Psalms · chapter 31 · verse 3
Psalm 31:3 in Hindi
क्योंकि तू ने मेरे लिये चट्टान और मेरा गढ़ है; इसलिये अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई कर, और मुझे आगे ले चल।
Kyonki too ne mere liye chattaan aur meraa gadh hai; isaliye apane naam ke nimitt meree aguvaaee kar, aur mujhe aage le chal.
Psalm 31:3 in English
- King James Version (KJV)
- For thou [art] my rock and my fortress; therefore for thy name’s sake lead me, and guide me.
- World English Bible (WEB)
- For you are my rock and my fortress, therefore for your name’s sake lead me and guide me.
- American Standard Version (ASV)
- For thou art my rock and my fortress; Therefore for thy name’s sake lead me and guide me.
- Bible in Basic English (BBE)
- For you are my Rock and my strong tower; go in front of me and be my guide, because of your name.
- Darby Translation (DBY)
- For thou art my rock and my fortress; and, for thy name's sake, thou wilt lead me and guide me.
- Webster's Bible (WBS)
- For thou [art] my rock and my fortress; therefore for thy name's sake lead me, and guide me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- For my rock and my bulwark [art] Thou, For Thy name's sake lead me and tend me.
Read in context
- 1हे यहोवा मेरा भरोसा तुझ पर है; मुझे कभी लज्जित होना न पड़े; तू अपने धर्मी होने के कारण मुझै छुड़ा ले!
- 2अपना कान मेरी ओर लगाकर तुरन्त मुझे छुड़ा ले!
- 3क्योंकि तू ने मेरे लिये चट्टान और मेरा गढ़ है; इसलिये अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई कर, और मुझे आगे ले चल।
- 4जो जाल उन्हों ने मेरे लिये बिछाया है उस से तू मुझ को छुड़ा ले, क्योंकि तू ही मेरा दृढ़ गढ़ है।
- 5मैं अपनी आत्मा को तेरे ही हाथ में सौंप देता हूं; हे यहोवा, हे सत्यवादी ईश्वर, तू ने मुझे मोल लेकर मुक्त किया है।।
Cross references
- Psalm 143:10–11 भजन संहिता 143:10–11मुझ को यह सिखा, कि मैं तेरी इच्छा क्योंकर पूरी करूं, क्योंकि मेरा परमेश्वर तू ही है! तेरा भला आत्मा मुझ को धर्म के मार्ग में ले चले! हे यहोवा, मुझे अपने नाम के निमित्त जिला! तू जो धर्मी है, मुझ को संकट से छुड़ा ले!
- Luke 1:79 लूका 1:79कि अन्धकार और मृत्यु की छाया में बैठनेवालों को ज्योति दे, और हमारे पांवों को कुशल के मार्ग में सीधे चलाए।।
- John 16:13 यूहन्ना 16:13परन्तु जब वह अर्थात् सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा, परन्तु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा, और आनेवाली बातें तुम्हें बताएगा।
- Isaiah 49:10 यशायाह 49:10वे भूखे और प्यासे होंगे, न लूह और न घाम उन्हें लगेगा, क्योंकि, वह जा उन पर दया करता है, वही उनका अगुवा होगा, और जल के सोतों के पास उन्हें ले चलेगा।
- Psalm 25:5 भजन संहिता 25:5मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्वार करनेवाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जाहता रहता हूं।
- Psalm 79:9 भजन संहिता 79:9हे हमारे उठ्ठारकर्त्ता परमेश्वर, अपने नाम की महिमा के निमित हमारी सहायता कर; और अपने नाम के निमित हम को छुड़ाकर हमारे पापों को ढांप दे।
- Nehemiah 9:12 नहेमायाह 9:12फिर तू ने दिन को बादल के खम्भे में होकर और रात को आग के खम्भे में होकर उनकी अगुआई की, कि जिस मार्ग पर उन्हें चलना था, उस में उनको उजियाला मिले।
- Jeremiah 14:7 यिर्मयाह 14:7हे यहोवा, हमारे अधर्म के काम हमारे विरूद्ध साक्षी दे रहे हैं, हम तेरा संग छोड़कर बहुत दूर भटक गए हैं, और हम ने तेरे विरूद्ध पाप किया है; तौभी, तू अपने नाम के निमित्त कुछ कर।
- Psalm 23:2–3 भजन संहिता 23:2–3वह मुझे हरी हरी चराइयों में बैठाता है; वह मुझे सुखदाई जल के झरने के पास ले चलता है; वह मेरे जी में जी ले आता है। धर्म के मार्गो में वह अपने नाम के निमित्त अगुवाई करता है।
- Psalm 25:11 भजन संहिता 25:11हे यहोवा अपने नाम के निमित्त मेरे अधर्म को जो बहुत हैं क्षमा कर।।
- Psalm 43:3 भजन संहिता 43:3अपने प्रकाश और अपनी सच्चाई को भेज; वे मेरी अगुवाई करें, वे ही मुझ को तेरे पवित्रा पर्वत पर और तेरे निवास स्थान में पहुंचाए!
- Psalm 139:24 भजन संहिता 139:24और देख कि मुझ में कोई बुरी चाल है कि नहीं, और अनन्त के मार्ग में मेरी अगुवाई कर!