Mark · chapter 14 · verse 18
Mark 14:18 in Hindi
और जब वे बैठे भोजन कर रहे थे, तो यीशु ने कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि तुम में से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वाएगा।
Aur jab ve baithe bhojan kar rahe the, to yeeshu ne kahaa; maim tum se sach kahataa hoom, ki tum mem se ek, jo mere saath bhojan kar rahaa hai, mujhe pakadavaaegaa.
Mark 14:18 in English
- King James Version (KJV)
- And as they sat and did eat, Jesus said, Verily I say unto you, One of you which eateth with me shall betray me.
- World English Bible (WEB)
- As they sat and were eating, Jesus said, “Most certainly I tell you, one of you will betray me—he who eats with me.”
- American Standard Version (ASV)
- And as they sat and were eating, Jesus said, Verily I say unto you, One of you shall betray me, [even] he that eateth with me.
- Bible in Basic English (BBE)
- And while they were seated taking food, Jesus said, Truly I say to you, One of you will be false to me, one who is taking food with me.
- Darby Translation (DBY)
- And as they lay at table and were eating, Jesus said, Verily I say to you, One of you shall deliver me up; he who is eating with me.
- Webster's Bible (WBS)
- And as they sat, and were eating, Jesus said, Verily I say to you, One of you who eateth with me, will betray me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and as they are reclining, and eating, Jesus said, 'Verily I say to you — one of you, who is eating with me — shall deliver me up.'
Read in context
- 16सो चेले निकलकर नगर में आये और जैसा उस ने उन से कहा था, वैसा की पाया, और फसह तैयार किया।।
- 17जब सांझ हुई, तो वह बारहों के साथ आया।
- 18और जब वे बैठे भोजन कर रहे थे, तो यीशु ने कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि तुम में से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वाएगा।
- 19उन पर उदासी छा गई और वे एक एक करके उस से कहने लगे; क्या वह मैं हूं?
- 20उस ने उन से कहा, वह बारहों में से एक है, जो मेरे साथ थाली में हाथ डालता है।
Cross references
- Psalm 41:9 भजन संहिता 41:9मेरा परम मित्रा जिस पर मैं भरोसा रखता था, जो मेरी रोटी खाता था, उस ने भी मेरे विरूद्ध लात उठाई है।
- John 6:70 यूहन्ना 6:70यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, क्या मैं ने तुम बारहों को नहीं चुन लिया? तौभी तुम में से एक व्यक्ति शैतान है।
- John 6:47 यूहन्ना 6:47मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि जो कोई विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसी का है।
- Matthew 6:5 मत्ती 6:5और जब तू प्रार्थना करे, तो कपटियों के समान न हो क्योंकि लोगों को दिखाने के लिये सभाओं में और सड़कों के मोड़ों पर खड़े होकर प्रार्थना करना उन को अच्छा लगता है; मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
- Luke 4:24 लूका 4:24और उस ने कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कोई भविष्यद्वक्ता अपने देश में मान- सम्मान नहीं पाता।
- John 3:3 यूहन्ना 3:3यीशु ने उस को उत्तर दिया; कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं, यदि कोई नये सिरे से न जन्में तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता।
- Mark 8:12 मरकुस 8:12उस ने अपनी आत्मा में आह मार कर कहा, इस समय के लोग क्यों चिन्ह ढूंढ़ते हैं? मैं तुम से सच कहता हूं, कि इस समय के लोगों को कोई चिन्ह नहीं दिया जाएगा।
- Mark 10:29 मरकुस 10:29यीशु ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि ऐसा कोई नहीं, जिस ने मेरे और सुसमाचार के लिये घर या भाइयों या बहिनों या माता या पिता या लड़के- बालों या खेतों को छोड़ दिया हो।
- Mark 3:28 मरकुस 3:28मैं तुम से सच कहता हूं, कि मनुष्यों की सन्तान के सब पाप और निन्दा जो वे करते हैं, क्षमा की जाएगी।
- Mark 14:25 मरकुस 14:25मैं तुम से सच कहता हूं, कि दाख का रस उस दिन तक फिर कभी न पीऊंगा, जब तक परमेश्वर के राज्य में नया न पीऊं।।
- Mark 9:1 मरकुस 9:1और उस ने उन से कहा; मैं तुम से सच कहता हूं, कि जो यहां खड़े हैं, उन में से कोई ऐसे हैं, कि जब तक परमेश्वर के राज्य को सामर्थ सहित आता हुआ न देख लें, तब तक मृत्यु का स्वाद कदापि न चखेंगे।।
- John 13:38 यूहन्ना 13:38यीशु ने उत्तर दिया, क्या तू मेरे लिये अपना प्राण देगा? मैं तुझ से सच सच कहता हूं कि मुर्ग बांग न देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा।