Psalms · chapter 122 · verse 1
Psalm 122:1 in Hindi
जब लोगों ने मुझ से कहा, कि हम यहोवा के भवन को चलें, तब मैं आनन्दित हुआ।
Jab logom ne mujh se kahaa, ki ham yahovaa ke bhavan ko chalem, tab maim aanandit huaa.
Psalm 122:1 in English
- King James Version (KJV)
- A Song of degrees of David. I was glad when they said unto me, Let us go into the house of the LORD.
- World English Bible (WEB)
- A Song of Ascents. By David. I was glad when they said to me, “Let’s go to the LORD’s house!”
- American Standard Version (ASV)
- A Song of Ascents; of David. I was glad when they said unto me, Let us go unto the house of Jehovah.
- Bible in Basic English (BBE)
- A Song of the going up. Of David. I was glad because they said to me, We will go into the house of the Lord.
- Darby Translation (DBY)
- A Song of degrees. Of David. I rejoiced when they said unto me, Let us go into the house of Jehovah.
- Webster's Bible (WBS)
- A Song of degrees of David. I was glad when they said to me, Let us go into the house of the LORD.
- Young's Literal Translation (YLT)
- A Song of the Ascents, by David. I have rejoiced in those saying to me, 'To the house of Jehovah we go.'
Read in context
- 1जब लोगों ने मुझ से कहा, कि हम यहोवा के भवन को चलें, तब मैं आनन्दित हुआ।
- 2हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!
- 3हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।
Cross references
- Psalm 84:10 भजन संहिता 84:10क्योंकि तेरे आंगनों में का एक दिन और कहीं के हजार दिन से उत्तम है। दुष्टों के डेरों में वास करने से अपने परमेश्वर के भवन की डेवढ़ी पर खड़ा रहना ही मुझे अधिक भावता है।
- Micah 4:2 मीका 4:2और बहुत जातियों के लाग जाएंगे, और आपस में कहेंगे, आओ, हम यहोवा के पर्वत पर चढ़कर, याकूब के परमेश्वर के भवन में जाएं; तब वह हम को अपने मार्ग सिखाएगा, और हम उसके पथों पर चलेंगे। क्योंकि यहोवा की व्यवस्था सिरयोन से, और उसका वचन यरूशलेम से निकलेगा।
- Isaiah 2:3 यशायाह 2:3और बहुत देशों के लागे आएंगे, और आपस में कहेंगे: आओ, हम यहोवा के पर्वत पर चढ़कर, याकूब के परमेश्वर के भवन में जाएं; तब वह हमको अपने मार्ग सिखाएगा, और हम उसके पथों पर चलेंगे। क्योंकि यहोवा की व्यवस्था सिरयोन से, और उसका वचन यरूशलेम से निकलेगा।
- Psalm 84:1–2 भजन संहिता 84:1–2हे सेनाओं के यहोवा, तेरे निवास क्या ही प्रिय हैं! मेरा प्राण यहोवा के आंगनों की अभिलाषा करते करते मूर्र्छित हो चला; मेरा तन मन दोंनो जीवते ईश्वर को पुकार रहे।।
- Psalm 128:1 भजन संहिता 128:1क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है!
- Psalm 134:1 भजन संहिता 134:1हे यहोवा के सब सेवको, सुनो, तुम जो रात रात को यहोवा के भवन में खड़े रहते हो, यहोवा को धन्य कहो।
- Psalm 120:1 भजन संहिता 120:1संकट के समय मैं ने यहोवा को पुकारा, और उस ने मेरी सुन ली।
- Zechariah 8:21–23 जकर्याह 8:21–23और एक नगर के रहनेवाले दूसरे नगर के रहनेवालों के पास जाकर कहेंगे, यहोवा से बिनती करने और सेनाओं के यहोवा को ढूंढ़ने के लिये चलो; मैं भी चलूंगा। बहुत से देशों के वरन सामर्थी जातियों के लोग यरूशलेम में सेनाओं के यहोवा को ढूंढ़ने और यहोवा से बिनती करने के लिये आएंगे। सेनाओं का यहोवा यों कहता है: उस दिनों में भांति भांति की भाषा बोलनेवाली सब जातियों में से दस मनुष्य, एक यहूदी पुरूष के वस्त्रा की छोर को यह कहकर पकड़ लेंगे, कि, हम तुम्हारे संग चलेंगे, क्योंकि हम ने सुना है कि परमेश्वर तुम्हारे साथ है।।
- Psalm 121:1 भजन संहिता 121:1मैं अपनी आंखें पर्वतों की ओर लगाऊंगा। मुझे सहायता कहां से मिलेगी?
- Psalm 123:1 भजन संहिता 123:1हे स्वर्ग में विराजमान मैं अपनी आंखें तेरी ओर लगाता हूं!
- Psalm 119:111 भजन संहिता 119:111मैं ने तेरी चितौनियों को सदा के लिये अपना निज भाग कर लिया है, क्योंकि वे मेरे हृदय के हर्ष का कारण है।
- Psalm 55:14 भजन संहिता 55:14हम दोनों आपस में कैसी मीठी मीठी बातें करते थे; हम भीड़ के साथ परमेश्वर के भवन को जाते थे।