Proverbs · chapter 9 · verse 17
Proverbs 9:17 in Hindi
चोरी का पानी मीठा होता है, और लुके छिपे की रोटी अच्छी लगती है।
Choree kaa paanee meethaa hotaa hai, aur luke chhipe kee rotee achchhee lagatee hai.
Proverbs 9:17 in English
- King James Version (KJV)
- Stolen waters are sweet, and bread [eaten] in secret is pleasant.
- World English Bible (WEB)
- “Stolen water is sweet. Food eaten in secret is pleasant.”
- American Standard Version (ASV)
- Stolen waters are sweet, And bread [eaten] in secret is pleasant.
- Bible in Basic English (BBE)
- Drink taken without right is sweet, and food in secret is pleasing.
- Darby Translation (DBY)
- Stolen waters are sweet, and the bread of secrecy is pleasant.
- Webster's Bible (WBS)
- Stolen waters are sweet, and bread [eaten] in secret is pleasant.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Stolen waters are sweet, And hidden bread is pleasant.'
Read in context
- 15जो बटोही अपना अपना मार्ग पकड़े हुए सीधे चले जाते हैं, उनको यह कह कहकर पुकारती है,
- 16जो कोई भोला है, वह मुड़कर यहीं आए; जो निर्बुद्धि है, उस से वह कहती है,
- 17चोरी का पानी मीठा होता है, और लुके छिपे की रोटी अच्छी लगती है।
- 18और वह नहीं जानता है, कि वहां मरे हुए पड़े हैं, और उस स्त्री के नेवतहारी अधोलोक के निचले स्थानों में पहुंचे हैं।।
Cross references
- Proverbs 20:17 नीतिवचन 20:17चोरी- छिपे की रोटी मनुष्य को मीठी तो लगती है, परन्तु पीछे उसका मुंह कंकड़ से भर जाता है।
- Proverbs 23:31–32 नीतिवचन 23:31–32जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, और कटोरे में उसका सुन्दर रंग होता है, और जब वह धार के साथ उण्डेला जाता है, तब उसको न देखना। क्योंकि अन्त में वह सर्प की नाई डसता है, और करैत के समान काटता है।
- James 1:14–15 याकूब 1:14–15परन्तु प्रत्येक व्यक्ति अपनी ही अभिलाषा में खिंचकर, और फंसकर परीक्षा में पड़ता है। फिर अभिलाषा गर्भवती होकर पाप को जनता है और पाप बढ़ जाता है तो मृत्यु को उत्पन्न करता है।
- Proverbs 30:20 नीतिवचन 30:20व्यभिचारिणी की चाल भी वैसी ही है; वह भोजन करके मुंह पोंछती, और कहती है, मैं ने कोई अनर्थ काम नहीं किया।।
- Proverbs 7:18–20 नीतिवचन 7:18–20इसलिये अब चल हम प्रेम से भोर तक जी बहलाते रहें; हम परस्पर की प्रीति से आनन्दित रहें। क्योंकि मेरा पति घर में नहीं है; वह दूर देश को चला गया है; वह चान्दी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा।।
- Ephesians 5:12 इफिसियों 5:12क्योंकि उन के गुप्त कामों की चर्चा भी लाज की बात है।
- Romans 7:8 रोमियों 7:8परन्तु पाप ने अवसर पाकर आज्ञा के द्वारा मुझ में सब प्रकार का लालच उत्पन्न किया, क्योंकि बिना व्यवस्था के पाप मुर्दा है।
- 2 Kings 5:24–27 2 राजा 5:24–27जब वह टीले के पास पहुंचा, तब उस ने उन वस्तुओं को उन से लेकर घर में रख दिया, और उन मनुष्यों को बिदा किया, और वे चले गए। और वह भीतर जाकर, अपने स्वामी के साम्हने खड़ा हुआ। एलीशा ने उस से पूछा, हे गेहजी तू कहां से आता है? उस ने कहा, तेरा दास तो कहीं नहीं गया, उस ने उस से कहा, जब वह पुरूष इधर मुंह फेरकर तुझ से मिलने को अपने रथ पर से उतरा, तब वह पूरा हाल मुझे मालूम था; क्या यह समय चान्दी वा वस्त्रा वा जलपाई वा दाख की बारियां, भेड़- बकरियां, गायबैल और दास- दासी लेने का है? इस कारण से नामान का कोढ़ तुझे और तेरे वंश को सदा लगा रहेगा। तब वह हिम सा श्वेत कोढ़ी होकर उसके साम्हने से चला गया।
- Genesis 3:6 उत्पत्ति 3:6सो जब स्त्री ने देखा कि उस वृक्ष का फल खाने में अच्छा, और देखने में मनभाऊ, और बुद्धि देने के लिये चाहने योग्य भी है, तब उस ने उस में से तोड़कर खाया; और अपने पति को भी दिया, और उस ने भी खाया।