Matthew · chapter 25 · verse 13
Matthew 25:13 in Hindi
इसलिये जागते रहो, क्योंकि तुम न उस दिन को जानते हो, न उस घड़ी को।।
Isaliye jaagate raho, kyonki tum na us din ko jaanate ho, na us ghadee ko..
Matthew 25:13 in English
- King James Version (KJV)
- Watch therefore, for ye know neither the day nor the hour wherein the Son of man cometh.
- World English Bible (WEB)
- Watch therefore, for you don’t know the day nor the hour in which the Son of Man is coming.
- American Standard Version (ASV)
- Watch therefore, for ye know not the day nor the hour.
- Bible in Basic English (BBE)
- Keep watch, then, because you are not certain of the day or of the hour.
- Darby Translation (DBY)
- Watch therefore, for ye know not the day nor the hour.
- Webster's Bible (WBS)
- Watch therefore, for ye know neither the day nor the hour in which the Son of man cometh.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Watch therefore, for ye have not known the day nor the hour in which the Son of Man doth come.
Read in context
- 11इसके बाद वे दूसरी कुंवारियां भी आकर कहने लगीं, हे स्वामी, हे स्वामी, हमारे लिये द्वार खोल दे।
- 12उस ने उत्तर दिया, कि मैं तुम से सच कहता हूं, मैं तुम्हें नहीं जानता।
- 13इसलिये जागते रहो, क्योंकि तुम न उस दिन को जानते हो, न उस घड़ी को।।
- 14क्योंकि यह उस मनुष्य की सी दशा है जिस ने परदेश को जाते समय अपने दासों को बुलाकर, अपनी संपत्ति उन को सौंप दी।
- 15उस ने एक को पांच तोड़, दूसरे को दो, और तीसरे को एक; अर्थात् हर एक को उस की सामर्थ के अनुसार दिया, और तब परदेश चला गया।
Cross references
- Matthew 24:42–44 मत्ती 24:42–44इसलिये जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा। परन्तु यह जान लो कि यदि घर का स्वामी जानता होता कि चोर किस पहर आएगा, तो जागता रहता; और अपने घर में सेंध लगने न देता। इसलिये तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।
- Revelation 16:15 प्रकाशितवाक्य 16:15देख, मैं चोर की नाई आता हूं; धन्य वह है, जो जागता रहता है, और अपने वस्त्रा कि चौकसी करता है, कि नंगा न फिरे, और लोग उसका नंगापन न देखें।
- 1 Thessalonians 5:6 1 थिस्सलुनीकियों 5:6इसलिये हम औरों की नाई सोते न रहें, पर जागते और सावधान रहें।
- Luke 21:36 लूका 21:36इसलिये जागते रहो और हर समय प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आनेवाली घटनाओं से बचने, और मनुष्य के पुत्रा के साम्हने खड़े होने के योग्य बनो।।
- 1 Corinthians 16:13 1 कुरिन्थियों 16:13जागते रहो, विश्वास में स्थिर रहो, पुरूषार्थ करो, बलवन्त होओ।
- 1 Peter 5:8 1 पतरस 5:8सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जनेवाले सिंह की नाई इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।
- Mark 13:33–37 मरकुस 13:33–37देखो, जागते और प्रार्थना करते रहो; क्योंकि तुम नहीं जानते कि वह समय कब आएगा। यह उस मनुष्य की सी दशा है, जो परदेश जाते समय अपना घर छोड़ जाए, और अपने दासों को अधिकार दे: और हर एक को उसका काम जता दे, और द्वारपाल को जागते रहने की आज्ञा दे। इसलिये जागते रहो; क्योंकि तुम नहीं जानते कि घर का स्वामी कब आएगा, सांझ को या आधी रात को, या मुर्ग के बांग देने के समय या भोर को। ऐसा न हो कि वह अचानक आकर तुम्हें सोते पाए। और जो मैं तुम से कहता हूं, वही सब से कहता हूं, जागते रहो।।
- Matthew 24:50 मत्ती 24:50तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन आएगा, जब वह उस की बाट न जोहता हो।
- 2 Timothy 4:5 2 तीमुथियुस 4:5पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।
- 1 Peter 4:7 1 पतरस 4:7सब बातों का अन्त तुरन्त होनेवाला है; इसलिये संयमी होकर प्रार्थना के लिये सचेत रहो।
- Acts 20:31 प्रेरितों के काम 20:31इसलिये जागते रहो; और स्मरण करो; कि मैं ने तीन वर्ष तक रात दिन आंसू बहा बहाकर, हर एक को चितौनी देना न छोड़ा।