Matthew · chapter 27 · verse 18
Matthew 27:18 in Hindi
क्योंकि वह जानता था कि उन्हों ने उसे डाह से पकड़वाया है।
Kyonki vah jaanataa thaa ki unhom ne use daah se pakadavaayaa hai.
Matthew 27:18 in English
- King James Version (KJV)
- For he knew that for envy they had delivered him.
- World English Bible (WEB)
- For he knew that because of envy they had delivered him up.
- American Standard Version (ASV)
- For he knew that for envy they had delivered him up.
- Bible in Basic English (BBE)
- For he saw that for envy they had given him up.
- Darby Translation (DBY)
- For he knew that they had delivered him up through envy.
- Webster's Bible (WBS)
- (For he knew that for envy they had delivered him.)
- Young's Literal Translation (YLT)
- for he had known that because of envy they had delivered him up.
Read in context
- 16उस समय बरअब्बा नाम उन्हीं में का एक नामी बन्धुआ था।
- 17सो जब वे इकट्ठे हुए, तो पीलातुस ने उन से कहा; तुम किस को चाहते हो, कि मैं तुम्हारे लिये छोड़ दूं? बरअब्बा को, या यीशु को जो मसीह कहलाता है?
- 18क्योंकि वह जानता था कि उन्हों ने उसे डाह से पकड़वाया है।
- 19जब वह न्याय की गद्दी पर बैठा हुआ था तो उस की पत्नी ने उसे कहला भेजा, कि तू उस धर्मी के मामले में हाथ न डालना; क्योंकि मैं ने आज स्वप्न में उसके कारण बहुत दुख उठाया है।
- 20महायाजकों और पुरनियों ने लोगों को उभारा, कि वे बरअब्बा को मांग ले, और यीशु को नाश कराएं।
Cross references
- Proverbs 27:4 नीतिवचन 27:4क्रोध तो क्रूर, और प्रकोप धारा के समान होता है, परन्तु जब कोई जल उठता है, तब कौन ठहर सकता है?
- Mark 15:10 मरकुस 15:10क्योंकि वह जानता था, कि महायाजकों ने उसे डाह से पकड़वाया था।
- Acts 5:17 प्रेरितों के काम 5:17तब महायाजक और उसके सब साथी जो सदूकियों के पंथ के थे, डाह से भर कर उठे।
- Acts 13:45 प्रेरितों के काम 13:45परन्तु यहूदी भीड़ को देखकर डाह से भर गए, और निन्दा करते हुए पौलुस की बातों के विरोध में बोलने लगे।
- Acts 7:9 प्रेरितों के काम 7:9और कुलपतियों ने यूसुफ से डाह करके उसे मिसर देश जाने वालों के हाथ बेचा; परन्तु परमेश्वर उसके साथ था।
- Genesis 37:11 उत्पत्ति 37:11उसके भाई तो उससे डाह करते थे; पर उसके पिता ने उसके उस वचन को स्मरण रखा।
- James 4:5 याकूब 4:5क्या तुम यह समझते हो, कि पवित्रा शास्त्रा व्यर्थ कहता है? जिस आत्मा को उस ने हमारे भीतर बसाया है, क्या वह ऐसी लालसा करता है, जिस का प्रतिफल डाह हो?
- Ecclesiastes 4:4 सभोपदेशक 4:4तब में ने सब परिश्रम के काम और सब सफल कामों को देखा जो लोग अपने पड़ोसी से जलन के कारण करते हैं। यह भी व्यर्थ और मन का कुढ़ना है।।
- Isaiah 26:11 यशायाह 26:11हे यहोवा, तेरा हाथ बढ़ा हुआ है, पर वे नहीं देखते। परन्तु वे जानेंगे कि तुझे प्रजा के लिये कैसी जलन है, और लजाएंगे।
- Psalm 106:16 भजन संहिता 106:16उन्हों ने छावनी में मूसा के, और यहोवा के पवित्रा जन हारून के विषय में डाह की,
- 1 Samuel 18:7–11 1 शमूएल 18:7–11और वे स्त्रियां नाचती हुइ एक दूसरी के साथ यह गाती गईं, कि शाऊल ने तो हजारों को, परन्तु दाऊद ने लाखों को मारा है।। तब शाऊल अति क्रोधित हुआ, और यह बात उसको बुरी लगी; और वह कहने लगा, उन्हों ने दाऊद के लिये तो लाखों और मेरे लिये हजारों को ठहराया; इसलिये अब राज्य को छोड़ उसको अब क्या मिलना बाकी है? तब उस दिन से भविष्य में शाऊल दाऊद की ताक में लगा रहा।। दूसरे दिन परमेश्वर की ओर से ऐ दृष्ट आत्मा शाऊल पर बल से उतरा, और वह अपने घर के भीतर नबूवत करने लगा; दाऊद प्रति दिवस की नाईं अपने हाथ से बजा रहा था। और शाऊल अपने हाथ में अपना भाला लिए हुए था; तब शाऊल ने यह सोचकर, कि मैं ऐसा मारूंगा कि भाला दाऊद को बेधकर भीत में धंस जाए, भाले को चलाया, परन्तु दाऊद उसके साम्हने से दो बार हट गया।