Proverbs · chapter 15 · verse 25
Proverbs 15:25 in Hindi
यहोवा अहंकारियों के घर को ढा देता है, परन्तु विधवा के सिवाने को अटल रखता है।
Yahovaa ahankaariyom ke ghar ko dhaa detaa hai, parantu vidhavaa ke sivaane ko atal rakhataa hai.
Proverbs 15:25 in English
- King James Version (KJV)
- The LORD will destroy the house of the proud: but he will establish the border of the widow.
- World English Bible (WEB)
- The LORD will uproot the house of the proud, but he will keep the widow’s borders intact.
- American Standard Version (ASV)
- Jehovah will root up the house of the proud; But he will establish the border of the widow.
- Bible in Basic English (BBE)
- The house of the man of pride will be uprooted by the Lord, but he will make safe the heritage of the widow.
- Darby Translation (DBY)
- Jehovah plucketh up the house of the proud; but he establisheth the boundary of the widow.
- Webster's Bible (WBS)
- The LORD will destroy the house of the proud: but he will establish the border of the widow.
- Young's Literal Translation (YLT)
- The house of the proud Jehovah pulleth down, And He setteth up the border of the widow.
Read in context
- 23सज्जन उत्तर देने से आनन्दित होता है, और अवसर पर कहा हुआ वचन क्या ही भला होता है!
- 24बुद्धिमान के लिये जीवन का मार्ग ऊपर की ओर जाता है, इस रीति से वह अधोलोक में पड़ने से बच जाता है।
- 25यहोवा अहंकारियों के घर को ढा देता है, परन्तु विधवा के सिवाने को अटल रखता है।
- 26बुरी कल्पनाएं यहोवा को घिनौनी लगती हैं, परन्तु शुद्ध जन के वचन मनभावने हैं।
- 27लालची अपने घराने को दु:ख देता है, परन्तु घूस से घृणा करनेवाला जीवित रहता है।
Cross references
- Psalm 146:9 भजन संहिता 146:9यहोवा परदेशियों की रक्षा करता है; और अनाथों और विधवा को तो सम्भालता है; परन्तु दुष्टों के मार्ग को टेढ़ा मेढ़ा करता है।।
- Psalm 68:5–6 भजन संहिता 68:5–6परमेश्वर अपने पवित्रा धाम में, अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है। परमेश्वर अनाथों का घर बसाता है; और बन्धुओं को छुड़ाकर भाग्यवान करता है; परन्तु हठीलों को सूखी भूमि पर रहना पड़ता है।।
- Deuteronomy 10:17–18 व्यवस्थाविवरण 10:17–18क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा वही ईश्वरों का परमेश्वर और प्रभुओं का प्रभु है, वह महान् पराक्रमी और भय योग्य ईश्वर है, जो किसी का पक्ष नहीं करता और न घूस लेता है। वह अनाथों और विधवा का न्याय चुकाता, और परदेशियों से ऐसा प्रेम करता है कि उन्हें भोजन और वस्त्रा देता है।
- Proverbs 14:11 नीतिवचन 14:11दुष्टों को घर विनाश हो जाता है, परन्तु सीधे लोगों के तम्बू में आबादी होती है।
- Proverbs 23:10 नीतिवचन 23:10पुराने सिवानों को न बढ़ाना, और न अनाथों के खेत में घुसना;
- Proverbs 12:7 नीतिवचन 12:7जब दुष्ट लोग उलटे जाते हैं तब वे रहते ही नहीं, परन्तु धर्मियों का घर स्थिर रहता है।
- Daniel 5:20 दानिय्येल 5:20परन्तु जब उसका मन फूल उठा, और उसकी आत्मा कठोर हो गई, यहां तक कि वह अभिमान करने लगा, तब वह अपने राजसिंहासन पर से उतारा गया, और उसकी प्रतिष्ठा भंग की गई;
- Isaiah 2:12 यशायाह 2:12क्योंकि सेनाओं के यहोवा का दिन सब घमण्डियों और ऊंची गर्दनवालों पर और उन्नति से फूलनेवालोंपर आएगा; और वे झुकाए जाएंगे;
- James 1:27 याकूब 1:27हमारे परमेश्वर और पिता के निकट शुद्ध और निर्मल भक्ति यह है, कि अनाथों ओर विधवाओं के क्लेश में उन की सुधि लें, और अपने आप को संसार से निष्कलंक रखें।।
- Job 40:11–13 अय्यूब 40:11–13अपने अति क्रोध की बाढ़ को बहा दे, और एक एक घमणडी को देखते ही उसे नीचा कर। हर एक घमणडी को देखकर झुका दे, और दुष्ट लोगों को जहां खड़े हों वहां से गिरा दे। उनको एक संग मिट्टी में मिला दे, और उस गुप्त स्थान में उनके मुंह बान्ध दे।
- Psalm 138:6 भजन संहिता 138:6यद्यपि यहोवा महान है, तौभी वह नम्र मनुष्य की ओर दृष्टि करता है; परन्तु अहंकारी को दूर ही से पहिचानता है।।
- 1 Peter 5:5 1 पतरस 5:5हे नवयुवकों, तुम भी प्राचीनों के आधीन रहो, बरन तुम सब के सब एक दूसरे की सेवा के लिये दीनता से कमर बान्धे रहो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का साम्हना करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।