Psalms · chapter 94 · verse 8
Psalm 94:8 in Hindi
तुम जो प्रजा में पशु सरीखे हो, विचार करो; और हे मूर्खों तुम कब तक बुद्धिमान हो जाओगे?
Tum jo prajaa mem pashu sareekhe ho, vichaar karo; aur he moorkhom tum kab tak buddhimaan ho jaaoge?
Psalm 94:8 in English
- King James Version (KJV)
- Understand, ye brutish among the people: and [ye] fools, when will ye be wise?
- World English Bible (WEB)
- Consider, you senseless among the people; you fools, when will you be wise?
- American Standard Version (ASV)
- Consider, ye brutish among the people; And ye fools, when will ye be wise?
- Bible in Basic English (BBE)
- Give your mind to my words, you who are without wisdom among the people; you foolish men, when will you be wise?
- Darby Translation (DBY)
- Understand, ye brutish among the people; and ye fools, when will ye be wise?
- Webster's Bible (WBS)
- Understand, ye brutish among the people: and [ye] fools, when will ye be wise?
- Young's Literal Translation (YLT)
- Consider, ye brutish among the people, And ye foolish, when do ye act wisely?
Read in context
- 6वे विधवा और परदेशी का घात करते, और बपमूओं को मार डालते हैं;
- 7और कहते हैं, कि याह न देखेगा, याकूब का परमेश्वर विचार न करेगा।।
- 8तुम जो प्रजा में पशु सरीखे हो, विचार करो; और हे मूर्खों तुम कब तक बुद्धिमान हो जाओगे?
- 9जिस ने कान दिया, क्या वह आप नहीं सुनता? जिस ने आंख रची, क्या वह आप नहीं देखता?
- 10जो जाति जाति को ताड़ना देता, और मनुष्य को ज्ञान सिखाता है, क्या वह न समझाएगा?
Cross references
- Psalm 92:6 भजन संहिता 92:6पशु समान मनुष्य इसको नहीं समझता, और मूर्ख इसका विचार नहीं करता:
- Titus 3:3 तीतुस 3:3क्योंकि हम भी पहिले, निर्बुद्धि, और आज्ञा न माननेवाले, और भ्रम में पड़े हुए, और रंग रंग के अभिलाषाओं और सुखविलास के दासत्व में थे, और बैरभाव, और डाह करने में जीवन निर्वाह करते थे, और घृणित थे, और एक दूसरे से बैर रखते थे।
- Psalm 49:10 भजन संहिता 49:10क्योंकि देखने में आता है, कि बुद्धिमान भी मरते हैं, और मूर्ख और पशु सरीखे मनुष्य भी दोनों नाश होते हैं, और अपनी सम्पत्ति औरों के लिये छोड़ जाते हैं।
- Proverbs 12:1 नीतिवचन 12:1जो शिक्षा पाने में प्रीति रखता है वह ज्ञान से प्रीति रखता है, परन्तु जो डांट से बैर रखता, वह पशु सरीखा है।
- Deuteronomy 32:29 व्यवस्थाविवरण 32:29भला होता कि ये बुद्धिमान होते, कि इसको समझ लेते, और अपने अन्त का विचार करते!
- Isaiah 27:11 यशायाह 27:11जब उसकी शाखाएं सूख जाएं तब तोड़ी जाएंगी; और स्त्रियां आकर उनको तोड़कर जला देंगी। क्योंकि ये लोग निर्बुद्धि हैं; इसलिये उनका कर्ता उन पर दया न करेगा, और उनका रचनेवाला उन पर अनुग्रह न करेगा।।
- Romans 3:11 रोमियों 3:11कोई समझदार नहीं, कोई परमेश्वर का खोजनेवाला नहीं।
- Proverbs 8:5 नीतिवचन 8:5हे भोलो, चतुराई सीखो; और हे मूर्खों, अपने मन में समझ लों
- Jeremiah 10:8 यिर्मयाह 10:8परन्तु वे पशु सरीखे निरे मूर्ख हैं; मूर्त्तियों से क्या शिक्षा? वे तो काठ ही हैं!
- Jeremiah 8:6–8 यिर्मयाह 8:6–8मैं ने ध्यान देकर सुना, परन्तु ये ठीक नहीं बोलते; इन में से किसी ने अपनी बुराई से पछताकर नहीं कहा, हाय! मैं ने यह क्या किया है? जैसा घोड़ा लड़ाई में वेग से दौड़ता है, वैसे ही इन में से हर एक जन अपनी ही दौड़ में दौड़ता है। आकाश में लगलग भी अपने नियत समयों को जानता है, और पणडुकी, सूपाबेनी, और सारस भी अपने आने का समय रखते हैं; परन्तु मेरी प्रजा यहोवा का नियम नहीं जानती। तुम क्योंकर कह सकते हो कि हम बुध्दिमान हैं, और यहोवा की दी हुई व्यपस्था हमारे साथ है? परन्तु उनके शास्त्रियों ने उसका झूठा विवरण लिखकर उसको झूठ बना दिया है।
- Psalm 73:22 भजन संहिता 73:22मैं तो पशु सरीखा था, और समझता न था, मैं तेरे संग रहकर भी, पशु बन गया था।
- Proverbs 1:22 नीतिवचन 1:22हे भोले लोगो, तुम कब तक भोलेपन से प्रीति रखोगे? और हे ठट्ठा करनेवालो, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? और हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे?