Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Proverbs · chapter 9 of 31 · 18 verses

Proverbs 9 in Hindi

नीतिवचन 9

  1. बुद्धि ने अपना घर बनाया और उसके सातों खंभे गढ़े हुए हैं।

    Wisdom hath builded her house, she hath hewn out her seven pillars:

  2. उस ने अपने पशु वध करके, अपने दाखमधु में मसाला मिलाया है, और अपनी मेज़ लगाई है।

    She hath killed her beasts; she hath mingled her wine; she hath also furnished her table.

  3. उस ने अपनी सहेलियां, सब को बुलाने के लिये भेजी है; वह नगर के ऊंचे स्थानों की चोटी पर पुकारती है,

    She hath sent forth her maidens: she crieth upon the highest places of the city,

  4. जो कोई भोला हे वह मुड़कर यहीं आए! और जो निर्बुद्धि है, उस से वह कहती है,

    Whoso [is] simple, let him turn in hither: [as for] him that wanteth understanding, she saith to him,

  5. आओ, मेरी रोटी खाओ, और मेरे मसाला मिलाए हुए दाखमधु को पीओ।

    Come, eat of my bread, and drink of the wine [which] I have mingled.

  6. भोलों का संग छोड़ो, और जीवित रहो, समझ के मार्ग में सीधे चलो।

    Forsake the foolish, and live; and go in the way of understanding.

  7. जो ठट्ठा करनेवाले को शिक्षा देता है, सो अपमानित होता है, और जो दुष्ट जन को डांटता है वह कलंकित होता है।।

    He that reproveth a scorner getteth to himself shame: and he that rebuketh a wicked [man getteth] himself a blot.

  8. ठट्ठा करनेवाले को न डांट ऐसा न हो कि वह तुझ से बैर रखे, बुद्धिमान को डांट, वह तो तुझ से प्रेम रखेगा।

    Reprove not a scorner, lest he hate thee: rebuke a wise man, and he will love thee.

  9. बुद्धिमान को शिक्षा दे, वह अधिक बुद्धिमान होगा; धर्मी को चिता दे, वह अपनी विद्या बढ़ाएगा।

    Give [instruction] to a wise [man], and he will be yet wiser: teach a just [man], and he will increase in learning.

  10. यहोवा का भय मानना बुद्धि का आरम्भ है, और परमपवित्रा ईश्वर को जानना ही समझ है।

    The fear of the LORD [is] the beginning of wisdom: and the knowledge of the holy [is] understanding.

  11. मेरे द्वारा तो तेरी आयु बढ़ेगी, और तेरे जीवन के वर्ष अधिक होंगे।

    For by me thy days shall be multiplied, and the years of thy life shall be increased.

  12. यदि तू बुद्धिमान हो, ते बुद्धि का फल तू ही भोगेगा; और यदि तू ठट्ठा करे, तो दण्ड केवल तू ही भोगेगा।।

    If thou be wise, thou shalt be wise for thyself: but [if] thou scornest, thou alone shalt bear [it].

  13. मूर्खतारूपी स्त्री हौरा मचानेवाली है; वह तो भोली है, और कुछ नहीं जानती।

    A foolish woman [is] clamorous: [she is] simple, and knoweth nothing.

  14. वह अपने घर के द्वार में, और नगर के ऊंचे स्थानों में मचिया पर बैठी हुई

    For she sitteth at the door of her house, on a seat in the high places of the city,

  15. जो बटोही अपना अपना मार्ग पकड़े हुए सीधे चले जाते हैं, उनको यह कह कहकर पुकारती है,

    To call passengers who go right on their ways:

  16. जो कोई भोला है, वह मुड़कर यहीं आए; जो निर्बुद्धि है, उस से वह कहती है,

    Whoso [is] simple, let him turn in hither: and [as for] him that wanteth understanding, she saith to him,

  17. चोरी का पानी मीठा होता है, और लुके छिपे की रोटी अच्छी लगती है।

    Stolen waters are sweet, and bread [eaten] in secret is pleasant.

  18. और वह नहीं जानता है, कि वहां मरे हुए पड़े हैं, और उस स्त्री के नेवतहारी अधोलोक के निचले स्थानों में पहुंचे हैं।।

    But he knoweth not that the dead [are] there; [and that] her guests [are] in the depths of hell.

All chapters of Proverbs · Hindi Bible · Proverbs 9 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.