Psalms · chapter 109 · verse 22
Psalm 109:22 in Hindi
क्योंकि मैं दी और दरिद्र हूं, और मेरा हृदय घायल हुआ है।
Kyonki maim dee aur daridr hoom, aur meraa hruday ghaayal huaa hai.
Psalm 109:22 in English
- King James Version (KJV)
- For I [am] poor and needy, and my heart is wounded within me.
- World English Bible (WEB)
- for I am poor and needy. My heart is wounded within me.
- American Standard Version (ASV)
- For I am poor and needy, And my heart is wounded within me.
- Bible in Basic English (BBE)
- For I am poor and in need, and my heart is wounded in me.
- Darby Translation (DBY)
- For I am afflicted and needy, and my heart is wounded within me.
- Webster's Bible (WBS)
- For I [am] poor and needy, and my heart is wounded within me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- For I [am] poor and needy, And my heart hath been pierced in my midst.
Read in context
- 20यहोवा की ओर से मेरे विरोधियों को, और मेरे विरूद्ध बुरा कहनेवालों को यही बदला मिले!
- 21परन्तु मुझ से हे यहोवा प्रभु, तू अपने नाम के निमित्त बर्ताव कर; तेरी करूणा तो बड़ी है, सो तू मुझे छुटकारा दे!
- 22क्योंकि मैं दी और दरिद्र हूं, और मेरा हृदय घायल हुआ है।
- 23मैं ढलती हुई छाया की नाई जाता रहा हूं; मैं टिड्डी के समान उड़ा दिया गया हूं।
- 24उपवास करते करते मेरे घुटने निर्बल हो गए; और मुझ में चर्बी न रहने से मैं सूख गया हूं।
Cross references
- Psalm 40:17 भजन संहिता 40:17मैं तो दीन और दरिद्र हूं, तौभी प्रभु मेरी चिन्ता करता है। तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे मेरे परमेश्वर विलम्ब न कर।।
- Psalm 86:1 भजन संहिता 86:1हे यहोवा कान लगाकर मेरी सुन ले, क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूं।
- Psalm 102:4 भजन संहिता 102:4मेरा मन झुलसी हुई घास की नाईं सूख गया है; और मैं अपनी रोटी खाना भूल जाता हूं।
- Psalm 22:6 भजन संहिता 22:6परन्तु मैं तो कीड़ा हूं, मनुष्य नहीं; मनुष्यों में मेरी नामधराई है, और लोगों में मेरा अपमान होता है।
- 2 Kings 4:27 2 राजा 4:27वह पहाड़ पर परमेश्वर के भक्त के पास पहुंची, और उसके पांव पकड़ने लगी, तब गेहजी उसके पास गया, कि उसे धक्का देकर हटाए, परन्तु परमेश्वर के भक्त ने कहा, उसे छोड़ दे, उसका मन रयाकुल है; परन्तु यहोवा ने मुझ को नहीं बताया, छिपा ही रखा है।
- 2 Corinthians 8:9 2 कुरिन्थियों 8:9तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह जानते हो, कि वह धनी होकर भी तुम्हारे लिये कंगाल बन गया ताकि उसके कंगाल हो जाने से तुम धनी हो जाओ।
- John 12:27 यूहन्ना 12:27जब मेरा जी व्याकुल हो रहा है। इसलिये अब मैं क्या कहूं? हे पिता, मुझे इस घड़ी से बचा? परन्तु मैं इसी कारण इस घड़ी को पहुंचा हूं।
- Psalm 88:15–16 भजन संहिता 88:15–16मैं बचपन ही से दु:खी वरन अधमुआ हूं, तुझ से भय खाते मैं अति व्याकुल हो गया हूं। तेरा क्रोध मुझ पर पड़ा है; उस भय से मैं मिट गया हूं।
- Luke 22:44 लूका 22:44और वह अत्यन्त संकट में व्याकुल होकर और भी हृदय वेदना से प्रार्थना करने लगा; और उसका पसीना मानो लोहू की बड़ी बड़ी बून्दों की नाई भूमि पर गिर रहा था।
- Job 6:4 अय्यूब 6:4क्योंकि सर्वशक्तिमान के तीर मेरे अन्दर चुभे हैं; और उनका विष मेरी आत्मा में वैठ गया है;ईश्वर की भयंकर बात मेरे विरूद्ध पांति बान्धे हैं।
- Psalm 109:16 भजन संहिता 109:16क्योंकि वह दुष्ट, कृपा करना भूल गया वरन दी और दरिद्र को सताता था और मार डालने की इच्छा से खेदित मनवालों के पीछे पड़ा रहता था।।
- Matthew 8:20 मत्ती 8:20यीशु ने उस से कहा, लोमड़ियों के भट और आकाश के पक्षियों के बसेरे होते हैं; परन्तु मनुष्य के पुत्रा के लिये सिर धरने की भी जगह नहीं है।