट गुप्त प्रेम से उत्तम है।
- James 5:19 याकूब 5:19हे मेरे भाइयों, यदि तुम में कोई सत्य के मार्ग से भटक जाए, और कोई उस को फेर लाए।
- Exodus 34:12 निर्गमन 34:12इसलिये सावधान रहना कि जिस देश में तू जानेवाला है उसके निवासियों से वाचा न बान्धना; कहीं ऐसा न हो कि वह तेरे लिये फंदा ठहरे।
- Deuteronomy 4:9 व्यवस्थाविवरण 4:9यह अत्यन्त आवश्यक है कि तुम अपने विषय में सचेत रहो, और अपने मन की बड़ी चौकसी करो, कहीं ऐसा न हो कि जो जो बातें तुम ने अपनी आंखों से देखीं उनको भूल जाओ, और वह जीवन भर के लिये तुम्हारे मन से जाती रहे; किन्तु तुम उन्हें अपने बेटों पोतों को सिखाना।
- Deuteronomy 4:23 व्यवस्थाविवरण 4:23इसलिये अपने विषय में तुम सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम उस वाचा को भूलकर, जो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम से बान्धी है, किसी और वस्तु की मूर्त्ति खोदकर बनाओ, जिसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम को मना किया है।
- Hebrews 12:15 इब्रानियों 12:15और ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो, कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएं।
- Luke 21:34 लूका 21:34इसलिये सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएं, और वह दिन तुम पर फन्दे की नाई अचानक आ पड़े।