Psalms · chapter 109 · verse 21
Psalm 109:21 in Hindi
परन्तु मुझ से हे यहोवा प्रभु, तू अपने नाम के निमित्त बर्ताव कर; तेरी करूणा तो बड़ी है, सो तू मुझे छुटकारा दे!
Parantu mujh se he yahovaa prabhu, too apane naam ke nimitt bartaav kar; teree karoonaa to badee hai, so too mujhe chhutakaaraa de!
Psalm 109:21 in English
- King James Version (KJV)
- But do thou for me, O GOD the Lord, for thy name’s sake: because thy mercy [is] good, deliver thou me.
- World English Bible (WEB)
- But deal with me, GOD the Lord, for your name’s sake, because your loving kindness is good, deliver me;
- American Standard Version (ASV)
- But deal thou with me, O Jehovah the Lord, for thy name’s sake: Because thy lovingkindness is good, deliver thou me;
- Bible in Basic English (BBE)
- But, O Lord God, give me your help, because of your name; take me out of danger, because your mercy is good.
- Darby Translation (DBY)
- But do thou for me, Jehovah, Lord, for thy name's sake; because thy loving-kindness is good, deliver me:
- Webster's Bible (WBS)
- But do thou for me, O GOD the Lord, for thy name's sake: because thy mercy [is] good, deliver thou me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Thou, O Jehovah Lord, Deal with me for Thy name's sake, Because Thy kindness [is] good, deliver me.
Read in context
- 19वह उसके लिये ओढ़ने का काम दे, और फेंटे की नाईं उसकी कटि में नित्य कसा रहे।।
- 20यहोवा की ओर से मेरे विरोधियों को, और मेरे विरूद्ध बुरा कहनेवालों को यही बदला मिले!
- 21परन्तु मुझ से हे यहोवा प्रभु, तू अपने नाम के निमित्त बर्ताव कर; तेरी करूणा तो बड़ी है, सो तू मुझे छुटकारा दे!
- 22क्योंकि मैं दी और दरिद्र हूं, और मेरा हृदय घायल हुआ है।
- 23मैं ढलती हुई छाया की नाई जाता रहा हूं; मैं टिड्डी के समान उड़ा दिया गया हूं।
Cross references
- Psalm 31:3 भजन संहिता 31:3क्योंकि तू ने मेरे लिये चट्टान और मेरा गढ़ है; इसलिये अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई कर, और मुझे आगे ले चल।
- Psalm 69:16 भजन संहिता 69:16हे यहोवा, मेरी सुन ले, क्योंकि तेरी करूणा उत्तम है; अपनी दया की बहुतायत के अनुसार मेरी ओर ध्यान दे।
- Psalm 25:11 भजन संहिता 25:11हे यहोवा अपने नाम के निमित्त मेरे अधर्म को जो बहुत हैं क्षमा कर।।
- Psalm 79:9–10 भजन संहिता 79:9–10हे हमारे उठ्ठारकर्त्ता परमेश्वर, अपने नाम की महिमा के निमित हमारी सहायता कर; और अपने नाम के निमित हम को छुड़ाकर हमारे पापों को ढांप दे। अनयजातियां क्यों कहने पाएं कि उनका परमेश्वर कहां रहा? अन्यजातियों के बीच तेरे दासों के खून का पलटा लेना हमारे देखते उन्हें मालूम हो जाए।।
- Psalm 63:3 भजन संहिता 63:3क्योंकि तेरी करूणा जीवन से भी उत्तम है मैं तेरी प्रशंसा करूंगा।
- Philippians 2:8–11 फिलिप्पियों 2:8–11और मनुष्य के रूप में प्रगट होकर अपने आप को दीन किया, और यहां तक आज्ञाकारी रहा, कि मृत्यु, हां, क्रूस की मृत्यु भी सह ली। इस कारण परमेश्वर ने उस को अति महान भी किया, और उस को वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है। कि जो स्वर्ग में और पृथ्वी पर और जो पृथ्वी के नीचे है; वे सब यीशु के नाम पर घुटना टेकें। और परमेश्वर पिता की महिमा के लिये हर एक जीभ अंगीकार कर ले कि यीशु मसीह ही प्रभु है॥
- Psalm 86:15 भजन संहिता 86:15परन्तु प्रभु दयालु और अनुग्रहकारी ईश्वर है, तू विलम्ब से कोप करनेवाला और अति करूणामय है।
- Psalm 143:11–12 भजन संहिता 143:11–12हे यहोवा, मुझे अपने नाम के निमित्त जिला! तू जो धर्मी है, मुझ को संकट से छुड़ा ले! और करूणा करके मेरे शत्रुओं को सत्यानाश कर, और मेरे सब सतानेवालों का नाश कर डाल, क्योंकि मैं तेरा दास हूं।।
- Psalm 69:29 भजन संहिता 69:29परन्तु मैं तो दु:खी और पीड़ित हूं, इसलिये हे परमेश्वर तू मेरा उद्धार करके मुझे ऊंचे स्थान पर बैठा।
- Psalm 86:5 भजन संहिता 86:5क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभों के लिये तू अति करूणामय है।
- Psalm 36:7–9 भजन संहिता 36:7–9हे परमेश्वर तेरी करूणा, कैसी अनमोल है! मनुष्य तेरे पंखो के तले शरण लेते हैं। वे तेरे भवन के चिकने भोजन से तृप्त होंगे, और तू अपनी सुख की नदी में से उन्हें पिलाएगा। क्योंकि जीवन का सोता तेरे ही पास है; तेरे प्रकाश के द्वारा हम प्रकाश पाएंगे।।
- John 17:1 यूहन्ना 17:1यीशु ने ये बातें कहीं और अपनी आंखे आकाश की ओर उठाकर कहा, हे पिता, वह घड़ी आ पहुंची, अपने पुत्रा की महिमा कर, कि पुत्रा भी तेरी महिमा करे।